Author: News Desk

Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के कांड्रा-चांडिल रेलखंड में 8, 9 दिसंबर व 11, 12 दिसंबर को मेगा ब्लॉक लिया जायेगा. इसे लेकर टाटानगर से आने व जाने वाली 6 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें दो-दो दिनों तक रद्द रहेगी. पुरुलिया व आद्रा में एक-एक जोड़ी ट्रेनें शॉट टर्मिनेंट व ऑर्जिनेट होकर चलेंगी. 12 दिसंबर को खुलने वाली 22892रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भाया दिवकोटशिला-राजाबेरा-जमुनियातंद-आद्रामिदनापुर-खड़गपुर होकर चलेगी. ये 6 जोड़ी ट्रेनें रहेगी रद्द 18601/18602टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 8 व 11 दिसंबर 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 8 व 11 दिसंबर 13512/13511आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस 8 दिसंबर (एक दिन) 08151/08152टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर 8 व 11 दिसंबर 08697/08698झारग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू 9 , 11…

Read More

Jamshedpur. अजितेश मोंगा को टाटा कमिंस जमशेदपुर प्लांट का हेड नियुक्त किया गया है. कंपनी के डायरेक्टर ऑपरेशन एंड सप्लाइ चेन रॉबिन मथाई ने इसकी अधिकारिक घोषणा की. अजितेश मोंगा 23 दिसंबर से जमशेदपुर प्लांट का कामकाज संभालेंगे. वर्तमान प्लांट हेड रामफल नेहा ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है. अजितेश ने साल 2001 में टाटा कमिंस में मेंटेनेंस इंजीनियर के रूप में करियर की शुरूआत की. इसके बाद प्रोडक्शन मैनेजर, मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग मैनेजर, एमआईडब्ल्यू लीडर और मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन लीडर के रूप में विभिन्न पदों को संभाला. कमिंस से पहले, अजितेश ने एलएमएल लिमिटेड, कानपुर में काम करने…

Read More

Jamshedpur.बंगाल की खाड़ी में एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसका असर दो दिनों तक जमशेदपुर समेत झारखंड में रहने का अनुमान है. इससे राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में आठ और नौ दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान गिरेगा और न्यूनतम तापमान चढ़ेगा. 10 दिसंबर से इसका असर समाप्त हो जायेगा. इसके बाद न्यूनतम तापमान गिरेगा और अधिकतम तापमान थोड़ा चढ़ेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर झारखंड में होने की उम्मीद है. इससे आठ दिसंबर को 10 जिलों में…

Read More

-लंबी और मध्यम दूरी की यात्राओं के लिए प्रस्तावित है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, संसद में बोले रेल मंत्री New Delhi. सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला ‘प्रोटोटाइप’ तैयार हो गया है और जल्द ही इसका परीक्षण किया जाएगा.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि ट्रेन का संचालन शुरू होने की समयसीमा परीक्षणों के सफल होने पर निर्भर है. मंत्री के अनुसार, लंबी और मध्यम दूरी की यात्राओं के लिए प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं. मध्यम दूरी की वंदे…

Read More

New Delhi. मारुति सुजुकी इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुक्रवार को बढ़ती लागत और परिचालन खर्चों के असर को कम करने के लिए जनवरी से वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की. देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जनवरी से अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में चार फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी. महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने एसयूवी मॉडल और वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर रही है. मारुति सुजुकी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और परिचालन खर्चों के मद्देनजर कंपनी…

Read More

Patna. बिहार पुलिस ने लोकप्रिय शिक्षक और यूट्यूबर खान सर की गिरफ्तारी के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का खंडन किया है. पुलिस ने शनिवार को इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि खान सर राजधानी पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) कार्यालय के निकट अवैध प्रदर्शन को लेकर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए अपनी इच्छा से पुलिस थाने आए थे. सचिवालय-एक की अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनु कुमारी ने कहा, “पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी के बारे में गलत सूचना फैलाने के लिए सोशल मीडिया हैंडल-‘खान…

Read More

Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले की आदित्यपुर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती में छापामारी कर तीन महिला ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पुलिस ने 7 लाख मूल्य के 35 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है. शनिवार को एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में हुई छापामारी में पुलिस ने तीन महिलाओं को ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री में संलिप्त पाते हुए गिरफ्तार किया है. इनके पास कल 35.44 ग्राम की अवैध ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया है, जिसका अनुमानित कीमत 7 लाख रुपए है. पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने शनिवार को आदित्यपुर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले…

Read More

Jamshedpur. भुइयांडीह बाबूडीह बस्ती निवासी संदीप कुमार की हत्या मामले में कपाली पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवकों में इसमें हासाडुंगरी का शमशाद अंसारी (18), डैमडुबी का मो. सारिक (26), समसुद्दीन मोमीन (44) शामिल है. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद की गयी है. गिरफ्तार युवकों ने लूटपाट की नियत से संदीप कुमार को रोका. हथियार का भय दिखाकर तीनों ने संदीप कुमार से लूटपाट करनी चाही. लेकिन उसने विरोध किया. इसके बाद मो. सारिक ने गोली चला दी, जिससे घटनास्थल पर ही संदीप की मौत हो गयी.…

Read More

Kolkata. अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बांग्लादेश के ढाका स्थित उसके केंद्र में शनिवार को आग लगा दी गई.इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने बताया, ‘‘उपद्रवियों ने नमहट्टा संपत्ति के मंदिर में मूर्तियों में आग लगा दी. समुदाय के सदस्यों और वैष्णव संप्रदाय के सदस्यों पर लगातार लक्षित हमला किया जा रहा है.’ उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘बांग्लादेश में इस्कॉन नमहट्टा केंद्र को जला दिया गया. श्री श्री लक्ष्मी नारायण की मूर्तियां और मंदिर के अंदर की सभी वस्तुएं पूरी तरह जल गई हैं. यह केंद्र ढाका में…

Read More

New Delhi. लोकसभा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि सरकार माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के नए स्लैब लाकर और वसूली की तैयारी कर रही है.कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी इस “घोर अन्याय” का पुरजोर विरोध करेगी. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर कर संग्रह से जुड़ा एक ग्राफिक साझा करते हुए पोस्ट किया, पूंजीपतियों को छूट और आम लोगों से लूट का एक और उदाहरण देखिए. एक तरफ़ कॉरपोरेट कर के मुक़ाबले आयकर लगातार बढ़ रहा है. दूसरी तरफ़ मोदी सरकार गब्बर सिंह टैक्स”से और ज्यादा वसूली की तैयारी…

Read More