Jamshedpur. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रानीडीह गनसाटोला चौक के समीप दोपहर को एक ईमली पेड़ में आग लग गयी. ईमली पेड़ में आग लगने की खबर पूरे बस्ती में फैल गयी. जिसके बाद आग को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी. पेड़ में आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल पाया है. ईमली पेड़ का कुछ हिस्सा सूखा और अंदर से खोखला था. मध्य घाघीडीह पंचायत के मुखिया सुनील किस्कू ने बताया कि पेड़ जलकर गिर जाता तो पास के घरों को नुकसान हो सकता था. लेकिन समय रहते अग्निशामक विभाग को बुलाकर जान-माल की क्षति होने से…
Author: News Desk
Jamshedpur. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों (हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन) पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गुरुवार को सर्व सनातन समाज के नेतृत्व में लोगों ने सड़क पर उतर कर विरोध जताया. 28 संगठनों से जुड़े सैकड़ों हिंदू जनमानस युवा शक्ति व मातृ शक्ति ने सड़क पर उतर कर अपना आक्रोश जताया. साकची नेताजी सुभाष मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक आक्रोश यात्रा निकाल कर बांग्लादेश के युनूस सरकार और कट्टरपंथियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंप कर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में कड़े कदम उठाने की मांग की. प्रदर्शन में नेताजी सुभाष मंच…
Mumbai. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार शाम पद की शपथ लेने के बाद यहां राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ में अपनी नयी आधिकारिक जिम्मेदारियां संभाल लीं. वर्ष 1960 में महाराष्ट्र राज्य के गठन के बाद से फडणवीस (54) राज्य के 20वें मुख्यमंत्री (कई कार्यकालों की गणना किए बिना) बने हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले ‘महायुति’ गठबंधन के तीनों नेताओं ने आजाद मैदान में एक भव्य समारोह में शपथ ली, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, उद्योग जगत के नेता और फिल्मी सितारे शामिल हुए. ‘मंत्रालय’…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को मानगो स्थित पृथ्वी पार्क के सामने बनी पानी टंकी के निर्माण का जायजा लिया. उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंताओं तथा बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता एवं मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त के साथ मानगो क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से उपलब्ध कराने को लेकर बिष्टुपुर स्थित आवास में बैठक कर जरूरी निर्देश दिये. श्री राय ने 2018 में शिलान्यास होने के बाद पृथ्वी पार्क की पानी टंकी व बालीगुमा के पानी टंकी के चालू नहीं होने…
New Delhi. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अदाणी समूह से जुड़े मामले की जांच नहीं कर सकते क्योंकि वह खुद जांच के दायरे में आ जाएंगे. उन्होंने संसद परिसर में अदाणी समूह के मामले को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और अदाणी एक हैं. राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘अदाणी की जांच मोदी नहीं करा सकते, क्योंकि अगर वह जांच कराएंगे तो खुद उनकी जांच होगी. उन्होंने जो टी-शर्ट पहन रखी थी उसके पीछे ‘मोदी-अदाणी एक हैं, अदाणी…
मुंबई. देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत ‘महायुति’ गठबंधन के नेताओं एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा भाजपा नीत ‘महायुति’ के हजारों समर्थक शामिल हुए. यह कार्यक्रम 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब दो सप्ताह बाद आजाद मैदान में आयोजित किया गया. किसी अन्य मंत्री को शपथ नहीं दिलाई…
श्रीहरिकोटा, (आंध्र प्रदेश). सटीक उड़ान से जुड़ी अपनी तरह की पहली पहल के तहत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को पीएसएलवी-सी59 रॉकेट के जरिए प्रोबा-3 मिशन को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया. इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया कि प्रक्षेपण के लगभग 18 मिनट बाद दोनों उपग्रहों को ‘सही कक्षा’ में स्थापित कर दिया गया. प्रोबा-3 (प्रोजेक्ट फॉर ऑनबोर्ड ऑटोनोमी) में दो उपग्रह हैं, जिनमें दो अंतरिक्ष यान ने एक साथ उड़ान भरी. इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) को ईएसए से प्रक्षेपण का ऑर्डर मिला है. मिशन का उद्देश्य सटीक उड़ान का प्रदर्शन करना है और…
Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में तेजी लगातार पांचवें दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 809 अंक से अधिक चढ़ गया. वहीं एनएसई निफ्टी बढ़कर 24,700 के पार पहुंच गया. भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा से एक दिन पहले बाजार में खासी तेजी रही. कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी बाजार में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी प्रवाह के बीच आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार बढ़त में रहा. बीएसई का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 809.53 अंक यानी एक प्रतिशत उछलकर 81,765.86 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय…
Moscow/ New Delhi. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा है कि रूसी कंपनियां भारत में विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि वहां निवेश करना लाभदायक है. पुतिन ने बुधवार को मॉस्को में 15वें वीटीबी निवेश मंच को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने और विदेशी निवेश जुटाने के लिए शुरू की गई ‘मेक इन इंडिया’ पहल ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की स्थिति मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है. प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई…
Ayodhya/Kanpur.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अयोध्या व संभल में मुगल शासक बाबर की सेना ने जो किया और आज जो बांग्लादेश में हो रहा है, उसका डीएनए एक ही है. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आदित्यनाथ को डीएनए के बारे में बात नहीं करनी चाहिए. आदित्यनाथ ने यहां 43वें रामायण मेले का उद्घाटन करने के बाद कहा, “भगवान राम ने इस पूरे समाज को एक किया था. अगर…
