New Delhi. अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 294 करोड़ रुपये की कमाई की है. सुकुमार निर्देशित फिल्म 2021 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज का सीक्वल है. इसकी पहले दिन की कमाई ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यह रिकॉर्ड पहले एसएस राजामौली की आरआरआर (223.5 करोड़ रुपये) के नाम है उसके बाद बाहुबली 2 (217 करोड़ रुपये) और “कल्कि 2898 एडी (175 करोड़ रुपये) का स्थान है. व्यापार विशेषज्ञों ने फिल्म की शुरुआती कमाई 150 करोड़ रुपये से कुछ अधिक बताई थी. ‘पुष्पा 2’…
Author: News Desk
New Delhi.केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को 85 नए केंद्रीय विद्यालय और 28 नए नवोदय विद्यालय खोलने को मंजूरी दे दी. वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल ने एक केन्द्रीय विद्यालय के विस्तार को भी मंजूरी दे दी. इस संबंध में जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि इन नए केंद्रीय विद्यालयों के खुलने से देश भर में 82,000 से अधिक छात्रों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. बयान में कहा गया कि 2025-26 तक आठ वर्षों की अवधि में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना और एक मौजूदा…
Anandpur. बालू तस्करी को लेकर पिछले दिनों हुई हत्या के आरोपी मोटा टाइगर की भीड़ द्वारा मौत के घाट (सेंदरा) उतारे जाने की सूचना है. ग्रामीण इलाकों से मिल रही सूचना के आधार पर मोटा टाइगर को भरडीहा (गोइलकेरा थाना) इलाके के पास मंगलवार रात में तीर मारा गया था. तब से वह छिपता फिर रहा था. शुक्रवार को तीर-धनुष व पारंपरिक हथियार के साथ भीड़ ने गुदड़ी थाना क्षेत्र में उसकी हत्या कर दी. आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस झा ने आनंदपुर थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की घटना से इनकार किया है. पश्चिमी सिंहभूम के एसपी ने कहा…
Jamshedpur. बागबेड़ा थाना की पुलिस गिरफ्त से अपहरण के आरोपी के भागने के मामले में एसएसपी किशोर कौशल ने काम के दौरान लापरवाही बरतने पर बागबेड़ा थाना में पदस्थापित दारोगा जे मरांडी और सिपाही रविकांत पांडेय को निलंबित कर दिया है. इसके अलावा दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिये हैं. मालूम हो कि बागबेड़ा से नाबालिग लड़की का अपहरण के मामले में पुलिस ने गत तीन दिसंबर को रोहित कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया था. बागबेड़ा थाना में पूछताछ के बाद चार दिसंबर को केस के अनुसंधानकर्ता जे मरांडी और सिपाही रविकांत पांडेय गिरफ्तार रोहित कुमार…
Jamshedpur. जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 अंतर्गत योजना पारित करने के लिए पंचायत समितियों की एक बैठक प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में 2.53 करोड़ की लागत बनने वाली 77 विभिन्न योजनाओं को पारित किया गया. इनमें नाली, कल्वर्ट, जलमीनार, शौचालय, पेवर्स ब्लॉक, स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों की चहारदीवारी आदि प्रमुख है. बैठक में प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उपप्रमुख शिव कुमार हांसदा, बीडीओ सुमित प्रकाश, रैना पूर्ति, सुनील गुप्ता, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक समेत काफी संख्या में पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे. पंचायत समिति…
Jamshedpur. बोड़ाम थाना अंतर्गत मीर्जाडीह-अलकतरा फैक्ट्री मुख्य सड़क पर शुक्रवार की बाइक सवार युवक ने स्कूटी पर सवार मानगो टीचर्स कॉलोनी निवासी आशुतोष ओझा उर्फ अंशु के पीठ पर पीछे से गोली मार दी. गोली मारने के बाद हमलावर डिमना चौक की ओर फरार हो गये. आशुतोष ओझा अपने साथी मंगल कुमार के साथ मीर्जाडीह स्थित हाट से सब्जी खरीदने गया था. घायल अवस्था में स्कूटी से मंगल कुमार उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचा. हादसा की जानकारी मिलने पर आशुतोष ओझा के घरवाले व परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे. घायल आशुतोष ओझा ने बताया कि वह स्कूटी से साथी मंगल के…
Jamshedpur. सिदगोड़ा स्थित जैप 6 में नये प्रशासनिक भवन का उद्घाटन शुक्रवार को एडीजी (जैप) प्रिया दुबे ने किया. जैप 6 के समादेष्टा आनंद प्रकाश भी मौजूद थे. उद्घाटन के पश्चात प्रिया दूबे ने बताया कि जैप 6 में जी प्लस टू के नये प्रशासनिक भवन बनकर तैयार हो गया है. नये भवन में समादेष्टा का कार्यालय के अलावा डीएसपी समेत अन्य शाखा के कार्यालय भी हैं. पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिये विभाग प्रयासरत है. समादेष्टा आनंद प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में कुछ नये भवन को भी बनाया जा रहा है. इसके अलावा जैप 6 स्थित अस्पताल पूरी तरह…
साथी गंभीर, एमजीएम रेफर किया गया Chaibasa. मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र के डोमरडीहा स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नाकाहासा गांव निवासी अजीत सामड (22) के रूप में हुई. वहीं, मृतक की शिनाख्त नाकाहासा गांव निवासी चंद्रमोहन सामड (21) के रूप में हुई. घटना की जानकारी मिलने पर मुफ्फसिल थाना की गाड़ी ने घटनास्थल से दोनों युवकों को उठाकर उपचार के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चंद्रमोहन सामड को मृत…
Jamshedpur.सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबूडीह निवासी गोपाल सिंह का बेटा मनीष कुमार (17) स्वर्णरेखा नदी में डूब गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और नदी के आसपास तलाश की. लेकिन पता नहीं चला. अंधेरा होने की वजह से नदी में मनीष की तलाश नहीं की जा सकी. पुलिस के अनुसार बस्ती की सोनम कुमारी (13) और मनीष कुमार शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे नदी गया था. मोबाइल से वीडियो बनाने के क्रम में सोनम कुमारी पानी में गयी. जिसके बाद वह नदी में डूबने लगी. उसे डूबता देख मनीष कुमार उसे बचाने गया तो वह गहरे पानी में चला गया. पुलिस…
New Delhi. दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी की उस याचिका पर शुक्रवार को केंद्र से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा जिसमें गृह मंत्रालय को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता पर निर्णय लेने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने मौखिक रूप से केंद्र सरकार की ओर से पेश ‘प्रॉक्सी’ वकील से मामले में निर्देश प्राप्त करने को कहा. पीठ ने कहा, ‘‘हम कोई भी आदेश पारित करने से पहले सरकार के वकील की सहायता लेना…
