Ranchi.रांची रेल डिविजन में विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. ट्रेन संख्या 18612 वाराणसी-रांची एक्सप्रेस 15, 21 और 22 दिसंबर को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18611 रांची-वाराणसी 16, 20 व 21 दिसंबर को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया 16 से 26 दिसंबर तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18628/18627 रांची-हावड़ा-रांची 16 से 22 दिसंबर तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 08196/08195 हटिया-टाटानगर-हटिया मेमू ट्रेन 16 व 19 से 22 दिसंबर तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 08607/08608 हटिया-सांकी-हटिया मेमू, ट्रेन संख्या 08617/08618 हटिया-सांकी-हटिया मेमू, ट्रेन संख्या 18036/18035 हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस 16…
Author: News Desk
Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने कहा कि सोनारी कचरा डंपिंग स्थल पर रविवार को फिर से आग देखी गयी. यह स्थिति भयावह होती जा रही है. प्रशासन यदि अब भी कारगर कदम नहीं उठायेगा तो यह मामला एनजीटी में जायेगा. अवमानना का मुकदमा प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर दायर होगा. उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व की स्थिति फिर से उत्पन्न हो गयी है. जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की लापरवाही और मिलीभगत से मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अक्षेस का हर तरह का कचरा वहां डंप हो रहा है. इसमें गीला और सूखा कचरा के साथ ही…
Devghar. बाबाधाम मंदिर में शिवलिंग की पौराणिकता से छेड़छाड़ का आरोप मंदिर के पुरोहितों ने लगाया है. शिवलिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. दरअसल, शनिवार को बाबा मंदिर के गर्भ गृह में विशेष सफाई की बात कहकर परिसर में सूचना प्रसारित करा दोपहर तीन बजे ही मंदिर का पट बंद कर दिया गया. इसके बाद मंदिर का पट शृंगार पूजा के दौरान खोला गया व पूजा की गयी. वहीं जब दोबारा रविवार को मंदिर का पट खोला गया, तो शिवलिंग रूप बदला हुआ था. इसके ऊपर सीमेंट जैसी चीज लगी हुई थी. देवघर डीसी विशाल सागर…
Gudabanda. ओडिशा के सिमलीपाल वन क्षेत्र से एक बाघिन भटक कर गुड़ाबांदा वनक्षेत्र में पहुंच गयी है. बाघिन के आने की खबर से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. वन विभाग के मुताबिक एक मादा बाघिन बालीजुड़ी पंचायत के लाड़काबासा- पांड्रापाथर वन क्षेत्र में ट्रैक किया गया है. कुछ समय से जीपीएस सिस्टम से कनेक्ट नहीं हो रहा है. क्षेत्र के लोगों को वन विभाग ने सावधानी बरतने को कहा है. जंगल के आसपास रास्ते से आवागमन नहीं करने की हिदायत दी गयी है. वन विभाग के कर्मी अभिलाष महतो ने बताया कि महाराष्ट्र से लाकर ओडिशा के सिमलीपाल में…
Jamshedpur कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी कार्यकर्ता से कोई शिकवा शिकायत नहीं है. कार्यकर्ताओं ने जिस कर्मठता व समर्पण भावना से चुनाव के दौरान कार्य किया है उसके लिए वे उनके आभारी हैं. दो दिन के रांची दौरे के बाद डॉ अजय कुमार दिल्ली लौट गये. पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने बयान जारी कर कहा कि स्थानीय अखबारों में प्रकाशित विधानसभा में उनकी हार की समीक्षा रिपोर्ट से वे इत्तेफाक नहीं रखते हैं. उनका स्पष्ट मानना है कि चुनाव में हार-जीत…
Jamshedpur. बागबेड़ा रोड नंबर छह निवासी मुकेश कुमार शर्मा के घर में प्रवेश कर उसके ही पड़ोस के सागर सिंह और सुजीत कुमार शर्मा ने जान से मारने का प्रयास किया. मुकेश कुमार ने सागर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है. जबकि सुजीत अब तक फरार है. इस संबंध में जब मुकेश केस दर्ज करने के लिए बागबेड़ा थाना गया तो पुलिस ने उसे हमला का आरोप लगाने से मना किया और चोरी का प्रयास करने का आरोप लगा कर आवेदन लिखने की बात कही. हालांकि मामला जब कई लोगों के संज्ञान में आयी तो पुलिस ने आवेदन…
Jamshedpur. जमशेदपुर से सटे पटमदा के लोवाडीह कुड़माली भवन में बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच ने रविवार को बैठक की. इसमें डहरे टुसू परब की तैयारियों की समीक्षा की गयी. बैठक में डहरे टुसू कार्यक्रम की रुपरेखा तय की गयी. साथ ही संकल्प लिया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार भव्य आयोजन का निर्णय लिया गया. मंच के वक्ताओं ने कहा कि 5 जनवरी को डिमना से आमबागान तक आयोजित डहरे परब में झारखंड की सांस्कृतिक विरासत दिखेगी. इस बार पटमदा प्रखंड से 25000 से अधिक लोग शामिल होंगे.
Ghatshila. तीन दिन पहले झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर डुमकोकाचा और द्वारसीनी में आलू पर मचे बवाल और फिर स्टेट हाइवे जाम के बाद रविवार को झारखंड सीमावर्ती के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों की बैठक झारखंड के अंतिम गांव नरसिंहपुर फुटबॉल मैदान में अनिल सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड बॉर्डर किसान-मजदूर संघर्ष समिति का गठन किया गया. बैठक में किसान एवं मजदूर हित को लेकर चर्चा हुई. बैठक में सीमा के पास से अवैध संसाधन यातायात रोकने की बात भी कही गयी. बैठक में झारखंड सरकार द्वारा किसान को स्वर्णरेखा नहर से सिंचाई के…
Chakardharpur.चक्रधरपुर रेल मंडल में चलाये जा रहे विकास संबंधी कार्यों को लेकर कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट करने का फैसला किया है. रेलवे ने समय रहते यात्रियों को जानकारी दी है, ताकि वे अपनी तय यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर लें. रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार टाटा-बरकाकाना-टाटा पैसेंजर, टाटानगर-हटिया-टाटानगर पैसेंजर, टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस. टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर 11 दिसंबर को रद्द रहेगी. झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू 11-12 दिसंबर को रद्द रहेगी. इसके अलावा आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू को 11 दिसंबर को रद्द कर दिया गया है. हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस को 16 व 26 दिसंबर को भी रद्द कर दिया गया है. हटिया-टाटानगर-हटिया मेमू…
Jamshedpur. बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार, धार्मिक स्थानों को नष्ट किये जाने के विरोध में रविवार को भारतीय सनातन समाज के संरक्षक शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला. बांग्लादेश सरकार के खिलाफ में नारेबाजी की, साथ ही टिनप्लेट गोलचक्कर पर युनूस सरकार का पुतला भी दहन किया गया. गोलमुरी केबल टाउन स्थित भारतीय सनातन समाज के कार्यालय से निकले विरोध मार्च में काफी संख्या में महिला, पुरुष एवं अन्य हिंदू संगठनों से जुड़े कई लोग शामिल हुए. आक्रोश मार्च में शामिल लोग हाथों में बैनर-पोस्टर लिए नारेबाजी करते हुए चल रहे थे. भारतीय सनातन…
