Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Champians Trophy: पाकिस्तान की अकड़ हुई ढिली, चैंपियंस ट्रॉफी Hybrid Model पर ही होगा, भारत के मैच UAE में होंगे, 2027 तक ICC टूर्नामेंट के लिए यही योजना
Breaking News

Champians Trophy: पाकिस्तान की अकड़ हुई ढिली, चैंपियंस ट्रॉफी Hybrid Model पर ही होगा, भारत के मैच UAE में होंगे, 2027 तक ICC टूर्नामेंट के लिए यही योजना

News DeskBy News DeskDecember 6, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link


New Delhi. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को Hybrid Model में आयोजित करने को लेकर आम सहमति बन गई है, जिससे भारत को अपने मैच दुबई में खेलने की अनुमति मिल जाएगी, जबकि 2027 तक कई टीम वाली प्रतियोगिताओं में इसी तरह की व्यवस्था के लिए ‘सैद्धांतिक रूप से’ सहमति बन गई. ICC के एक शीर्ष सूत्र के अनुसार बृहस्पतिवार को दुबई में अपने मुख्यालय में वैश्विक संचालन संस्था के नए चेयरमैन जय शाह और पाकिस्तान सहित निदेशक मंडल के बीच एक अनौपचारिक बैठक के दौरान निर्णय को कमोबेश अंतिम रूप दिया गया. हालांकि कुछ दिनों से पाकिस्तान भारत को अपने घर में ही बुलाने पर अड़ा था. लेकिन भारत के पाकिस्तान न जाने के फैसले के बाद यह निर्णय लिया गया.ICC सूत्र ने बताया, ‘‘सभी पक्षों ने सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त की है कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी UAE और पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी जबकि भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा. यह सभी हितधारकों के लिए जीत की स्थिति है.


पाकिस्तान ने वापस ली बहिष्कार की धमकी
चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी-मार्च में आयोजित की जाएगी. पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह ICC की पिछली बैठक में बहिष्कार की धमकी वापस लेते हुए Hybrid Model पर सहमति जताई थी और 2031 तक अपने लिए भी इसी तरह की व्यवस्था की मांग की थी. हालांकि आईसीसी ने 2027 तक अपनी सभी प्रतियोगिताओं के लिए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जताई है. इस अवधि के दौरान भारत अगले वर्ष अक्टूबर में महिला एकदिवसीय विश्व कप तथा श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से 2026 पुरुष टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा. अगर हाइब्रिड मॉडल लागू नहीं होता तब भी पाकिस्तान को 2026 में भारत की यात्रा करने के लिए बाध्य नहीं होना पड़ता. सूत्र ने कहा, ‘‘2026 पुरुष टी20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान अपने मैच श्रीलंका में खेलेगा. चैंपियंस ट्रॉफी के हाइब्रिड मॉडल में आयोजन के कारण पीसीबी द्वारा मांगे गए मुआवजे पर अब भी विचार किया जा रहा है. इस व्यवस्था पर सहमति जताने का मतलब है कि भारतीय महिला टीम को पाकिस्तान के खिलाफ अपना लीग मैच खेलने के लिए तटस्थ स्थल की यात्रा करनी होगी.

PCB अध्यक्ष ने यह कहा था
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने पिछली आईसीसी बैठक के बाद कहा था, ‘‘क्रिकेट को जीतना चाहिए, यह सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन सभी के सम्मान के साथ. हम वही करेंगे जो क्रिकेट के लिए सबसे अच्छा होगा. हम जो भी फॉर्मूला अपनाएंगे, वह समान शर्तों पर होगा.

Road Accident: NH 16 पर सड़क हादसे में दो उभरते युवा एथलीट की दर्दनाक मौत

अब जल्द जारी होंगे कार्यक्रम

Jindal Stainless Q2 Result: जिंदल स्टेनलेस का दूसरी तिमाही में मुनाफा 11.1 प्रतिशत बढ़कर 898 करोड़ रुपये पर

नवीनतम घटनाक्रम चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम को जारी करने का रास्ता साफ कर देगा जिसका प्रशंसकों और प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स को लंबे समय से इंतजार है. आईसीसी और प्रसारणकर्ता के बीच अनुबंध के अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत से कम से कम 90 दिन पहले कार्यक्रम घोषित होने की उम्मीद थी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Road Accident: NH 16 पर सड़क हादसे में दो उभरते युवा एथलीट की दर्दनाक मौत

October 23, 2026

Jindal Stainless Q2 Result: जिंदल स्टेनलेस का दूसरी तिमाही में मुनाफा 11.1 प्रतिशत बढ़कर 898 करोड़ रुपये पर

October 23, 2026

JIO के IPO को दूसरे दिन 5.57 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 3.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची

October 23, 2026
Recent Post

Road Accident: NH 16 पर सड़क हादसे में दो उभरते युवा एथलीट की दर्दनाक मौत

October 23, 2026

Jindal Stainless Q2 Result: जिंदल स्टेनलेस का दूसरी तिमाही में मुनाफा 11.1 प्रतिशत बढ़कर 898 करोड़ रुपये पर

October 23, 2026

JIO के IPO को दूसरे दिन 5.57 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 3.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची

October 23, 2026

P&M मॉल ने चुकाया Tata Steel का 2.23 करोड़ बकाया, लीज रेंट और रोड सेस के मद में हुआ भुगतान, जमीन सीमांकन और अतिक्रमण का मामला अब भी लंबित

October 23, 2026

Jamshedpur: कदमा में जानलेवा हमला के बाद टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

October 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group