Author: News Desk

Guwahati.असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह सात दिसंबर को चार मंत्रियों को शामिल करके मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे. इस विस्तार से मंत्रिपरिषद की संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि निम्नलिखित सहयोगी सात दिसंबर को दोपहर 12 बजे हमारे मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ लेंगे. शर्मा ने कहा, इन सहयोगियों में प्रशांत फूकन, कौशिक राय, कृष्णेंदु पॉल, रूपेश गोआला शामिल हैं. सभी को मेरी ओर से शुभकामनाएं! ये सभी भाजपा के विधायक हैं.

Read More

विमल खलखो रेलवे के टेक्नीशियन विभाग में थे कार्यरत, वर्तमान में विमल एडीआरएम का वाहन चला रहे थे Chakradharpur. चक्रधरपुर मंडल के एडीआरएम के वाहन चालक की कार के धक्के से मौत हो गयी. घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है. हादसा चक्रधरपुर- चाईबासा मुख्य मार्ग पर पोटका के पास हुआ. एडीआरएम के वाहन चालक पोटका निवासी विमल खलखो बुधवार रात करीब 10 बजे बाइक सेड्यूटी से घर लौट रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार कार चक्रधरपुर की ओर से चाईबासा की ओर जा रही थी. इसी बीच कार ने बाइक सवार को धक्का मार दिया. इससे बाइक सवार…

Read More

Jamshedpur. कांग्रेस नेता सह पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. डॉ अजय ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन की सरकार झारखंड की जनता की आकांक्षाओं एवं उम्मीदों को पूरा करने के साथ ही राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जायेगी. सरकार राज्य की गरीब, महिला एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. डॉ अजय ने कहा कि एक तरफ देश के अन्नदाता किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं तो वहीं दूसरी ओर लोगों का ध्यान…

Read More

Jamshedpur. सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने अपनी पूरी टीम की तरफ से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य की लगातार दूसरी बार कमान संभालने और मंत्रिमंडल का विस्तार करने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जैसे अनुभवी एवं निर्भिक व्यक्तित्व के नेतृत्व में झारखंड विकास की ओर अग्रसर होगा तथा औद्योगिक एवं व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही जनआकांक्षाओं की पूर्ति होगी. मुख्यमंत्री को भेजे पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि जमशेदपुर या इसके आसपास धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट का निर्माण कराने की दिशा में पहल करें. जमशेदपुर…

Read More

Galudih . गालूडीह थाना क्षेत्र में महुलिया हाई स्कूल चौक के पास हाइवे पर कार के सामने अचानक गाय आ गयी. इससे कार डिवाइडर से टकरा गयी. इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. कार चालक ने बताया कि जरूरी काम से जमशेदपुर डीसी ऑफिस से कोलकाता जा रहा था. इस दौरान महुलिया चौक के पास डिवाइडर से कूद कर एक गाय अचानक कार के आगे आ गयी. घटना में कार चालक बाल-बाल बच गया. सूचना पाकर पुलिस पहुंची. कार को कब्जे में लेकर थाना ले गयी.

Read More

Saraikela. सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर कोलढिपी गांव के समीप दो बाइक की टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार करण बास्के (26) व उपेन सरदार (27) गंभीर रूप से घायल हो गए,जिसमे करण बास्के की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना गुरुवार दोपहर 1.30 बजे की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनो घायलों को एंबुलेंस के द्वारा सदर अस्पताल सरायकेला भेजा गया,जहां से चिकित्सकों ने करण बास्के को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया.करण बास्के एवं उपेन सरदार दोनों गम्हरिया के दुग्धा गांव के निवासी हैं. गुरुवार को सीनी में करण बास्के के भाई के लड़के…

Read More

जम्मूतवी एक्सप्रेस को टाटानगर से रोजाना चलाने की मांग की, टाटानगर के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक अभिषेक सिंघल को सौंपा ज्ञापन Jamshedpur. टाटा-अमृतसर के बीच चलने वाली जालियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन को कुहासा की वजह से अगले साल मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है. इसे लेकर CGPC के प्रतिनिधियों ने विरोध जताया. CGPC के प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंच कर टाटानगर के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक अभिषेक सिंघल को ज्ञापन सौंपा और हफ्ते भर के अंदर इस ट्रेन को चालू कराने को कहा. उन्होंने कहा कि इस…

Read More

Chaibasa. एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग मैच में गुरुवार को लारसन क्लब ने यंग झारखंड चाईबासा को छह विकेट से शिकस्त देकर चार अंक अर्जित कर लिये. बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गये मैच में टॉस लारसन क्लब के कप्तान ने जीता और विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग झारखंड की पूरी टीम 33.1 ओवर में 178 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी लारसन क्लब की टीम ने 24.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाकर आसानी से हासिल…

Read More

Jamshedpur. मानगो थाना अंतर्गत वर्कस कॉलेज रोड स्थित मछली बाजार में बुधवार देर रात तीन दुकानों में आग लग गयी. गुरुवार की सुबह लोगों की नजर दुकान से निकलने वाले धुआं पर पड़ी, तो इसकी जानकारी दुकानदार सोनू कैवर्तो को दी. जानकारी मिलने पर सोनू कैवर्तो परिवार के साथ पहुंचे. आग लगने से दुकान में रखी मछली, नकद रुपये, बैटरी व इनवर्टर व कागजात जल गये. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है. सोनू कैवर्तो का पोता आस्तिक कैवर्तो ने बताया कि बुधवार की रात दुकान बंद कर घर चले गये थे. गुरुवार की सुबह लोगों ने फोन…

Read More

खरसावां. राजखरसावां-बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के बीच उधड़िया गांव के समीप गुरुवार सुबह ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक कालुका बोयपाई (30) चाईबासा के गोयरा गांव का था. मामले की जानकारी मिलते ही खरसावां पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने उधड़िया गांव के समीप रेलवे ट्रेक के पास शव पड़ा हुआ देखा. ग्रामीणों से मामले की जानकारी मिलते ही खरसावां पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया. खरसावां थाना प्रभारी…

Read More