Chakradharpur. रेलवे ट्रेड यूनियन चुनाव का नतीजे आने के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने एआइआरएफ (ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन) के उपाध्यक्ष गौतम मुखर्जी को मान्यता प्रमाण पत्र सौंपा. इस मौके पर जोनल सचिव मलय बनर्जी, महासचिव आशीष मुखर्जी, उपमहासचिव देवाशीष चक्रवर्ती व मंडल संयोजक एमके सिंह मौजूद थे. दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने दपू रेलवे में मान्यता के लिये मेंस यूनियन के लिए ऑफिसियल लेटर जारी की है. इसमें कहा कि ट्रेड यूनियन चुनाव में रेलवे मेंस यूनियन ने वैध वोटों की संख्या का 21070 (37.511) प्रतिशत वोट हासिल की…
Author: News Desk
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती व दुर्गम क्षेत्र गुदड़ी व आसपास के क्षेत्र में हत्या की घटना के बाद बिगड़े माहौल को पटरी पर लाने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है. डीसी व एसपी लगातार क्षेत्र में जाकर ग्रामीणों व मानकी-मुंडा से मिलकर उनकी समस्याएं सुनकर समाधान का प्रयास कर रहे हैं. ग्रामीणों और प्रशासन के बीच दोस्ताना संबंध बनाने का प्रयास हो रहा है. इसके तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन ने आनंदपुर प्रखंड के रोबोकेरा स्कूल मैदान में प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की. इसमें उपायुक्त कुलदीप चौधरी, एसपी आशुतोष शेखर,…
Chakardharpur. पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाने की तैयारी है. स्थिति का जायजा लेने शुक्रवार को दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) अखिलेश झा गुदड़ी पहुंचे. अधिकारियों के साथ बैठक की. घटना और की गयी कार्रवाई की जानकारी ली. सर्च अभियान तेज करने का निर्देश दिया. अभियान के तहत सबसे पहले झारखंड और इससे जुडने वाली ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमाओं को सील करने का निर्देश दिया गया है. जल्द ही इलाके के घने जंगलों और दुर्गम क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया जायेगा. पिछले दिनों डीजीपी भी पहुंचे थे विदित…
Jamshedpur. झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि जल्द ही 52 हजार शिक्षकों की बहाली होगी. साथ ही, राज्य में 500 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खुलेगा. राज्य में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए सरकार ये कदम उठायेगी. शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को जमशेदपुर स्थित परिसदन में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में यह घोषणा की. इस दौरान उन्होंने जिले के स्कूलों की शैक्षणिक स्थिति की समीक्षा की और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली. रामदास सोरेन ने कहा कि शिक्षक भर्ती में कुछ अड़चनें आयी हैं, उसे सुलझाया जा रहा है. वर्तमान में 26 हजार…
Jamshedpur. मंत्री रामदास सोरेन शुक्रवार की सुबह में टेल्को के घोड़ाबांधा स्थित निर्मल महतो उच्च विद्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंचे. उन्होंने कहा कि 500 बच्चे हैं. लेकिन नियमित रूप से 300 बच्चे ही आते हैं. बाकी के 200 बच्चे किन कारणों से स्कूल नहीं आ रहे हैं, इसे स्कूल प्रबंधन को गंभीरता से लेना चाहिए था और बच्चों के परिवार से संपर्क कर कारणों का पता लगाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि विभाग के माध्यम से स्कूल के प्राचार्य को शोकॉज करने को कहा है. साथ ही रिपोर्ट देने को कहा है. उन्होंने कहा कि स्कूल में ड्रॉप बच्चों…
जमशेदपुर. शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार दूसरे दिन भी धालभूम के अनुमंडलाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान साकची गोलचक्कर, बिस्टुपुर में गोपाल मैदान के समीप तथा बिष्टुपुर मेन रोड में नो पार्किंग जोन में खड़े 50 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया जिसमें दो पहिया, चार पहिया, ऑटो शामिल हैं. अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने कहा कि पहले से स्थिति में सुधार हुआ है, सड़कों को शत प्रतिशत जाम मुक्त किए जाने की आवश्यकता है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो .उन्होने शहरवासियों…
Nee Delhi. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संविधान को अपनाए जाने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लोकसभा में संविधान पर बहस की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि हम भारतीय लोगों ने 26 अक्टूबर, 1949 को संविधान को अपनाया. अब राजशाही या अंग्रेजों का शासन नहीं रहा, बल्कि लोकतंत्र का शासन है. मंत्री ने कहा कि जिस तरह संविधान राज्यों की जिम्मेदारियां तय करता है, उसी तरह यह नागरिकों को उनके मौलिक अधिकार भी प्रदान करता है. संविधान किसी पार्टी की देन नहीं, यह राष्ट्र बनाने का रोडमैप है. राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर…
Prayagraj. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि महाकुंभ देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और यह एकता का महायज्ञ है. प्रधानमंत्री ने 5500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद यहां एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “महाकुंभ देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. महाकुंभ को एकता का महायज्ञ बताते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि इसमें जाति और संप्रदायों का भेद मिट जाता है. उन्होंने इस आयोजन के महत्व पर बहुत विश्वास व्यक्त किया और कहा कि यह “एकता का…
Kolkata. कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में शुक्रवार की सुबह कूड़े के ढेर में धड़ से रहित एक मानव सिर पाया गया. पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए संदेह जताया कि यह सिर किसी 35 से 40 वर्ष की महिला का हो सकता है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल पूरा शव या शव के अन्य अंग बरामद नहीं हुए हैं और उनकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने गोल्फ ग्रीन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत के ग्राहम रोड पर एक प्लास्टिक बैग देखा जिसमें धड़ से रहित मानव सिर रखा हुआ था. पुलिस के…
Hyderabad.तेलंगाना उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रदर्शन के दौरान महिला की मौत मामले में तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी. इससे पहले हैदराबाद की एक अदालत ने अभिनेता को 14 दिन की हिरासत में भेजने का आदेश दिया था. अल्लू अर्जुन को उनकी हाल में प्रदर्शित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में सुबह ही हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था. चार दिसंबर की रात को बड़ी संख्या में प्रशंसक अभिनेता की एक झलक पाने के लिए संध्या थिएटर में उमड़ पड़े थे. उसी…
