Author: News Desk

Chaibasa. चाईबासा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घाघरी गांव स्थित पुलिया की रेलिंग में टकराने से दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना शनिवार देर रात की है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दोनों शवों को उठाकर सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया. दूसरे दिन रविवार को एक शव के परिजनों को जानकारी मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचे और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ा गुईरा निवासी दुर्गा पूरती (28) के रूप में किया गया. दूसरे युवक का शव की पहचान टोंटो थाना क्षेत्र के सागरकटा गांव का रहनेवाला बताया जा रहा…

Read More

Jamshedpur.जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में राज्य स्तरीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन भारतीय तीरंदाज और राष्ट्रीय कोच पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य एवार्डी पूर्णिमा महतो, वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकांत, टाटा स्टील स्पोर्ट्स के प्रमुख मुकुल चौधरी ने किया. दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में विभिन्न जिलों की टीमें भाग ले रही हैं. प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता फुटबॉल टीम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 28-31 दिसंबर तक आयोजित 24वें राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेंगी. राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों सहित उत्तर-पूर्वी राज्यों के अंदरूनी…

Read More

Jamshedpur. . साकची बिरसा चौक में जागो संगठन के आह्वान पर जनवादी, अंबेडकर वादी व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया. वक्ताओं ने कहा कि गृहमंत्री ने बाबा साहब अंबेडकर को अपमानित करने का काम किये हैं. इसका जागो संगठन निंदा करता है. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के विरोध में जमकर नारेबाजी की. इस अवसर पर बेरना कंडुलना, अनिमा बोस, कनिज फातिमा, शोभा, लखिंदर समेत अन्य शामिल हुए.

Read More

Jamshedpur. कांग्रेस 24 दिसंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा की मांग को लेकर और राहुल गांधी पर गलत एफआइआर के खिलाफ राज्य के सभी जिला में विरोध प्रदर्शन होगा. कांग्रेस कार्यकर्ता सभी जिला में आंबेडकर सम्मान यात्रा निकालेंगे. पार्टी प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रभारी गुलाम अहमद मीर के निर्देश के बाद आंबेडकर सम्मान यात्रा की तैयारी पूरे राज्य में की जा रही है. जिला कमेटियाें को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये हैं. इससे पूर्व 23 दिसंबर को जिलों में पार्टी के आला नेता प्रमंडलवार संवाददाता सम्मेलन में शामिल होंगे. कार्यक्रम…

Read More

Chandil. ईचागढ़ पुलिस ने ट्रक से बैट्री व अन्य सामान चोरी करने के आरोप में रड़गांव के मोहम्मद सरफराज अंसारी व मोहम्मद सहेल अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय ने जानकारी दिया कि विगत 17 अक्टूबर को सिल्ली रांमामाटी सड़क के बासाहातु के समीप ट्रक से पैसा व बैटरी चोरी कर लिया था. जिसके बाद ट्रक चालक हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के संजा निवासी शैलेश कुमार ने थाना में शिकायत दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Read More

Ranchi. राज्य में शिक्षकों के स्थानांतरण नियमावली में फिर बदलाव होगा. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इससे पूर्व वर्ष 2022 में शिक्षकों के स्थानांतरण नियमावली में बदलाव हुआ था. इसके बाद शिक्षकों के गृह जिला स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हुई थी. शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण के दौरान नियमावली के कुछ प्रावधान में बदलाव की आवश्यकता महसूस की गयी थी. इसके बाद अब फिर से इसमें बदलाव की तैयारी की जा रही है. नियमावली में वर्तमान में अंतर जिला स्थानांतरण के लिए तय की गयी प्राथमिकता में अलग-अलग जोन में पदस्थापन, उम्र, प्राथमिकता…

Read More

अमेरिकी सेना ने बताया कि दोनों पायलट जीवित हैं और उनमें से एक पायलट को मामूली चोटें आई हैं Dubai. अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत ने ‘‘गलती से’’ एफ/ए-18 लड़ाकू विमान को मार गिराया जिसमें दो पायलट सवार थे. अमेरिकी सेना ने रविवार को यह जानकारी दी. सेना ने बताया कि ये दोनों पायलट जीवित हैं और उनमें से एक पायलट को मामूली चोटें आई हैं. यह घटना उस समय हुई जब अमेरिकी सेना ने यमन के हूती विद्रोहियों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए। बहरहाल, अमेरिकी सेना की ‘सेंट्रल कमान’ ने यह नहीं बताया कि यह घटना किस मिशन…

Read More

Kolkata. कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकी संगठन के एक संदिग्ध सदस्य को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में रविवार को गिरफ्तार किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी में प्रतिबंधित तहरीक-ए-मुजाहिदीन संगठन के सदस्य होने के संदेह में जावेद मुंशी को जम्मू-कश्मीर पुलिस और बंगाल पुलिस की एक संयुक्त टीम ने कैनिंग अस्पताल के पास से पकड़ा. उन्होंने बताया कि जावेद ने दावा किया कि वह निजी कारणों से कैनिंग कस्बे में अपने एक रिश्तेदार के घर गया था. जावेद घाटी में कथित तौर पर विध्वंसक गतिविधियों में शामिल रहा…

Read More

नई दिल्ली. कारगिल में पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ करने के बारे में पहली सूचना देने वाले चरवाहा ताशी नामग्याल का निधन हो गया. उन्हीं की सूचना के बाद भारतीय सेना सतर्क हुई और करीब दो महीने तक चले युद्ध के बाद कारगिल की पहाड़ियों को घुसपैठियों से खाली कराया गया. उनका अंतिम संस्कार रविवार को लद्दाख में सेना की मौजूदगी में पूरे सम्मान के साथ किया गया. उनके परिवार को तत्काल सहायता प्रदान की गई और आगे भी सहायता देने का आश्वासन दिया गया है. सेना ने कहा कि नामग्याल के निस्वार्थ बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा. भारत और…

Read More

नई दिल्ली. कुवैत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान “द ऑर्डर का मुबारक अल कबीर” से सम्मानित किया. यह प्रधानमंत्री मोदी का 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. प्रधानमंत्री माेदी और कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों ने भारत-कुवैत संबंधों काे ‘रणनीतिक साझेदारी’ पर जाेर दिया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी दाे दिवसीय यात्रा पर शनिवार से कुवैत के प्रवास पर हैं. यात्रा के दूसरे दिन रविवार काे शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता से पहले यहां प्रधानमंत्री माेदी ने कुवैत के बेयान पैलेस में कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह…

Read More