Jamshedpur. सीएसआइआर- एनएमएल में एमसीबीए कॉर्पोरेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ. यहां स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के विभिन्न संयंत्रों से एक्जीक्यूटिव ट्रेनी को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षुओं को मिनरल कैरैक्टाइजेशन बेनिफिसियेशन एवं एग्लोमोरेशन विषय पर ट्रेनिंग दी गयी. उन्होंने एनएमएल में हो रहे अनुसंधान व विकास कार्यों की सराहना की. बोलानी माइंस से आये उप महाप्रबंधक विभूति नारायण सिंह ने कहा कि लो ग्रेड आयरन ओर को यूटिलाइज करने का तरीका बताया गया है, वो काफी कारगर साबित होगा. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड रिसर्च के क्षेत्र में एनएमएल के…
Author: News Desk
Jamshedpur. इस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि 30 दिसंबर से अगले दो माह तक बढ़ा दी है. इससे भुवनेश्वर से धनबाद तक और विशाखापट्नम से शालीमार तक सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी. रेलवे ने यह जानकारी दी है. इन ट्रेनों की बढ़ी परिचालन अवधि 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल (प्रतिदिन) – 31 दिसंबर 2024 से 27 फरवरी 2025 तक 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल (प्रतिदिन) -1 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक 08508 विशाखापट्नम-शालीमार स्पेशल (मंगलवार) – 10 दिसंबर 2024 से 04 मार्च 2025 तक 08507 शालीमार-विशाखापट्नम स्पेशल (बुधवार)- 11 दिसंबर से 5 मार्च तक
Ghatshila. घाटशिला के माहलीडीह गांव में इन दिनों विदेशी कलाकारों का जमावड़ा लगा है. ऐसा इसलिए है क्योंकि इनदिनों यहां विदेशी फिल्म की शुटिंग चल रही है. शुक्रवार को पश्चिम बंगाल और अमेरिका से आयी टीम ने फिल्म की शूटिंग की. जानकारी के मुताबिक, यहां ‘डांसिंग विथ रानी’ फिल्म बन रही है. इसकी कहानी ऐसी है कि भारत के गांव से एक महिला विदेश जाती है. उसके पति भी वहीं रहते हैं. इस बीच उसके गांव का स्कूल तोड़कर भवन बना दिया जाता है. वह विदेश से लौटती है, तो इसकी जानकारी अपने पति व पुत्री को देती है. वह…
Galudih. गालूडीह की जोड़सा पंचायत के बागालगोड़ा गांव के समीप गालूडीह-नरसिंहपुर मुख्य सड़क किनारे मधुमक्खियों के हमले से शुक्रवार सुबह भगदड़ मच गयी. स्कूल जा रहे कई छात्र-छात्राओं और राहगीरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. चोड़िंदा स्कूल जा रहे पांच बच्चों को मधुमक्खियों ने दौड़ाकर काटा. इससे वहां भगदड़ और चीख-पुकार मच गयी. गांव के लोगों ने आग जलाकर और धुआं करके बच्चों को मधुमक्खियों से बचाया. ग्रामीणों ने बताया कि बागालगोड़ा गांव के पास एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता है. शुक्रवार सुबह मधुमखियों ने हमला करना शुरू कर दिया. बच्चों में दहशत फैल गयी और कई बच्चे…
Baharagora.बहरागोड़ा में एनएच-49 और 18 के संगम स्थल कालियाडिंगा चौक पर शुक्रवार को थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा के नेतृत्व में बालू के अवैध धंधा के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान बालू लदे तीन ट्रकों को जब्त किया गया. इन ट्रकों (डब्ल्बीयू 29 सी 2836, डब्ल्यूबी 33 एफ 1379 एवं डब्ल्बीयू 33 एफ 1307) के चालक बालू से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके. पुलिस ने ट्रकों को जब्त कर लिया. थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने कहा कि वाहन जांच के दौरान बालू लदे तीन ट्रक को जब्त किया गया है. बालू से संबंधित किसी प्रकार का कागजात…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मैच में लारसन क्लब चाईबासा ने एक नजदीकी मुकाबले में चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी को 12 रनों से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए. लारसन क्लब की दूसरी जीत है. आठ अंकों के साथ लारसन क्लब की टीम ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गयी. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर आज खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लारसन क्लब की टीम 34.5 ओवर में 183 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. जीत…
Rairangpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को अपने गांव उपरबेड़ा और पैतृक घर पहुंचीं. राष्ट्रपति के दौरे से पहले पूरे गांव को सजाया गया था. ओडिशा के मयूरभंज जिले में अपने जन्मस्थान उपरबेड़ा गांव की यात्रा करने के दौरान वह भावुक हो गयीं. उन्होंने कहा कि वह अपने गांव को हमेशा परिवार की तरह माना है. गांव पहुंचते ही राष्ट्रपति उपरबेड़ा सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने शुरुआती पढ़ाई की थी. उनके स्वागत के लिए स्कूल और पूरे गांव को सजाया गया था. शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया. छात्रों से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि…
नयी दिल्ली. टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी 2030 तक अपनी परिचालन क्षमता को दोगुना कर 32 गीगावाट करने के लिए करीब 1.46 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है. सिन्हा ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में कंपनी के सेल मॉड्यूल संयंत्र में संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में टाटा पावर की स्थापित क्षमता 15.6 गीगावाट थी, जिसमें से 6.7 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की थी. कंपनी के 2030 के लक्ष्यों के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा लक्ष्य परिचालन क्षमता को 31.9…
Major railway accident averted in Bihar. मधुबनी जिले के जयनगर से करीब 12.30 बजे खुली जयनगर- दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस खजौली से आगे लक्ष्मीपुर हाल्ट के पास जब पहुंची तो ट्रेन का इंजन डिब्बों से अलग हो गया. करीब एक से डेढ़ किलोमीटर आगे बढ़ने के बाद गार्ड को इसकी सूचना दी तब इंजन को रोका गया और बैक किया गया. इंजन और कोच को जोड़ा गया. इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी. करीब 40 मिनट का वक्त इसमें लगा. ट्रेन में बैठे यात्री मोहम्मद ऐजाज ने बताया कि ट्रेन नंबर 12435 गरीब रथ एक्सप्रेस जयनगर से प्रस्थान करने के बाद…
रांची. झारखंड में मंत्रिपरिषद का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पास कार्मिक, गृह, पथ निर्माण, भवन निर्माण मंत्रालय रखा है. वहीं, राधा कृष्ण किशोर को वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग, योजना एवं विकास विभाग, संसदीय कार्यविभाग की जिम्मेदारी दी गई है. राज्य की बहुप्रतीक्षित हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल ने आखिरकार गुरुवार को अपना आकार ले लिया. मुख्यमंत्री ने अपने पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्रियों का पूरा पद भर दिया. इससे पूर्व की सरकार में काफी लंबे समय तक 12वें मंत्री की नियुक्ति नहीं हो सकी थी. इसे लेकर लगातार सवाल उठते रहे थे. वहीं सभी मंत्री…
