Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में ठंड का कहर जारी है. राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेसि से नीचे चला गया गया है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 9.5 डिग्री सेसि रहा. पहाड़ों से आनेवाली ठंड लोगों को परेशान कर रही है. 20 दिसंबर को मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान है. तमिलनाडु के करीब एक निम्न दबाव बन रहा है. इसका आंशिक असर झारखंड में पड़ सकता है. इससे कोल्हान और उसके आसपास के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि हिमालय से ठंडी…
Author: News Desk
Jamshedpur. डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर रांची को छोड़ शेष 23 जिलों में पुलिस का जन शिकायत समाधान कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है. कार्यक्रम के दौरान 18 प्रमुख मुद्दों पर जनता की शिकायतें सुनी जायेंगी और उनका समाधान निकालने का प्रयास किया जायेगा. इसके तहत झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 23 जिलों में आइजी, डीआइजी और कमांडेंट रैंक के अफसरों को तैनात किया है, जो उक्त कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेंगे. साथ ही इससे पहले जन शिकायत समाधान में सामने आये छह हजार मामलों में…
Chaibasa.जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मौलानगर में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला आया है. घटना के बाद आक्रोशित सैकड़ों लोगों की भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर आरोपी रहीमाबाद निवासी मोहम्मद अजमल को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पुलिस व ग्रामीणों के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इस मामले को लेकर किरीबुरु डीएसपी, जगन्नाथपुर डीएसपी सहित कई थानों के प्रभारी दलबल के साथ जगन्नाथपुर पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब सात बजे किशोरी घर के पीछे मौलानगर आंगनबाड़ी केंद्र के पास बेहोश पड़ी…
Puri. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के ‘रत्न भंडार’ की मरम्मत का काम मंगलवार को शुरू किया. राज्य के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने बताया कि मरम्मत कार्य अपराह्न करीब एक बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा. हरिचंदन ने भुवनेश्वर में संवाददाताओं से कहा, ‘एएसआई ने हमें तीन महीने में काम पूरा करने का आश्वासन दिया है, लेकिन हमने उनसे प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया है.’ उन्होंने कहा कि 12वीं सदी के मंदिर के अंदर देवताओं के दैनिक अनुष्ठान और श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के समय को प्रभावित…
New Delhi. हॉकी इंडिया ने हॉकी इंडिया लीग के राउरकेला और रांची में होने वाले पुरुष और महिला मुकाबलों के लिए दर्शकों को स्टेडियम में मुफ्त प्रवेश देने की मंगलवार को घोषणा की. आठ टीम वाली पुरुषों की हॉकी इंडिया लीग नए प्रारूप में 28 दिसंबर से राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेली जाएगी और एक फरवरी 2025 को संपन्न होगी. महिलाओं की लीग में चार टीम होंगी और यह 12 से 26 जनवरी तक रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ पर खेली जाएगी. हॉकी इंडिया ने साथ ही कहा कि लीग की पहुंचाने को बढ़ाने…
Kiriburu. गंगदा पंचायत अंतर्गत क्षेत्र ग्राम दूदया स्थित मैदान में मंगलवार को मुखिया सुखराम सांडिल की अध्यक्षता में बैठक कर राशन व पानी को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में 8 गांवों के मुंडा व ग्रामीण संघ के सदस्य मौजूद रहे. बैठक में कई बिंदुओं पर विमर्श किया गया. राशन नहीं मिलने की बात ग्रामीणों ने बतायी. पानी की समस्या भी बैठक में सामने आयी. पूर्व में भी ग्रामीणों के साथ विमर्श करने के बाद 7 जुलाई को सलाई चौक पर अपनी मांगों के लिए सड़क जाम किया गया था. मनोहरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी के शंकर…
Chaibasa. गुदड़ी के हालात के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. मंगलवार को जिला समाहरणालय स्थित सभागार में डीसी कुलदीप चौधरी व एसपी आशुतोष शेखर ने जिले की विधि-व्यवस्था से संबंधित बैठक की. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे. इस दौरान सभी को बताया गया कि आगामी दिनों में क्रिसमस, न्यू ईयर, संक्रांति एवं मागे पर्व है. इस दौरान जरूरी है कि जिले भर में उचित विधि व्यवस्था सुनिश्चित हो. खासकर वैसे स्थान जहां पर्व के अवसर पर लोगों का अधिक जुटान होता है. उन जगहों…
Noamundi. झारखंड मजदूर यूनियन की विशेष बैठक तेतलीघाट स्थित सामुदायिक भवन में अध्यक्ष दिनबंधु पात्रों की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न हुई. बैठक में आगामी 23 दिसंबर से विभिन्न मांगों को लेकर टाटा स्टील की विजय-टू खदान प्रबंधन के खिलाफ आहुत अनिश्चितकालिन आर्थिक नाकेबंदी पर चर्चा की गई. बैठक में मजदूरों में सर्वसम्मति बनी की अगर 22 दिसम्बर तक कंपनी प्रबंधन हमारी सभी मांगों को यदि मान लेती है तो फिर 23 दिसंबर से होने वाली आर्थिक नाकेबंदी को वापस लिया जायेगा. अन्यथा हमारा आंदोलन तय तिथि 23 दिसंबर से शुरू होगी.आंदोलन शांतिपूर्ण होगा. बैठक में यूनियन के उपाध्यक्ष परमेश्वर…
Jamshedpur. टाटा स्टील यूआइएसएल ने वेक्टर-जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण में उभरती चुनौतियों पर आयोजित तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मौखिक पेपर प्रस्तुति में दूसरा पुरस्कार जीता है. नई दिल्ली की एब्सोल्यूट ह्यूमन केयर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह पुरस्कार दिया गया. चेन्नई के लोयोला कॉलेज में इसका आयोजन हुआ. इसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ, शोधकर्ता और संगठन वेक्टर-जनित रोगों से निपटने के लिए नवाचारी रणनीतियों को साझा करने के लिए एकत्रित हुए. जीतने वाली प्रस्तुति, डेंगू स्पीडोमीटर : डेंगू प्रकोप प्रबंधन में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए एक पूर्वानुमानित मॉडल, टाटा स्टील यूआइएसएल द्वारा विकसित एक…
Jamshedpur. जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत के बागबेड़ा क्षेत्र के मतलाडीह पानी टंकी के पास मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद लगभग 3.80 करोड़ से सड़क का शिलान्यास किया गया. पोटका विधायक संजीव सरदार ने शिलापट्ट का अनावरण कर इसका विधिवत शिलान्यास किया. यह सड़क मतलाडीह पानी टंकी गिद्दीझोपड़ी झंडा चौक भाया गिद्दीझोपड़ी जाहिरा तक सड़क किया जायेगा. इस सड़क की लंबाई 3.800 किमी है. विधायक संजीव सरदार ने कहा कि करीब 15 वर्षों से सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गयी थी. मैंने क्षेत्र की जनता से वादा किया था कि नयी सरकार का गठन होते ही सबसे पहले इस सड़क का…
