Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Chaibasa: गुदड़ी में ग्रामीणों के हाथों मारे गए PLFI के दो नक्सलियों के शवों की तलाश में जुटी चाईबासा पुलिस
    Crime

    Chaibasa: गुदड़ी में ग्रामीणों के हाथों मारे गए PLFI के दो नक्सलियों के शवों की तलाश में जुटी चाईबासा पुलिस

    News DeskBy News DeskDecember 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. झारखंड पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में दो माओवादियों की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद जंगल में शवों की तलाश शुरू की है. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को गुदरी प्रखंड में हुई. कोल्हान रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज रतन चोथे ने बताया, ‘हमें सूचना मिली है कि शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के दो सदस्यों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. लेकिन, उनके शव अब तक बरामद नहीं हुए हैं. शवों की तलाश में पुलिस के दल जुटे हैं, लेकिन सघन जंगल के कारण उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.’’

    उन्होंने कहा कि शुरू में उन्हें सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के एरिया कमांडर मोटा टाइगर की शुक्रवार को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि बाद में पता चला कि गोमिया नामक पीएलएफआई के एक अन्य सदस्य की भी उसी दिन झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदरी प्रखंड में कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.

    ACB की Curruption के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला थानेदार ने 4.50 लाख मांगी थी रिश्वत, पहली किस्त में 50 हजार लेते गिरफ्तार

    उन्होंने कहा, ‘‘शव बरामद होने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने जैसी आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी. झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले का दौरा किया और जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे माओवाद विरोधी अभियान की समीक्षा की. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे राज्य में माओवादी समस्या का करीब 95 प्रतिशत उन्मूलन हो चुका है. पश्चिमी सिंहभूम जिले में केवल चार-पांच प्रतिशत समस्या बची है, जिसे जल्द समाप्त कर दिया जाएगा. हमारा प्रयास है कि झारखंड को जल्द से जल्द माओवादियों से मुक्त किया जाए.’’

    CM Soren ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले: केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ की कमी का छात्रों पर पड़ रहा असर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa: Chaibasa police is searching for the bodies of two PLFI Naxalites killed by villagers in Gudri
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ACB की Curruption के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला थानेदार ने 4.50 लाख मांगी थी रिश्वत, पहली किस्त में 50 हजार लेते गिरफ्तार

    July 31, 2026

    CM Soren ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले: केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ की कमी का छात्रों पर पड़ रहा असर

    July 31, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में बदलेगा इंट्री का तरीका, प्लांट के चारों प्रमुख गेटों पर वाहनों की आवाजाही का जुटाया जा रहा है डेटा

    July 31, 2026
    Recent Post

    ACB की Curruption के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला थानेदार ने 4.50 लाख मांगी थी रिश्वत, पहली किस्त में 50 हजार लेते गिरफ्तार

    July 31, 2026

    CM Soren ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले: केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ की कमी का छात्रों पर पड़ रहा असर

    July 31, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में बदलेगा इंट्री का तरीका, प्लांट के चारों प्रमुख गेटों पर वाहनों की आवाजाही का जुटाया जा रहा है डेटा

    July 31, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर की ग्लोरिया कंपनी में बेकिंग ओवन में हुआ ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, सात घायल

    July 31, 2026

    Jamshedpur. डिमना लेक के जलाशय में डूबकर एमजीएम के दो डॉक्टरों की संदिग्ध मौत मामले में अब हत्या का आरोप, जानें मामला?

    July 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group