Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Kolkata: टॉलीगंज में कूड़े के ढेर में मिला महिला का सिर, हड़कंप, शव के अन्य अंगों की तलाश में जुटी पुलिस
    Crime

    Kolkata: टॉलीगंज में कूड़े के ढेर में मिला महिला का सिर, हड़कंप, शव के अन्य अंगों की तलाश में जुटी पुलिस

    News DeskBy News DeskDecember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में शुक्रवार की सुबह कूड़े के ढेर में धड़ से रहित एक मानव सिर पाया गया. पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए संदेह जताया कि यह सिर किसी 35 से 40 वर्ष की महिला का हो सकता है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल पूरा शव या शव के अन्य अंग बरामद नहीं हुए हैं और उनकी तलाश की जा रही है.

    पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने गोल्फ ग्रीन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत के ग्राहम रोड पर एक प्लास्टिक बैग देखा जिसमें धड़ से रहित मानव सिर रखा हुआ था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण उपनगरीय संभाग पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थानीय पुलिस थानों के कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. उन्होंने बताया कि मानव सिर को जांच के लिए एम. आर. बांगुर अस्पताल भिजवाया गया है.

    पुलिस उपायुक्त (दक्षिण उपनगरीय संभाग) बिदिशा कलिता ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा, ‘‘कूड़े के ढेर से एक मानव अंग बरामद किया गया है. शरीर के शेष अंगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं. पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि हालांकि मामले को सुलझाने के लिए पीड़ित की पहचान बहुत अधिक जरूरी है, लेकिन फिलहाल कोलकाता पुलिस के जांचकर्ता हमलावर की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं. शहर पुलिस की फोरेंसिक टीम ने बरामदगी स्थल से जांच के लिए नमूने भी एकत्र किए हैं.

    Tata Sons Controversy: टाटा संस को शोयर बाजार सूचीबद्ध होने के निर्देश के बाद आरबीआई ने हाइकोर्ट में दाखिल की कैविएट, जानें क्या है मामला?

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कटे हुए सिर पर चोट के निशान और खून के धब्बों से यह पता चलता है कि हत्या उसके बरामद होने के 12 घंटे के भीतर ही की गई होगी, लेकिन हत्या के सही समय का पता पोस्टमार्टम जांच के बाद ही लग सकेगा.

    पुलिस ने श्वान दस्ते की मदद से शव के अन्य अंग का पता लगाने के प्रयास किया. ये खोजी कुत्ते पुलिस को सिर मिलने के स्थान से आधा किलोमीटर दूर स्थित एक अपार्टमेंट तक ले गए.

    Chaibasa: चक्रधरपुर की नाबालिग को गुजरात ले जाकर एक माह तक किया दुष्कर्म, गैंगरेप का भी आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    जांचकर्ताओं ने ‘अपार्टमेंट’ में करीब डेढ़ घंटे तक वहां रहने वाले लोगों और कर्मचारियों से पूछताछ की. बाद में अपार्टमेंट के प्रवेश द्वार पर दो कांस्टेबल को तैनात किया गया ताकि आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके.

    कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 95 के पार्षद तपन दासगुप्ता ने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों से एक प्लास्टिक बैग में मानव अंग होने की सूचना मिलने पर मैं मौके पर पहुंचा और इसके बाद मैंने गोल्फ ग्रीन पुलिस थाने को इसकी सूचना दी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    commotion Kolkata: Woman's head found in garbage heap in Tollygunge police searching for other body parts
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Sons Controversy: टाटा संस को शोयर बाजार सूचीबद्ध होने के निर्देश के बाद आरबीआई ने हाइकोर्ट में दाखिल की कैविएट, जानें क्या है मामला?

    September 16, 2026

    Chaibasa: चक्रधरपुर की नाबालिग को गुजरात ले जाकर एक माह तक किया दुष्कर्म, गैंगरेप का भी आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    Jharkhand SIR: एसआईआर के तहत झारखंड में दावे-आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा 30 सितंबर तक बढ़ी

    September 16, 2026
    Recent Post

    Tata Sons Controversy: टाटा संस को शोयर बाजार सूचीबद्ध होने के निर्देश के बाद आरबीआई ने हाइकोर्ट में दाखिल की कैविएट, जानें क्या है मामला?

    September 16, 2026

    Chaibasa: चक्रधरपुर की नाबालिग को गुजरात ले जाकर एक माह तक किया दुष्कर्म, गैंगरेप का भी आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    Jharkhand SIR: एसआईआर के तहत झारखंड में दावे-आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा 30 सितंबर तक बढ़ी

    September 16, 2026

    UPI Transaction Fees: रेलवे, दूरसंचार, बीमा, ईंधन और कृषि कच्चा माल वाले क्षेत्रों में 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर पांच रुपये का शुल्क लगेगा

    September 16, 2026

    Share Bazar: एक दिन पहले भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सुधार, सेंसेक्स 244 अंक चढ़ा, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में

    September 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group