Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur Panchayat Committees: पंचायत समिति ने 2.53 करोड़ की 77 योजनाओं को पारित किया, योजना वितरण में पक्षपात का आरोप, जताया विरोध
    Headlines

    Jamshedpur Panchayat Committees: पंचायत समिति ने 2.53 करोड़ की 77 योजनाओं को पारित किया, योजना वितरण में पक्षपात का आरोप, जताया विरोध

    News DeskBy News DeskDecember 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 अंतर्गत योजना पारित करने के लिए पंचायत समितियों की एक बैठक प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में 2.53 करोड़ की लागत बनने वाली 77 विभिन्न योजनाओं को पारित किया गया. इनमें नाली, कल्वर्ट, जलमीनार, शौचालय, पेवर्स ब्लॉक, स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों की चहारदीवारी आदि प्रमुख है. बैठक में प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उपप्रमुख शिव कुमार हांसदा, बीडीओ सुमित प्रकाश, रैना पूर्ति, सुनील गुप्ता, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक समेत काफी संख्या में पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे.

    पंचायत समिति की बैठक में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने वित्तीय वर्ष 2024 – 25 अंतर्गत 70 पंचायत समिति सदस्यों की योजना एवं योजना की राशि के बारे में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया. योजना व राशि का वितरण एक समान नहीं करने पर पंचायत समिति सदस्यों ने विरोध जताया. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता का आरोप था कि खास लोगों को तीन-चार योजनाएं दी गयी हैं. सभी पंचायत समिति को एक-एक योजना दी जानी चाहिए थी. वहीं पंसस द्रौपदी मुंडा ने भी असमान योजना वितरण को गलत बताया. इस संबंध में पंसस ने बीडीओ सुमित प्रकाश से जवाब-तलब भी किया. बीडीओ सुमित प्रकाश ने पंचायत समिति सदस्यों को योजना वितरण में सुधार करने का आश्वासन दिया. वहीं दूसरी ओर पंचायत समिति सदस्यों ने योजना व राशि का समान वितरण नहीं करने की शिकायत जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों को करने का निर्णय लिया है.

    Jharkhand; झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटायी रोक, लंबे समय से चली आ रही कानूनी अड़चन अब खत्म

    Jharkhand BJP: आदित्य साहू भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष होंगे, बाबूलाल मरांडी की जगह लेंगे, राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए अर्जुन मुंडा, रघुबर दास, मधु कोड़ा और चंपई सोरेन समेत 21 नेताओं ने किया नामांकन
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    alleged bias in scheme distribution Jamshedpur Panchayat Committees: Panchayat committee passed 77 schemes worth 2.53 crores Jamshedpur Panchayat Committees: पंचायत समिति ने 2.53 करोड़ की 77 योजनाओं को पारित किया protested जताया विरोध योजना वितरण में पक्षपात का आरोप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand; झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटायी रोक, लंबे समय से चली आ रही कानूनी अड़चन अब खत्म

    January 14, 2026

    Jharkhand BJP: आदित्य साहू भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष होंगे, बाबूलाल मरांडी की जगह लेंगे, राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए अर्जुन मुंडा, रघुबर दास, मधु कोड़ा और चंपई सोरेन समेत 21 नेताओं ने किया नामांकन

    January 14, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के उद्योगपति व एसिया के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र कैरव के अपहरण की आशंका, कांदरबेड़ा में लावारिस मिली कार

    January 14, 2026
    Recent Post

    Adityapur: गम्हरिया टायो कॉलोनी में बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से मार डाला, टीजीएस कंपनी के कर्मी थे, हाल ही में लिया था ईएसएस

    January 14, 2026

    Jharkhand News : वैश्विक मंच पर धरती आबा की बेटियों की आत्मनिर्भरता से परिचित होगी दुनिया ,सशक्त झारखण्ड, सशक्त नेतृत्व और समावेशी विकास पर बोलेंगी कल्पना सोरेन

    January 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group