आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की पांचवीं द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में लगातार 11वीं बार नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया और इसे 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा. इसके साथ ही आरबीआई ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है. आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को 4.5 प्रतिशत बढ़ाकर 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त…
Author: News Desk
Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बढ़ती महंगाई से किसानों को राहत देने के मकसद से बिना गारंटी के अब दो लाख रुपये तक का कर्ज उपलब्ध कराने की घोषणा की है. अभी यह सीमा 1.6 लाख रुपये है. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘मुद्रास्फीति और कृषि में उपयोग होने वाले कच्चे माल की लागत में वृद्धि को देखते हुए गारंटी मुक्त कृषि ऋण की सीमा को 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये करने का निर्णय किया गया है. उन्होंने कहा कि इससे वित्तीय संस्थानों से कर्ज लेने को…
नक्सलियों ने इस दौरान बैरल ग्रेनेड लांचर से गोले दागे, जिसका सुरक्षाबल ने मुंहतोड़ जवाब दिया Bijapur.छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए.पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी बृहस्पतिवार रात को हुई जब सुरक्षाबल के जवान पामेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत झिड़पल्ली गांव के करीब एक शिविर के बाहरी घेरे में तैनात थे. शिविर का निर्माण हाल ही में किया गया है. उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात लगभग 8.30 बजे नक्सलियों ने शिविर पर गोलीबारी शुरू कर दी, जो डेढ़ घंटे…
New Delhi. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को Hybrid Model में आयोजित करने को लेकर आम सहमति बन गई है, जिससे भारत को अपने मैच दुबई में खेलने की अनुमति मिल जाएगी, जबकि 2027 तक कई टीम वाली प्रतियोगिताओं में इसी तरह की व्यवस्था के लिए ‘सैद्धांतिक रूप से’ सहमति बन गई. ICC के एक शीर्ष सूत्र के अनुसार बृहस्पतिवार को दुबई में अपने मुख्यालय में वैश्विक संचालन संस्था के नए चेयरमैन जय शाह और पाकिस्तान सहित निदेशक मंडल के बीच एक अनौपचारिक बैठक के दौरान निर्णय को कमोबेश अंतिम रूप दिया गया. हालांकि…
Jamshedpur . आए दिन अनगिनत चोरियां सामने आती हैं. ये चोर घरों में घुसकर गहने, पैसे और अन्य घरेलू सामान चुरा लेते हैं. लेकिन यहां चोरों की अजीबोगरीब करतूत सामने आयी है. एमजीएम थाना क्षेत्र के गोविंदपुर आंगनबाड़ी केंद्र और ईटामाड़ा प्राथमिक विद्यालय में एक ही रात चोरी की घटना घटी. ताला तोड़कर चोर घुसे और ईटामाड़ा स्कूल के रसोई घर में रखे चीनी-चायपत्ती निकाल कर गैसे चूल्हे में चाय बनाकर पी. यहां कार्यालय का ताला तोड़कर बक्शे-आलमीरा को खंगाला. फिर चलते बने. इसके बाद चोर गिरोह के लोग गोविंदपुर आंगनबाड़ी केंद्र में ताला तोड़कर घुसे और रसोई घर में…
Gudabanda. राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले के झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय गुड़ाबांदा की छात्राओं ने राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त कर नाम रौशन किया है. प्रतियोगिता रांची के जेसीईटीआर में आयोजित हुई. यह राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता 2024-25 के कला उत्सव तथा पारंपरिक कहानी वाचक (नाटक) प्रतियोगिता आयोजित हुई थी. इसमें झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय गुड़ाबांदा के छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं प्रतियोगिता 3 और 4 दिसंबर को हुई थी. कला उत्सव पार्वती मुंडा तथा नाटक में जिया रानी मुंडा, बबिता महतो, दीपिका महतो, सुषमा महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर…
Jamshedpur. टाटानगर में कार्यरत रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को भारत सरकार के गृह मंत्रालय महानिदेशक अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षक डायरेक्टर जनरल द्वारा छह दिसंबर को रजत पदक से सम्मानित किया जायेगा. नयी दिल्ली नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड का कार्यालय में 62वां वार्षिक सिविल डिफेंस स्थापना दिवस समारोह में डायरेक्टर जनरल द्वारा संतोष कुमार को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए रजत पदक सम्मान के लिए चयनित किया गया है. विदित हो कि भारत सरकार गृह के मंत्रालय व विभिन्न मंत्रालय विभाग राज्यों संघ राज्य क्षेत्र के नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड के कर्मियों को उसके विशेष सेवा…
Jamshedpur. ओडिशा के ब्रह्मपुर से टाटा आ रही Vande Bharat ट्रेन पर गुरुवार को आदित्यपुर खरकई ब्रिज के पास अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा पथराव किया. पथराव की घटना इंजन पर हुई. इस घटना में इंजन का शीशा टूट गया. घटना की जानकारी ब्रह्मपुर -टाटा वंदे भारत के चालक व गार्ड ने लिखित रूप से आरपीएफ पोस्ट को दी है. आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के आस-पास छापामारी अभियान चलाया गया. कुछ संदिग्धों की पहचान की जा रही है. शुक्रवार से जुगसलाई फाटक, खरकई पुल व आदित्यपुर रेल लाइन पर सुरक्षा बढ़ाई जायेगी.
Jamshedpur. रेलवे में ट्रेड यूनियन की मान्यता हासिल करने के लिए दो दिनों से चल रहा मतदान कार्य गुरुवार को भी जारी रहा. शुक्रवार को टाटानगर के दो बूथ, जिनमें अधिकांश रनिंग स्टाफ मतदाता हैं, वहां वोट डाले जायेंगे. बाकी चार मतदान केंद्रों पर गुरुवार देर शाम वोटिंग संपन्न होने के बाद मत पेटियों को सील कर बागबेड़ा स्थित रेलवे हाई स्कूल में सुरक्षित रखा गया. शुक्रवार को सभी बूथों पर मतदान समाप्त होने पर मत पेटियों को चक्रधरपुर स्थित मंडल कार्यालय भेजा जायेगा. जहां मतगणना का कार्य 12 दिसंबर को होगा, जिसके बाद गार्डनरीच से शाम के वक्त परिणाम…
Bhuvaneshvar. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में नवनिर्मित न्यायिक परिसर का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा बृहस्पतिवार को उद्घाटन किए जाने से कुछ घंटे पहले वहां से दो फुट का एक सांप पकड़ा गया. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. अधिकारी ने बताया कि सांप को इमारत के मुख्य द्वार के पास एक चालक ने देखा और परिसर में अन्य लोगों को सतर्क किया. अधिकारी ने कहा कि सांप हेल्पलाइन की एक टीम मौके पर पहुंची और सांप को पकड़ा. एहतियात के तौर पर टीम ने पूरे परिसर की तलाशी भी ली.
