Author: News Desk

New Delhi. राष्ट्रीय राजधानी स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने झारखंड में तीन कोयला खदानों के आवंटन से जुड़ी अनियमितताओं के मामले में बुधवार को अभिजीत इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग अवधि की सजा सुनाई. विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज ने कंपनी के तत्कालीन प्रबंध निदेशक मनोज कुमार जायसवाल को चार साल और तत्कालीन निदेशक रमेश कुमार जायसवाल को तीन साल कारावास की सजा सुनाई. झारखंड की बृंदा, सिसई और मेराल कोयला खदानों के आवंटन में अनियमितताओं से संबंधित मामले में नागपुर स्थित कंपनी पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. अदालत ने नौ दिसंबर को माना…

Read More

Jamshedpur. शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण करने के मामले के आरोपी को बागबेड़ा पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम अभिमन्यू दूबे है. वह मूल रूप से आरा जिला बिहार का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से नाबालिग को भी बरामद किया है.पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है. बागबेड़ा थाना में नाबालिग के परिजन की ओर से शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर अपहरण करने का केस दर्ज कराया था. छानबीन के दौरान पुलिस को आरोपी का लोकेशन पटना मिला. उसके बाद…

Read More

Ranchi. झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी करने की मांग को लेकर दाखिल पवन कुमार वर्मा की रिट याचिका पर सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ. एसएन पाठक की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को जेपीएससी अध्यक्ष के खाली पद को जल्द भरने का निर्देश दिया. अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि अध्यक्ष का पद तीन माह से रिक्त है. इस कारण कई नियुक्तियां बाधित हो रही है। नई नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो रही है. झारखंड एक कल्याणकारी राज्य है. विधानसभा चुनाव के बाद यहां लोकप्रिय सरकार…

Read More

-राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश, अब मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी Ranchi. झारखंड में निजी कंपनियों में 75 फीसदी नौकरी स्थानीय लोगों को देने के कानून को लागू करने पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की कोर्ट ने बुधवार को यह फैसला सुनाया. कोर्ट झारखंड स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जेसिया) की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी. कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अब मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी.…

Read More

विदेश की सारी यात्राएं अब इकोनॉमी क्लास में ही अधिकारी करेंगे, बिजनेस क्लास की यात्रा करने पर पूरी तरह रोक रहेगी. Jamshedpur. टाटा स्टील ने खर्च में कटौती को लेकर और सख्ती बढ़ा दी है. अब शनिवार और रविवार को कोई भी नॉन वर्क वाले ऑफिस में काम नहीं होगा. डॉक्यूमेंट के प्रिंटआउट निकालना पर भी रोक लगा दी गई है. काफी जरूरी होने पर ही प्रिंटआउट निकालना को कहा गया है. जहां काम नहीं हो रहा है वहां लाइट और पंखों को भी बंद रखने की हिदायत दी गई है. एक कार से जमशेदपुर से मेरा मंडली या कलिंगानगर…

Read More

विवादास्पद प्रधान लिपिक रवींद्र कुमार को फिजियोथेरेपी परिषद में किया गया है प्रतिनियुक्त प्रतिनियुक्ति रद्द कराने के लिए लग रही जमशेदपुर से रांची की दौड़ जमशेदपुर. झारखंड में स्वास्थ्य विभाग का प्रभार संभालने के बाद ही मंत्री इरफान अंसारी ने महकमे के लोगों को जनता के प्रति जबावदेह बनने की चेतावनी दी और स्पष्ट कर दिया था कि कार्य में लापरवाही और गलत तरीका अपनाने वालों को वह किसी कीमत पर तरह सहन नहीं करेंगे. स्वास्थ्य मंत्री का यह आदेश व चेतावनी जमशेदपुर के स्वास्थ्य महकमे में तत्काल बाद ही बेअसर साबित होने लगा है. इसकी चर्चा डॉक्टरों के साथ…

Read More

झारखंड के पूर्व CM ने कहा,भाजपा आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ खड़ी है. Ranchi. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला से BJP विधायक चंपाई सोरेन ने जेएसएससी सीजीएल (JSSC CGL) के छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के मामले में सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा है कि भाजपा आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ खड़ी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) पर ट्वीट करते हुए लिखा कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं. सरकार ने अपने पहले ही कार्यकाल में छात्रों पर लाठी चार्ज कर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है. चंपाई सोरेन ने…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित दुर्गा पूजा मैदान में टाटा स्टील के लिए ट्रकों का पार्किंग यार्ड बनाने को लेकर बुधवार को जोरदार हंगामा हुआ. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर Tata Steel UISL के अधिकारियों और कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया. दरअसल, Tata Steel UISL द्वारा दुर्गा पूजा मैदान की घेराबंदी की जा रही है और वहां ट्रकों की पार्किंग कराई जा रही है. इसका विरोध भाजपा नेता और लोगों ने किया और वहां काम रुकवा दिया. लोगों का कहना है कि उसे इलाके में कई स्कूलों और कई कंपनियां हैं और वहां अक्सर आम लोग आना-…

Read More

Chakulia. ओडिशा के मयूरभंज जिले के सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य (एसटीआर) में छोड़ी गयी तीन वर्षीय बाघिन ‘जीनत’ रेलवे लाइन से सटे चाकुलिया के मौरबेड़ा जंगल से बुधवार की सुबह में रेलवे ट्रैक को पार कर भातकुंडा पंचायत के चियाबांधी के सिद्धो- कान्हो चौक के पास स्थित जंगल में आ पहुंची है. लोकेशन मिलने के बाद यहां पर ओडिशा और चाकुलिया के वन विभाग की टीम बाघिन को रेस्क्यू करने की तैयारी में जुटी है. जंगल के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गयी है. बाघिन जंगल में है और रेस्क्यू की टीम नजर रखे हुए है. बाघिन का रेस्क्यू करने के…

Read More

Ranchi. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बुधवार को कहा कि केंद्र और राज्य के आपसी सहयोग से ही राज्य के लोगों का सर्वांगीण विकास संभव है. गंगवार ने झारखंड विधानसभा के पहले सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि नवनिर्वाचित सरकार संघीय ढांचे की स्वस्थ परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगी. राज्यपाल ने कहा, राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. गंगवार ने कहा कि झारखंड का केंद्र सरकार और उसकी कंपनियों के पास बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये वापस पाने के लिए सरकार कानूनी रास्ता अपनाएगी. इस दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार…

Read More