Author: News Desk

Ranchi. दीपक बिरूआ ने सोमवार को भूमि सुधार एवं राजस्व व परिवहन विभाग के मंत्री का प्रभार ग्रहण किया. उसके तुरंत बाद उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा की. कहा कि किसी भी परिस्थिति के दौरान कार्य में शिथिलता नहीं बरती जाये. मंत्री ने विभागीय पदाधिकारियों को राजस्व संग्रहण बढ़ाने का निर्देश दिया. कहा कि भू-राजस्व की वसूली और समीक्षा के लिए जनवरी तक सभी प्रमंडलीय आयुक्तों के साथ बैठक कर लें. उसके बाद जिला स्तर पर कार्यों की समीक्षा की जायेगी.

Read More

Ranchi.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सोमवार को रांची स्मार्ट सिटी में राज्य सरकार के मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास सहित पूरे आवासीय परिसर का निरीक्षण किया. सीएम ने निरीक्षण के दौरान नवनिर्मित आवास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने 15 जनवरी 2025 तक निर्माण कार्य पूरा कर लेने को कहा, ताकि मंत्रियों को उनका आवास आवंटित किया जा सके. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची स्मार्ट सिटी पहुंचे और आवासीय परिसर में बने क्लब हाउस, बैडमिंटन कोर्ट और पुलिस बैरेक इत्यादि का निरीक्षण कर सुविधाओं से संबंधित आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए. मुख्यमंत्री ने…

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम डीसी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से संबंधित त्रुटि निराकरण (जांच एवं सुधार) संबंधित कैंप मंगलवार सुबह 10.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक व अगले आदेश तक कैंप लगेगा. जिले में मानगो अंचल कार्यालय, मानगो नगर निगम कार्यालय, जमशेदपुर अंचल कार्यालय, कदमा तरुण संघ, शास्त्रीनगर कदमा ( ब्लॉक नंबर4) तथा जोजोबेडा छठ घाट मैदान के पास स्थित सामुदायिक भवन में शिविर लगेगा.इधर, डीसी ने आमजनों से अपील है कि अपने क्षेत्रांतर्गत आयोजित शिविर में निर्धारित समय अवधि में जांच तथा त्रुटि निराकरण करवालें. जबकि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना ऑनलाइन प्रविष्टि कि…

Read More

Jaipur. टाटा पावर राजस्थान में छतों पर सौर संयंत्र लगाने और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में 1.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी. कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने सोमवार को शुरू हुए राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन में कहा कि कंपनी के निवेश का उद्देश्य राजस्थान को बिजली अधिशेष वाला राज्य बनाना है. उद्घाटन समारोह के बाद सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य के लिए टाटा पावर का स्वच्छ ऊर्जा खाका 2070 तक देश के शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य और देश में…

Read More

Jamshedpur. बांग्लादेश में हिंदू, सिंख, जैन, बौद्धों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले जमशेदपुर के सैकड़ों वकीलों ने समूह में आपत्ति जतायी.सोमवार को सड़क पर उतरें. अंत में जिला बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा. डीसी की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन दूसरे पदाधिकारी ने लिया. इधर,सैकड़ों वकीलों के हस्ताक्षरयुक्त कुल चौदह पन्नों के ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार को बंद हो, इस्कॉन के संयासी चिन्मय कृष्ण दास को कारावास से मुक्त करने, कट्टरपथियों के द्वारा किये जा रहे अत्याचार, लूट,हत्या, अगजनी को रोकने…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में पद और गोपनीयता की शपथ ली. रांची में हुए शपथ ग्रहण से पहले पूर्णिमा विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर नतमस्तक होकर प्रणाम किया. पूर्णिमा ने इस भावुक क्षण को अपने जीवन का यादगार पल बताया.उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि मैं उस विधानसभा में प्रवेश कर रही हूं, जिसे मेरे ससुर रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बनवाया था.जमशेदपुर पूर्वी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती साहू ने कहा कि वे क्षेत्र के…

Read More

Jamshedpur. कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में राहुल भगत पर फायरिंग मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में कुणाल गोराई और उसका साथी रौशन कुमार शर्मा उर्फ मोहित शामिल है. पूछताछ में कुणाल ने बताया कि जेल में राहुल उसका मजाक उड़ाता था, जिससे वह परेशान हो गया था. उसी का बदला लेने के लिए उसने राहुल पर फायरिंग की थी. कुणाल की निशानदेही पर पुलिस ने मरीन ड्राइव के पास एक झाड़ी से सिल्वर रंग की पिस्टल, चार जिंदा गोली और बाइक बरामद की है. पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा. सुबह धुंध और उसके बाद बारिश से लोगों की जिंदगी ठहर सी गयी थी. सर्द हवाओं से दिनभर लोग घरों में दुबके रहे. सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. सामान्य दिनों की अपेक्षा दुकानें भी कम खुली हुई थीं. बाजार में फुटपाथ दुकानदारों की संख्या भी कम थी. सुबह नौ से 10 बजे के बीच बारिश का असर सबसे ज्यादा दिखा. इस कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी कम हो गयी थी. बंगाल की खाड़ी से आये पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को जमशेदपुर सहित राज्य के कई जिलों में…

Read More

Chakulia/Baripada.ओडिशा के मयूरभंज जिले के सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य (एसटीआर) में छोड़ी गयी तीन वर्षीय बाघिन ‘जीनत’ झारखंड के गुड़ाबांदा वन क्षेत्र में पहुंच गयी है. बाघिन सोमवार को चाकुलिया रेंज के नया ग्राम बेनासोल जंगल की ओर गयी है. अंतिम लोकोशन चाकुलिया राजाबासा में मिला है. फॉरेस्ट गार्ड अभिलाष महतो के मुताबिक, जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) ट्रैकर की मदद से लगातार जानकारी प्राप्त की जा रही है. हर घंटे में अगल-अलग लोकेशन दिख रहा है. उन्होंने बताया कि बाघिन गुड़ाबांदा रेंज से चाकुलिया रेंज में प्रवेश कर चुकी है. श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के विपरीत वन क्षेत्र में विचरण कर रही…

Read More

New Delhi. सरकार ने राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का अगला गवर्नर नियुक्त किया है. सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं. वह मौजूदा गवर्नर शक्तिकान्त दास की जगह लेंगे, जिनका दूसरा कार्यकाल कल यानी मंगलवार (10 दिसंबर, 2024) को समाप्त हो रहा है. मल्होत्रा आरबीआई के 26वें गवर्नर होंगे.

Read More