Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा
    Breaking News

    Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा

    News DeskBy News DeskMay 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. टाटा समूह की मूल कंपनी टाटा संस के निदेशक मंडल की मंगलवार को बैठक होगी जिसमें समूह की घाटे में चल रही कंपनियों के प्रदर्शन पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि बैठक में विशेष रूप से नुकसान झेल रहीं समूह कंपनियां अपने कारोबार की स्थिति और आगे की रणनीति पर प्रस्तुति दे सकती हैं। हालांकि, सूत्रों ने स्पष्ट किया कि इस बैठक में एन चंद्रशेखरन को टाटा संस का दोबारा चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर चर्चा होने की संभावना नहीं है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब समूह के भीतर शीर्ष स्तर पर मतभेद की खबरें हैं। सूत्रों के अनुसार, टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा और चंद्रशेखरन ने सप्ताहांत में समूह कंपनियों के प्रदर्शन को लेकर चर्चा की थी।

    ऐसी रिपोर्ट है कि वित्त वर्ष 2024-25 में समूह के गैर-सूचीबद्ध कारोबार को 10,905 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसके बढ़कर 29,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाने का अनुमान है। टाटा समूह में टाटा ट्रस्ट्स की दो-तिहाई हिस्सेदारी है। हाल के महीनों में समूह में शीर्ष स्तर पर मतभेद, कुछ सदस्यों को हटाने के प्रयास और चेयरमैन के कार्यकाल को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। खबरों के मुताबिक, नोएल टाटा को टाटा डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार और घाटे में चल रही एयर इंडिया के प्रदर्शन को लेकर चिंता है। इनमें से अधिकांश कारोबार चंद्रशेखरन के टाटा संस का प्रमुख रहते समय शुरू हुए हैं।

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर दिया, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा

    इसके अलावा नोएल टाटा के टाटा संस का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने को लेकर भी मतभेद है। भारतीय रिजर्व बैंक ने टाटा संस को विशाल गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बताते हुए बाजार में सूचीबद्ध होने के लिए कहा हुआ है।

    Rajyasabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव लड़ेगी BJP; एक सीट पर उतारेगी प्रत्याशी, JMM ने ‘खरीद-फरोख्त’ की आशंका पर Election Commission को पत्र लिखा

    टाटा समूह के मौजूदा घटनाक्रम पर टाटा ट्रस्ट्स के एक प्रतिनिधि को भेजे गए ई-मेल का समाचार लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया था।
    इस बीच, प्रॉक्सी सलाहकार फर्म इनगवर्न ने कहा है कि टाटा संस जैसी विशाल आकार वाली कंपनी का सूचीबद्ध होना जरूरी है, ताकि पारदर्शिता और कॉरपोरेट संचालन मजबूत हो सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    loss-making companies will be discussed Tata Sons Board Meeting: Tata Sons board of directors meeting today Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर दिया, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा

    May 26, 2026

    Rajyasabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव लड़ेगी BJP; एक सीट पर उतारेगी प्रत्याशी, JMM ने ‘खरीद-फरोख्त’ की आशंका पर Election Commission को पत्र लिखा

    May 26, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    May 26, 2026
    Recent Post

    Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा

    May 26, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर दिया, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा

    May 26, 2026

    Rajyasabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव लड़ेगी BJP; एक सीट पर उतारेगी प्रत्याशी, JMM ने ‘खरीद-फरोख्त’ की आशंका पर Election Commission को पत्र लिखा

    May 26, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    May 26, 2026

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    May 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group