Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Stock Market: कमजोर वैश्विक रुख से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 385 अंक लुढ़का, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, TCS को नुकसान
    Breaking News

    Stock Market: कमजोर वैश्विक रुख से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 385 अंक लुढ़का, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, TCS को नुकसान

    News DeskBy News DeskDecember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 384 अंक से अधिक के नुकसान में रहा. कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व इस सप्ताह नीतिगत दर पर निर्णय लेगा. इसको देखते हुए निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया जिससे वैश्विक बाजार में नरमी रही। इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा.

    तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 384.55 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,748.57 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 581.84 अंक तक लुढ़क गया था.
    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 100.05 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,668.25 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के तीस शेयरों में से टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जेएसडब्ल्यू स्टील प्रमुख रूप से नुकसान में रहे.

    दूसरी ओर, लाभ में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक शामिल हैं. एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख रहा. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नुकसान में रहे थे. इस बीच, खाद्य वस्तुओं के सस्ता होने से थोक मुद्रास्फीति नवंबर में घटकर तीन महीने के निचले स्तर 1.89 प्रतिशत पर आ गयी. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 2,335.32 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.

    वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. बीएसई सेंसेक्स में शुक्रवार को 843.16 अंक की तेजी आई थी जबकि एनएसई निफ्टी 219.60 अंक चढ़ा था.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adani Ports loss to Titan Sensex falls 385 points Stock Market: Stock market falls due to weak global trend TCS UltraTech Cement
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group