Jamshedpur. जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के शिक्षकाें काे ग्रेड 4 में प्राेन्नति का मामला लटक गया है. रोस्टर क्लियर नहीं होने की वजह से शिक्षकों का ग्रेड 4 में प्रोन्नति नहीं हो रही है. इसे लेकर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने जमशेदपुर डीसी अनन्य मित्तल के कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें रोस्टर क्लियर करने की मांग की. संघ की ओर से बताया गया कि प्रोन्नति नहीं मिलने की वजह से कई शिक्षक प्रोन्नति की आस में रिटायर हो गए हैं. रोस्टर क्लियर होने के बाद काउंसिलिंग होगी. इसके बाद शिक्षकों का अलग-अलग स्कूलों…
Author: News Desk
Ranchi. परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि राजस्व संग्रहण के लिए वार्षिक लक्ष्य को चार माह में पूरा करना अनिवार्य है. इस जिम्मेदारी को संबंधित पदाधिकारी समझें. लक्ष्य पूरा नहीं करनेवाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. मंत्री ने शनिवार को परिवहन विभाग के राजस्व संग्रहण व कार्यों की समीक्षा के दौरान उक्त बातें कही. समीक्षा के क्रम में मंत्री ने टैक्स, परमिट व वाहनों के रजिस्ट्रेशन की काफी कमी पायी. इसको लेकर उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रकार के लंबित कार्यों का जल्द से जल्द निष्पादन करें. मंत्री ने सभी पदाधिकारियों को वाहनों के भौतिक निरीक्षण का भी निर्देश…
Jaisalmer. वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने शनिवार को कारोबार में इस्तेमाल के लिए खरीदी गई पुरानी इलेक्ट्रिक गाड़ी के मार्जिन मूल्य पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाने का फैसला किया. परिषद से साथ ही विमान ईंधन (एटीएफ) को जीएसटी व्यवस्था से बाहर रखने पर सहमति जताई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि राज्य विमान टरबाइन ईंधन को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने पर सहमत नहीं हैं. उन्होंने यहां 55वीं जीएसटी परिषद की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ”राज्य इस बारे में सहज नहीं थे. वे एटीएफ नहीं चाहते थे, क्योंकि वे…
Garhwa. गढ़वा के मेराल थाना क्षेत्र के संगवरिया गांव में शनिवार को मेराल-बंका पथ पर संगवरिया पंचायत भवन के समीप पाराडाइज पब्लिक स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. स्कूल बस छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी. हादसे में एक बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृत बच्चे की पहचान पतरिया गांव के रामप्रवेश पाल के पुत्र राजू कुमार पाल के रूप में हुई है. वह सातवीं कक्षा का छात्र था. हादसे में बस में सवार दर्जनों बच्चे और शिक्षक घायल हो गये हैं. गंभीर रूप से घायल छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को इलाज के लिए…
रेलवे सेफ्टी, क्वालिटी, मेंटेनेंस और ट्रेनिंग पर तीन गुना बढ़ायेगा फोकस, बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव New Delhi. रेलवे के ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिनका कार्यस्थल पर परफॉर्मेंस ठीक नहीं है, उन्हें अब दंडित किया जायेगा. यह बातें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत मंडपम में आयोजित 69वें रेल सप्ताह समारोह के दौरान कही. मौके पर बेहतर प्रदर्शन के लिए 101 पदाधिकारी व कर्मचारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इनमें झारखंड से जुड़े दक्षिण-पूर्व रेलवे के सात पदाधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं. रांची रेल मंडल से एक भी नॉमिनेशन को अंतिम चयन में जगह नहीं मिल सका. जबकि एक…
KUWAIT. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर कुवैत पहुंचे. 43 साल बाद ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला कुवैत दौरा है. यहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत हुआ. भारतीय मूल के लोगों ने पीएम मोदी के लिए कथकली डांस परफॉर्म किया. प्रधानमंत्री ने यहां भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का भारत एक नयी मिजाज के साथ आगे बढ़ रहा है. भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी इकोनॉमी है. आज दुनिया का नंबर फिनटेक इकोसिस्टम भारत में है, तीसरा स्टार्टअप इकोसिट्म भारत में है. दूसरा सबसे बड़ा…
Adityapur. आदित्यपुर के दिंदली में साईं अपार्टमेंट के पांचवें तल्ले की छत से गिरने से आयुष कुमार (10) की मौत हो गयी. वह सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल बिष्टुपुर में पांचवीं कक्षा का छात्र था. घटना शनिवार दोपहर की है. दरअसल, आयुष बिल्डिंग की छत पर दोस्त के साथ खेल रहा था, तभी भागा-दौड़ी में वह गिर गया इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आयुष के गिरने से वहां तेज आवाज हुई. उसकी मां ऊपर से दौड़ती हुई नीचे आयी. उस समय उसके…
Sahibgunj. राजमहल के गुदारा घाट पर शनिवार की सुबह करीब 7:45 बजे पानी भरने के क्रम में फायर ब्रिगेड की गाड़ी गंगा में डूब गयी. हादसे के वक्त दो कर्मी गाड़ी पर सवार थे. एक ने कूद कर अपनी जान बचायी, वहीं दूसरा कर्मी गाड़ी के साथ गंगा में समा गया. गोताखोर और बड़े क्रेन की मदद से लगभग साढ़े चार घंटे बाद चालक का शव और गाडी को निकाला गया. मृत चालक अरुण कुमार पलामू जिले के रहनेवाले थे.
कोडरमा स्थित पब्लिक स्कूल के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे थे हुंडरू फॉल Ranchi. कोडरमा जिला के चंदवारा अंचल के करोंजिया स्थित राइजिंग पब्लिक स्कूल के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर हुंडरू फॉल ले जा रही बस शनिवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हुंडरू फॉल से तीन किलोमीटर पहले सिकिदिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डॉक्टर मोड़ (तीखे मोड़) पर एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में बस असंतुलित होकर पलट गयी. बस पर सवार दो दर्जन बच्चे घायल हो गये. दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से बस से बच्चों को बाहर निकाला गया. सूचना…
Jamshedpur. एक्सएलआरआइ में 21 दिसंबर से एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. टूर्नामेंट का उद्घाटन 106 बटालियन आरएएफ के सेकेंड इन कमांड ऑफिसर सचिदानंद मिश्रा, एक्सएलआरआइ के निदेशक फादर एस जॉर्ज, एसजे और डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डी सिल्वा ने संयुक्त रूप से किया . इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. जिनमें एक्सएलआरआई के पूर्व छात्र, फैकल्टी, कर्मचारी, रिसर्च स्कॉलर, सुरक्षाकर्मी, आउटसोर्स कर्मचारी के साथ ही टाटा स्टील फाउंडेशन की टीमें शामिल हैं.‘प्ले फॉर ए कॉज’ थीम पर आयोजित इस टूर्नामेंट के जरिए जो भी धनराशि इकट्ठी की जाएगी, उसका उपयोग के वंचितों के लिए की…
