Author: News Desk

Jamshedpur. झारखंड पुलिस व केंद्रीय एजेंसियां मार्च 2025 तक झारखंड को नक्सल मुक्त करने की योजना पर काम कर रही है. नक्सलियों का मुख्य जमावड़ा पश्चिम सिंहभूम के सारंडा में है. यहां पर नक्सलियों की तादाद 75 से 80 के करीब है. इसका नेतृत्व माओवादी केंद्रीय कमेटी के मेंबर और एक करोड़ के इनामी अनल दा कर रहा है. इनके अलावा नक्सली टीम में 25 लाख के इनामी सैक सदस्य अनमोल, अजय महतो व चमन सहित अन्य शामिल हैं. सारंडा में फिलवक्त नक्सलियों द्वारा जगह-जगह एंटी पर्सनल आइइडी लगाया गया है. इसके जरिये नक्सलियों ने एक-एक कर सुरक्षा बलों को…

Read More

Ranchi. टाटानगर-हटिया मेमू पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08195) सोमवार को रद्द रहेगी. रेलवे के अधिकारी ने बताया कि लिंक रैक अनुपलब्ध होने की वजह से ट्रेन को रद्द किया गया है. इधर, यात्रियों की मांग और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए धनबाद-जम्मूतवी विशेष गाड़ी के परिचालन का विस्तार करने का निर्णय लिया गया़ रेलवे प्रशासन ने हर स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो़ इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि धनबाद-जम्मूतवी विशेष गाड़ी के संचालन का विस्तार करने का फैसला लिया…

Read More

Ranchi.मंईयां सम्मान योजना के तहत 25 सौ की पहली किस्त 28 दिसंबर को महिलाओं के खाते में आयेगी. इस योजना के तहत अब तक एक हजार रुपये लाभुकों को दिये जाते थे. राशि की बढ़ोतरी के बाद महिलाओं को पहली किस्त का इंतजार था. नामकुम के खोजा टोली मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में विभागीय मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे. इस मेगा कार्यक्रम में राज्यभर से मंईयां सम्मान योजना के हजारों लाभुक जुटेंगे. इसके लिए सभी जिले के उपायुक्तों को विशेष जवाबदेही दी गयी है. लाभुकों की सूची तैयार कर राजधानी रांची…

Read More

Husainabad. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-देवरी मुख्य पथ के स्वामी गैस गोदाम के समीप एक होटल में दो अपराधियों ने ऑर्केस्ट्रा डांसर (25) की गोली मार कर हत्या कर दी. यह घटना रविवार शाम चार बजे की है. मृतका के पति का नाम रूपचंद कुमार है. सूचना मिलने पर डीएसपी एस मोहम्मद याकूब, थानेदार संजय यादव घटनास्थल पर पहुंचे. डीएसपी याकूब के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो अपराधियों की शिनाख्त कर ली है. इनमें से एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश में छापामारी की जा रही है. जानकारी के…

Read More

Jamshedpur. क्रिसमस से एक दिन पहले राज्य के अलग-अलग हिस्से में बारिश का अनुमान है. मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण राज्य के उत्तर-पश्चिम तथा दक्षिणी हिस्से में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान राज्य के करीब-करीब सभी हिस्से में बादल भी छाये रहेंगे. पिछले कुछ दिनों से राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों में बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है. रविवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 15 रहा. अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट हुई है. आकाश में बादल छाये…

Read More

Jamshedpur. जुबिली पार्क में सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग पर रोक लग गयी है. जुबिली पार्क एक नंबर गेट से लेकर रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सलेंस तक यातायात पुलिस ने सड़क किनारे के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है. सड़क के दोनों तरफ बांस बल्ली से बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया. जगह- जगह पर नो पार्किंग का बोर्ड लगाया गया है. दिसंबर और जनवरी माह में पिकनिक मनाने काफी संख्या में लोग जुबिली पार्क आते है. जिससे शाम के समय में जाम लग जाता है. जुबिली पार्क रोड में लगने वाले जाम से निजात दिलाने…

Read More

Saraikala. झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा सरायकेला का आम चुनाव रविवार को दुगनी पुलिस लाइन में सदस्यों की उपस्थिति में हुआ. इसमें अध्यक्ष पुआनि दिलीप खलको, सचिव सअनि कुमुद प्रसाद राणा, उपाध्यक्ष सअनि रामनाथ बानरा, कोषाध्यक्ष सअनि अशोक शर्मा, संयुक्त सचिव सअनि राकेश पांडेय को निर्विरोध चुन लिया गया. सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन किया था. इस मौके पर मुख्य चुनाव पदाधिकारी मोती लाल, सहायक चुनाव पदाधिकारी जितेन्द्र किंडो व अंगद सिंह उपस्थित थे.

Read More

Ranchi. मैट्रिक परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म अब 26 दिसंबर तक जमा होगा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ा दी है. परीक्षार्थी अब बिना विलंब शुल्क के 26 दिसंबर तक व विलंब शुल्क के साथ 31 दिसंबर तक आवेदन जमा कर सकेंगे. इसके अलावा आकांक्षा प्रवेश परीक्षा के लिए भी आवेदन की तिथि बढ़ा दी गयी है. अब 31 दिसंबर तक आवेदन जमा होगा. कक्षा नौवीं बोर्ड के परीक्षार्थी अब बिना विलंब शुल्क के 26 दिसंबर तक व विलंब शुल्क के साथ 27 से 31 दिसंबर तक आवेदन जमा कर सकेंगे. परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा लिया…

Read More

Jamshedpur. मानगो थाना अंतर्गत कुमरुम बस्ती के नाना होटल के पास रविवार को रास्ते के विवाद में पड़ोसी मृत्युंजय कुमार प्रसाद और उसके भाई धनंजय कुमार प्रसाद ने रसिक मांझी की डंडे से पिटायी कर दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. रसिक मांझी की मौत के बाद मृत्युंजय और धनंजय ने शव को मृतक के आंगन में रखकर वहां से घर लौट गये. घटना सुबह करीब 11 बजे की है. रसिक मांझी की मौत की जानकारी मिलते ही उसके रिश्तेदार व आसपास के लोग जुट गये. परिजनों के अनुसार मृत्युंजय कुमार प्रसाद और उसके भाई धनंजय कुमार प्रसाद रसिक मांझी…

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम के 13 परीक्षा केंद्रों में रविवार को चौकीदार नियुक्ति की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त ढंग से संपन्न हो गयी. परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था के संधारण का जायजा लेने के उद्देश्य से उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर हाइ स्कूल एवं टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल, उलियान का निरीक्षण किया. सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी से निगरानी के अलावा वीडियोग्राफर की भी प्रतिनियुक्ति की गयी थी. परीक्षा कक्ष में प्रवेश के पूर्व प्रत्येक परीक्षार्थियों का फ्रीस्किंग किया गया. निरीक्षण के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार उपस्थित थे.

Read More