Author: News Desk

– महिला बाल विकास विभाग और अन्य विभाग झामुमो और कांग्रेस में बदले जाने की चर्चा Ranchi.. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल का पत्र वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस कोटे से बननेवाले मंत्रियों का विभाग तय किया है. इस पत्र में राधाकृष्ण किशोर को वित्त एवं खाद्य आपूर्ति,दीपिका पांडेय सिंह को स्वास्थ्य व संसदीय कार्य विभाग, इरफान अंसारी को ग्रामीण विकास व पंचायती राज, शिल्पी नेहा तिर्की को कृषि,पशुपालन, सहकारिता व आपदा प्रबंधन देने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा गया है. हालांकि इस पत्र के संबंध में मंत्रियों ने भी पुष्टि नहीं की है. चर्चा है कि…

Read More

Ranchi. झारखंड सरकार के पूर्व मंत्रियों रामेश्वर उरांव, मिथिलेश ठाकुर, बन्ना गुप्ता, बैद्यनाथ राम, बेबी देवी व सत्यानंद भोक्ता की वाई श्रेणी सुरक्षा व वाहन हटा कर अब नये मंत्रियों को दे दी जायेगी. इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष रहे अमर बाउरी की वाई श्रेणी की सुरक्षा भी हटाकर नये नेता प्रतिपक्ष को दी जायेगी. इस संबंध में विशेष शाखा की ओर से पूर्व मंत्रियों व नेता प्रतिपक्ष को जानकारी दे दी गयी है. मंत्रियों को वाई श्रेणी की सुरक्षा के साथ हाउस गार्ड भी दिये जाते हैं.

Read More

Ranchi. मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन मोरहाबादी स्थिति शिबू सोरेन के आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री ने अपने पिता को मंत्रिमंडल के विस्तार की जानकारी दी व नयी शुरुआत के लिए आशीर्वाद लिया. वहीं, मंत्री रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, दीपक बिरुवा, योगेंद्र प्रसाद भी वहां पहुंचे. उन्होंने भी शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया.

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत ने राज्य के विश्वविद्यालयों में बार-बार असिस्टेंट प्रोफेसरों की संविदा नियुक्ति के मामले में दायर याचिकाओं पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई के दौरान प्रार्थी, राज्य सरकार व झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का पक्ष सुना. मामले में सुनवाई पूरी होने पर अदालत ने असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के सभी रिक्त पदों पर चार माह के भीतर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया. अदालत ने उक्त निर्देश राज्य सरकार, झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) व विश्वविद्यालयों को दिया. उच्च शिक्षा सचिव, उच्च शिक्षा निदेशक व जेपीएससी…

Read More

Ranchi आद्रा रेल डिविजन में विकास कार्यों को देखते हुए शुक्रवार व शनिवार को कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. इनमें 13504/13503 वर्दमान-हटिया-वर्दमान मेमू एक्सप्रेस, 03597/03598 रांची-आसनसोल-रांची मेमू, 08695/08696 बोकारो स्टील सिटी-रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर, 18085/18086 खड़गपुर-रांची-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस शामिल हैं. वहीं, 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस छह व सात को आद्रा तक ही आयेगी और वहां से 18036 बन कर वापस आद्रा लौट जायेगी. भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार ट्रेन संख्या 02832/02831 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल (वाया रांची) ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है.ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर-धनबाद 31 दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रतिदिन भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी. वहीं,…

Read More

Ranchi. ट्रेन संख्या 15028/15027 गोरखपुर-संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस में 09 से 31 दिसंबर तक वातानुकूलित थ्री-टियर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा. वहीं ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में 11 दिसंबर से 02 जनवरी 2025 तक वातानुकूलित थ्री-टियर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा. रांची-नयी दिल्ली राजधानी ट्रेन में एक कोच बढ़ाया ट्रेन संख्या 12454/12453 नयी दिल्ली-रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 20408/20407 नयी दिल्ली-रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में स्थायी रूप से कोच संयोजन में वृद्धि की गयी है. ट्रेन संख्या 12454/12453 नयी दिल्ली-रांची-नयी दिल्ली…

Read More

Jamshedpur. राज्य के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को साक्षात्कार लिया गया. पहले दिन 11 विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों (असिस्टेंट प्रोफेसर) का साक्षात्कार रिम्स के प्रशासनिक भवन में लिया गया. साक्षात्कार एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकाेलॉजी, हड्डी, पीएसएम, एनेस्थिसिया, दांत, मनोरोग और पीएमआर विभाग के लिए हुआ. शुक्रवार को सुबह 10 बजे से मेडिसिन, सर्जरी, शिशु रोग, पैथोलॉजी और स्त्री एवं प्रसूति विभाग के लिए डॉक्टरों का साक्षात्कार लिया जायेगा. यहां बता दें कि शहीद निर्मल महताे मेडिकल कॉलेज (धनबाद), एमजीएम मेडिकल कॉलेज (जमशेदपुर), फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज (दुमका), मेदनीराय मेडिकल कॉलेज…

Read More

Ranchi. राज्य में वर्ष 2011 और 2007 बैच के आइपीएस को प्रमोशन देने के लिए पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग के पास प्रस्ताव भेज दिया है. वर्ष 2007 बैच में झारखंड कैडर के चार आइपीएस हैं. इसमें राकेश बंसल, अनूप बिरथरे और पटेल मयूर कन्हैयालाल के नाम शामिल हैं. लेकिन राकेश बंसल वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. इसी तरह 2011 के बैच में आठ आइपीएस हैं. इसमें चंदन कुमार झा, जया रॉय, प्रियदर्शी आलोेक, शिवानी तिवारी, अजीत पीटर डुंगडुंग, अनुरंजन किस्पोट्टा, चंदन कुमार सिन्हा और अंबर लकड़ा के नाम शामिल हैं. इन आइपीएस अधिकारियों में जया रॉय और शिवानी…

Read More

Saraikala सरायकेला. सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर पोड़ाडीह के समीप सड़क किनारे अंधेरे में खड़े ट्रैक्टर से एक बाइक टकरा गयी. इससे बाइक सवार अरविंद कुमार व उनकी पत्नी निधि रानी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के वक्त अरविंद कुमार ने हेलमेट पहन रखा था. इस वजह से बड़ी घटना टल गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल भिजवाया गया. वहां घायल दंपती का उपचार चल रहा है. घटना गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे की है. अरविंद कुमार सरायकेला के शिशु मंदिर विद्यालय एरिया के निवासी हैं. गुरुवार…

Read More

Mumbai. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह, राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उद्योग तथा फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियां बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुईं. भाजपा नेता फडणवीस ने आज शाम दक्षिण मुंबई के विशाल आजाद मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. समारोह में योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश), नीतीश कुमार (बिहार),…

Read More