Author: News Desk

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने की नीति है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सोरेन ने अपने आवास पर अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिया कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उड़न दस्तों को समय-समय पर ब्लॉक स्तर और अन्य कार्यालयों में भेजा जाए. सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मेरी सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने की…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि जब हिंसा फैलाने और समाज में व्यवधान पैदा करने के प्रयास होते हैं तो उन्हें दुख होता है. राजधानी दिल्ली स्थित सीबीसीआई सेंटर परिसर में कैथोलिक बिशप्स कांफ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) की ओर से आयोजित क्रिसमस समारोह में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ऐसी चुनौतियों से लड़ने के लिए एक साथ आने का आह्वान भी किया. क्रिसमस के त्योहार से पहले ईसा मसीह की शिक्षाओं को रेखांकित करते हुए उन्होंने देशवासियों से भाईचारे की भावना को मजबूत करने को भी कहा. उन्होंने यह भी कहा कि…

Read More

Jamshedpur. अंबेडर पर टिप्पणी मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देश से माफी मांगनी चाहिए. यह बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय ने सोमवार को बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही. उन्होंने कहाक ि बाबा भीमराव अंबेडकर के खिलाफ की गयी टिप्पणी को लेकर अमित शाह अपने पद पर रहने लायक नहीं हैं, पीएम मोदी को उन्हें तत्काल पद से हटाना चाहिए. उनके साथ संवाददाता सम्मेलन में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश पदाधिकारी अजय सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. सुबोध कांत सहाय ने कहा कि राज्यसभा में घटित घटना एवं…

Read More

Chaibasa. चाईबासा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कुलदीप चौधरी व एसपी आशुतोष शेखर की संयुक्त अध्यक्षता में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में सड़क दुर्घटना से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत किये गये. उपायुक्त द्वारा सड़क सुरक्षा के सभी संबंधित पदाधिकारियों को बैठक में विस्तृत रिपोर्ट के साथ आने के लिए व ट्रामा सेंटर के लिए चिकित्सा पदाधिकारी को प्रपोजल तैयार करने का निर्देश दिया. इसके अलावा अंचल एवं अनुमंडल में लंबित मुआवजा संबंधित मामले को जल्द निष्पादन करने व बड़े स्तर पर सड़क सुरक्षा संबंधित जागरूकता कार्यक्रम करने का निर्देश दिया गया, जिसमें संबंधित सभी पदाधिकारी को…

Read More

Seraikela. खरसावां में एक जनवरी को शहीद दिवस का आयोजन होगा. इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को शहीद पार्क में डीसी रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में बताया कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई कई मंत्री, सांसद व विधायकों के पहुंचने की संभावना है. बैठक में निर्णय हुआ कि शहीद पार्क में प्रवेश व निकासी के लिये अलग-अलग व्यवस्था की जायेगी. मजिस्ट्रेट व सुरक्षा बलों की तैनाती होगी. पार्क के बाहर नियंत्रण कक्ष बनाया जायेगा. केरसे मुंडा चौक से डाक बांग्ला तक किसी भी राजनीतिक…

Read More

Chaibasa. डॉ भीमराव आंबेडकर पर कथित टिप्पणी के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध एफआइआर के विरुद्ध स्थानीय कांग्रेस भवन में सोमवार को आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू ने प्रेस वार्ता की. उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के प्रति तिरस्कार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती है. बालमुचू ने कहा कि आरक्षण खत्म करने की साजिश के तहत बीजेपी की संविधान बदलने की कोशिश को 2024 के आम चुनाव में जनता ने नाकाम कर दिया था. बीजेपी यह खीज…

Read More

Dhaka. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को ढाका वापस भेजने के लिए भारत को एक राजनयिक संदेश भेजा है. हसीना (77) पांच अगस्त से भारत में निर्वासन में रह रही हैं. वह छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भारत आ गई थीं. इसके साथ ही लगातार 16 साल से जारी उनके शासन का अंत हो गया था. ढाका स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने ‘‘मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार’’ के लिए हसीना और उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों, सलाहकारों और सैन्य…

Read More

Ranchi.कांग्रेस की झारखंड इकाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की पर गई कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में 24 दिसंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में ‘बाबासाहेब आंबेडकर सम्मान मार्च’ का आयोजन करेगी. पार्टी के एक नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पार्टी राज्यसभा में संविधान पर बहस के दौरान डॉ. बीआर आंबेडकर पर की गई उनकी हालिया टिप्पणी को लेकर शाह का इस्तीफा मांगेगी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, ‘भाजपा संविधान और इसके मुख्य निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का…

Read More

New Delhi. केंद्र ने वर्ष के अंत में परीक्षा उत्तीर्ण करने में असफल रहने वाले कक्षा 5 और 8 के छात्रों के लिए ‘अनुत्तीर्ण न करने की नीति’ को खत्म कर दिया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. वर्ष 2019 में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) में संशोधन के बाद, कम से कम 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों ने पहले ही इन दो कक्षाओं के लिए ‘अनुत्तीर्ण न करने की नीति’ को खत्म कर दिया है. राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, नियमित परीक्षा के आयोजन के बाद यदि कोई बच्चा समय-समय पर अधिसूचित पदोन्नति मानदंडों को पूरा करने में…

Read More

Mumbai. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी)-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन महाराष्ट्र के ठाणे जिले के दीवा स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण सोमवार सुबह अपने निर्धारित मार्ग से भटक गयी, जिसकी वजह से गोवा की यात्रा में 90 मिनट की देरी हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. कोंकण जाने वाली ट्रेनों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाला दिवा-पनवेल रेलवे मार्ग पर पनवेल स्टेशन की ओर बढ़ने के बजाय एक्सप्रेस ट्रेन सुबह छह बजकर 10 मिनट पर कल्याण की ओर मुड़ गयी. इस घटना के कारण मध्य रेलवे पर मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं में देरी हुई. मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क…

Read More