Author: News Desk

नई दिल्ली . घरेलू सर्राफा बाजार में रविवार के दिन तेजी का रुख नजर आ रहा है. आज सोना 600 रुपये से 650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है. सोने की कीमत में उछाल आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,600 रुपये से लेकर 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है. इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 71,150 रुपये से लेकर 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है. सोने की तरह ही चांदी भी आज 1 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगा…

Read More

नई दिल्ली. 16 से 20 दिसंबर तक के कारोबारी सप्ताह के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) एक बार फिर सेलर (बिकवाल) की भूमिका में नजर आए. इसके पहले लगातार दो सप्ताह तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक बायर (लिवाल) बने हुए थे. इस सप्ताह एफपीआई ने बिकवाली करके भारतीय शेयर बाजार से 976 करोड़ रुपये की निकासी की. माना जा रहा है कि डॉलर इंडेक्स की मजबूती और अमेरिका में 10 साल के बॉन्ड यील्ड की तेजी के कारण विदेशी निवेशको ने दुनिया के दूसरे स्टॉक मार्केट्स की तरह ही भारतीय स्टॉक मार्केट से भी पैसों की निकासी की है. नेशनल सिक्योरिटी…

Read More

अररिया. रानीगंज थाना पुलिस ने खाद व्यवसायी दिवाकर कुमार से हथियार का भय दिखाकर लूटे गए 40 हजार रुपये और मोबाइल मामले में पुलिस ने खुलासा कर लेने का दावा किया है.पुलिस ने मामले में दो बदमाशों को वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेकर गिरफ्तार किया है.लूटकांड के खुलासे को लेकर सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया था,जिसके द्वारा घटना मे शामिल काला बलुआ के 30 वर्षीय आशीष कुमार पिता विद्यानंद पूर्वे और गोपालपुर वार्ड नंबर 13 के रहने वाले 25 वर्षीय चन्दन यादव को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों…

Read More

नवादा. नवादा में पटना उच्च न्यायालय के एक वकील के साथ थाना परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने और दुर्व्यवहार करने का मामला संज्ञान में आने के बाद रविवार को एसपी अभिनव धीमान ने दो पुलिसकर्मियों पर निलम्बन की कार्रवाई की है. एसपी अभिनव धीमान ने नारदीगंज थाना में तैनात दो एसआई नंद लाल यादव और एसआई गौतम कुमार को सस्पेंड कर दिया है. पटना उच्च न्यायालय के वकील विपिन सिंह ने नारदीगंज थाना में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के लिए रुपये की मांग और सपरिवार थाना परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया…

Read More

रामगढ़.  रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने जिले में 13 पुलिस पदाधिकारी का तबादला कर दिया है. उन्होंने पांच थानों के पदाधिकारी को भी बदल दिया है. रविवार को एसपी ने इसकी सूची भी जारी कर दी है. सूची के अनुसार वेस्ट बोकारो में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार को वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी, पुलिस केंद्र में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर रामप्रवेश पासवान को मांडू थाना प्रभारी, रजरप्पा थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर मो नौशाद को कुज्जू ओपी प्रभारी, गोला थाने में पदस्थापित ब्रह्मवत कुमार को भदानीनगर ओपी प्रभारी, बरकाकाना ओपी में पदस्थापित विकास आर्यन को बरलांगा थाना प्रभारी बनाया गया है.…

Read More

रांची. रांची के खलारी थाना क्षेत्र स्थित निर्मल महतो चौक के पास रविवार काे भाेर में करीब चार बजे हथियारबंद बदमाशाें ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे तीन हाईवा में आगजनी की. इतना ही नहीं अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए तीन-चार राउंड फायरिंग भी की. घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर खलारी पुलिस, मैक्लुस्कीगंज पुलिस और पिपरवार पुलिस पहुंची और आग को बुझाया. पुलिस के अनुसार इस घटना को आलोक गिरोह ने अंजाम दिया है. घटना में शामिल अपराधियों के ख़िलाफ़ पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है.खलारी डीएसपी ने बताया कि तीन हाईवा को अपराधियों ने…

Read More

हजारीबाग. जिला के कटकमसांडी के ढौठवा में एक युवक ने स्कूल से आ रही नाबालिग की मांग में सिंदूर डाल दी. घटना की चर्चा पूरे कटकमसांडी क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी और सभी लोग तरह तरह की चर्चा करने लगे.इस घटना की सूचना दोनों पक्षों के परिजनों को मिली. नाबालिग लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत कटकमसांडी थाना प्रभारी से की.थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर उसे बाद मे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बताया जाता है, कि ढौठवा गांव के देवल दांगी के पुत्र नितेश कुमार दांगी ने इस गांव…

Read More

रांची. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रांची में यातायात पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं . मरांडी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि राजधानी रांची की ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था सुधारने के बजाय केवल जुर्माना वसूलने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है. मामूली गलतियों पर भी भारी-भरकम जुर्माना लगाकर जनता का शोषण किया जा रहा है. बाबूलाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण जैसे अहम मुद्दों को नजरअंदाज कर सिर्फ जुर्माने की वसूली को प्राथमिकता दी जा रही है. सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों…

Read More

Jamshedpur :जमशेदपुर में बेहतर आवासीय कॉलोनी बनाने का दावा करने वाली श्रीनाथ होम्स के टेल्को मानपिटा स्थित रॉक गार्डन में लिफ्ट गिरने से पूरे सोसायटी में हड़कंप मचा हुआ है. सूत्र बताते हैं कि श्रीनाथ होम्स के टेल्को स्थित रॉक गार्डन के रूबी-2 में रहने वाले एक परिवार अपने अतिथि को छोड़ने 2nd फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर लिफ्ट से जा रहे थे, ग्राउंड फ्लोर पर रुकने का कमांड देने पर लिफ्ट ground floor पर स्वत: रुकने के बजाय लिफ्ट लगभग तीन फीट नीचे जोरदार झटका लेते हुए ground floor से नीचे पहुंच गई. जोरदार आवाज महसूस होने पर वहां रहने…

Read More

Kuwait. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया गया. कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा ने प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से नवाजा. कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी ‘केयूएनए’ की खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया. ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ कुवैत का एक ‘नाइटहुड ऑर्डर’ है. अधिकारियों ने बताया कि यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. यह सम्मान मित्रता के प्रतीक के…

Read More