आदित्यपुर. लगातार 18 वर्षों से आरोग्यम पैथ को मिले जनसहयोग से उत्साहित ‘टीम आरोग्यम’ सभी नवीनतम स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस अस्पताल लेकर जमशेदपुर की जनता के सामने आई है. “आपकी मुस्कान, हमारी पहचान” के विजन के साथ आदित्यपुर शेरे-पंजाब चौक स्थित दयाल ट्रेड सेंटर की पहली मंजिल पर “आरोग्यम केयर हॉस्पिटल” खोला गया है. इस अस्पताल में चौबीस घंटे अनुभवी व विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टॉफ की निगरानी में मरीजों की देखभाल की जायेगी.नवजात शिशु की देखभाल के लिए अस्पताल में 3 बिस्तरों वाली फोटोथेरेपी निओनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू ) इस हॉस्पिटल को अन्य नर्सिंग होम से अलग पहचान…
Author: News Desk
Galudih. पश्चिम बंगाल से झारखंड में आलू आने पर रोक से राज्य के सीमावर्ती गांवों के लोगों आक्रोशित हैं. शुक्रवार सुबह उनका सब्र टूट गया. पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह से बंदवान (पश्चिम बंगाल) जाने वाले स्टेट हाइवे पर बाघुड़िया पंचायत के डुमकाकोचा गांव में एक दर्जन से अधिक गांव के लोग शुक्रवार सुबह 6 बजे एकत्रित हुए और बंगाल से झारखंड आने वाले सब्जी वाहनों को रोक दिया. झारखंड के सीमावर्ती गांव डुमकाकोचा, नरसिंहपुर, गुड़ाझोर, केशरपुर समेत आधे दर्जन गांवों के किसान और ग्रामीणों ने डुमकाकोचा घाटी में जाम कर दिया. इससे बंगाल से सुबह-सुबह आ रहे दर्जनों सब्जी लदे…
नयी दिल्ली. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कहा है कि प्रयागराज में गंगा नदी में ‘सीवेज’ के प्रवाह को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो महाकुंभ मेले में आने वाले करोड़ों तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा. चालीस दिवसीय महाकुंभ मेला में दुनिया भर से लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. यह 14 जनवरी को मकर संक्रांति स्नान से शुरू होगा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के साथ समाप्त होगा. हरित निकाय एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें दावा किया गया है कि शहर के रसूलाबाद से संगम (गंगा-यमुना संगम) तक आठ किलोमीटर…
नयी दिल्ली. वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर उनके अधिकार क्षेत्र की विवादित वक्फ संपत्तियों का ब्योरा मांगा है. इस विधेयक पर संयुक्त समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बृहस्पतिवार को यहां समिति की बैठक के बाद यह जानकारी दी.बजट सत्र तक कार्यकाल बढ़ने के बाद समिति की यह पहली बैठक थी. बैठक के बाद पाल ने कहा, ‘समिति का कार्यकाल बढ़ाए जाने के बाद यह पहली बैठक थी. आज अल्पसंख्यक मंत्रालय और विधि मंत्रालय के प्रतिनिधि आए थे जिनसे हमारे सदस्यों ने कुछ सवाल किए. अधिकारियों द्वारा समिति…
नयी दिल्ली. सरकार की योजना अगले पांच वर्षों में डाकघरों के जरिये संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्रों की संख्या को मौजूदा 442 से बढ़ाकर 600 करने की है. एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई. विदेश मंत्रालय और डाक विभाग ने डाकघरों के जरिये पासपोर्ट सेवाओं को पांच साल तक जारी रखने के लिए अपने गठजोड़ को आगे बढ़ाया है. बयान में कहा गया, ”डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीओपीएसके) के जरिये पासपोर्ट सेवाओं की लगातार पहुंच के लिए विदेश मंत्रालय (एमईए) और डाक विभाग के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) को पांच साल के लिए नवीनीकृत किया गया.” एमओयू…
New Delhi.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 दिसंबर से तीन दिन के लिए छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे और इस दौरान वह राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा वह आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों और स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे. सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यहां शाह से मुलाकात की और उन्हें बताया कि राज्य के बस्तर और कोंडागांव जिले (जो कभी नक्सलवाद से प्रभावित थे) अब पूरी तरह से नक्सलियों से मुक्त हो गए हैं तथा अन्य क्षेत्रों से भी नक्सलियों के खात्मे के लिए अभियान…
मुंबई. विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि अक्टूबर में दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने 60 टन सोना खरीदा जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 27 टन सोना खरीदने के साथ सबसे आगे रहा. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की मासिक रिपोर्ट पर आधारित डब्ल्यूजीसी के इन आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने अक्टूबर महीने में अपने स्वर्ण भंडार में 27 टन सोने की बढ़ोतरी की जिससे इस साल जनवरी से अक्टूबर तक उसकी कुल सोना खरीद बढ़कर 77 टन हो गई. डब्ल्यूजीसी ने कहा कि आरबीआई की यह स्वर्ण खरीद पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले पांच गुना वृद्धि…
Jamshedpur. चौका थाना क्षेत्र के टुइडुगंरी में बालू का अवैध भंडारण की सूचना पर गुरुवार की देर रात जिला खनन विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया. इसमें टुइडुगंरी में झाड़ियों के बीच से 15 हजार सीएफटी बालू जब्त किया गया. शुक्रवार को जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने बताया कि अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है. सीओ को निर्देश दिया हया है कि सत्यापन कर जमीन मालिक का नाम बतायें. जमान मालिक के नाम पर मामला दर्ज होगा. मालूम हो कि सुवर्णरेखा नदी में पानी घटने के बाद ईचागढ़ प्रखंड के जारगोडीह, बीरडीह, तिरुलडीह बामुनडीह आदि जगहों…
Seraikela. सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर दुगनी कोलढीपी में 407 वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान सीनी ओपी क्षेत्र के बांकसाई गांव निवासी चंदन नापित के रूप में हुई है. वह रामकृष्ण फोर्जिंग्स कंपनी में काम करता था. घटना दोपहर करीब 1.30 जे की है. घटना के पश्चात आक्रोशित लोगों ने सरायकेला-कांड्रा मार्ग जाम कर दिया . थाना प्रभारी सतीश कुमार वर्णवाल द्वारा काफी समझाने के पश्चात आक्रोशित लोग मानें और सडक जाम हटाया. इसके बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी. ऐसे…
Jamshedpur. राजेंद्र बालिका मध्य विद्यालय, परसुडीह में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में ट्रैफिक थाना प्रभारी राजन कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के महत्व और यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर जानकारी दी. राजन कुमार सिंह ने बच्चों को सड़क पर चलने के दौरान सतर्कता बरतने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा सड़क पार करने के सही तरीकों की जानकारी दी. उन्होंने यातायात संकेतों और नियमों का महत्व समझाया, साथ ही यह भी बताया कि…
