Author: News Desk

Chaibasa. एसआर रुंगटा ए-डिवीजन लीग के रविवार को खेले गये मुकाबले में लारसन क्लब चाईबासा ने मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब को छह विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए. इस जीत के साथ ही लारसन क्लब चाईबासा अपने ग्रुप लीग के पांच में से चार मैच जीतकर 16 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है और इसका फाइनल खेलना लगभग तय है. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस लारसन क्लब के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले…

Read More

Chandil. बिहार स्पॉन्ज आयरन लिमिटेड कंपनी (बानराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी) सोमवार से फिर से चालू हो जाएगी. रविवार को कंपनी गेट के बाहर कंपनी प्रबंधन, पंच ग्राम विस्थापित व प्रभावित समिति के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में पंच ग्राम विस्थापित व प्रभावित समिति के सदस्यों ने कंपनी प्रबंधन को स्पष्ट किया कि कंपनी चालू करने को लेकर समिति हर संभव मदद करेगी. कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट प्रोजेक्ट चंद्रभूषण शर्मा ने कहा कि कंपनी की आवश्यकता को देखते हुए यहां के स्थानीय लोगों को काम पर लिया जाएगा. समिति स्पष्ट की है कि कंपनी चलाने के लिए जितने लोगों…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला के सदर प्रखंड के चाईबासा लैंपस में रविवार को धान अधिग्रहण केंद्र का मंत्री दीपक बिरुआ ने उद्घाटन किया. इस मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी भी मौजूद थे. मौके पर मंत्री श्री बिरुआ ने कहा कि सरकार द्वारा समय पर लैंपस का शुभारंभ कर दिया गया है. यह किसानों के लिए महत्वपूर्ण पहल है. रविवार से इसकी शुरुआत पूरे राज्य में कर दी गयी है. समय पर धान की खरीदारी नहीं होने से किसानों को काफी परेशानी होती है. श्री बिरुआ ने कहा कि समय पर किसानों को धान की राशि उपलब्ध हो सके, यह जिम्मेदारी…

Read More

Noamundi:. नोवामुंडी-जगन्नाथपुर मुख्य सड़क पर पचायसाई के समीप पेट्रोल पंप के सामने ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो गयी. इसमें बाइक सवार टाटा स्टीलकर्मी नवगोप गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें टीएमएच नोवामुंडी में भर्ती कराया गया. सूचना मिलते ही नोवामुंडी पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जानकारी ली. घटना में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है. दानाउली निवासी नवगोप (36) गंभीर रूप से घायल हो गये. चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

Read More

Chaibasa चाईबासा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सदस्यता अभियान को लेकर रूपरेखा व रणनीति पर चर्चा हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदस्यता अभियान को लेकर अपनी बातें रखीं व पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरा करने की अपील की. कहा कि सदस्यता अभियान के तहत पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है. बैठक में आगामी कार्यक्रमों की घोषणाएं भी की गयीं. इसमें 18 व 19 दिसंबर को मंडल प्रशिक्षण सदस्यता प्रशिक्षण अभियान, 22 दिसंबर से 14 जनवरी तक सदस्यता अभियान व एक से 4 जनवरी तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाने की जानकारी दी गयी. कहा कि…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन के प्रांगण में बर्मामाइंस में लोकल गाड़ी मालिक और ड्राइवरों के साथ यूनियन के अध्यक्ष जय किशोर सिंह ने बैठक की. बैठक में ड्राइवर और गाड़ी मालिकों ने कहा कि अध्यक्ष जो निर्णय लेंगे, उसके साथ वे रहेंगे. मांग रखी गयी कि ड्राइवर का पेमेंट 40 हजार हो, साथ ही उन्हें मेडिक्लेम, साल में एक महीना की छुट्टी, बोनस और 26 ट्रिप की गारंटी मिले. शहर में चलने वाली गाड़ियों का भाड़ा 488 रुपये और गम्हरिया आदित्यपुर का भाड़ा 557 रुपये प्रति टन किया जाये. एक माह में 26 ट्रिप की गारंटी, गाड़ी की…

Read More

Jamshedpur. नुवोको विस्टास कॉर्प जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के ठेका कर्मचारियों के भत्ता बढ़ोतरी को लेकर सीमेंट कामगार यूनियन की कमेटी मीटिंग 17 दिसंबर को होगी. प्रत्येक चार साल पर नियमित एवं लगातार चलने वाले कार्यों में लगे ठेका मजदूरों के अतिरिक्त भत्ता बढ़ोतरी का समझौता 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है. ठेका कर्मचारियों के अतिरिक्त भत्ता बढ़ोतरी प्रबंधन और सीमेंट कामगार यूनियन के प्रतिनिधि मिलकर करते हैं. रविवार को सीमेंट कामगार यूनियन की आमसभा निगमानंद पाल की अध्यक्षता में नुवोको सीमेंट कंपनी परिसर में हुई. बैठक में आगामी समझौता को लेकर ठेका कर्मचारियों से उनका विचार लिया गया. बैठक…

Read More

New Delhi. तबला वादक जाकिर हुसैन को हृदय संबंधी समस्याओं के बाद अमेरिकी शहर सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. यहां उनका निधन हो गया है. हुसैन के मित्र और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने रविवार को यह जानकारी दी. हुसैन की प्रबंधक निर्मला बचानी ने बताया कि अमेरिका में रह रहे 73 वर्षीय संगीतकार को रक्तचाप की समस्या थी. बचानी ने कहा, ‘हुसैन हृदय संबंधी समस्या के कारण पिछले दो सप्ताह से सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती थे.’ चौरसिया ने कहा, ‘हुसैन अस्वस्थ थे और उनका इलाज आईसीयू में चल रहा…

Read More

Mumbai महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार का रविवार को विस्तार किया गया. सरकार में अब एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री सहित कुल 42 मंत्री हो गये हैं. इनमें एक मुस्लिम और चार महिला मंत्री भी शामिल हैं. मंत्री का एक पद अभी खाली रह गया है. नागपुर में हुए मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में फडणवीस सरकार में 33 कैबिनेट और छह राज्य मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी. सबसे ज्यादा 15 मंत्री 60 साल से ज्यादा के इस सरकार में सबसे ज्यादा बुजुर्ग मंत्री हैं, जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है. ऐसे मंत्रियों की संख्या 15 है. युवा मंत्रियों की संख्या…

Read More

Rourkela. ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में रविवार को एक जंगली हाथी ने एक घर पर हमला कर दो बहनों को कुचलकर मार डाला. अधिकारियों ने बताया कि घटना बोनाई वन प्रभाग के तमाडा रेंज के कांटापल्ली गांव में हुई. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सामिया मुंडा (12) और उसकी बहन चांदनी मुंडा (3) के रूप में हुई है. अधिकारियों ने बताया कि बच्चियां सो रही थीं तभी हाथी ने उनके कच्चे घर पर हमला करके उसका एक हिस्सा गिरा दिया. उन्होंने कहा कि जब घर के लोगों ने हाथी को देखा तो वे अपनी जान बचाने के लिए बाहर…

Read More