Author: News Desk

New Delhi. प्रख्यात फिल्मकार श्याम बेनेगल का सोमवार को निधन हो गया. वह 90 वर्ष के थे. बेनेगल की पुत्री पिया ने यह जानकारी दी. बेनेगल को 1970 और 1980 के दशक में ‘अंकुर’, ‘निशांत’ और ‘मंथन’ जैसी फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा में समानांतर सिनेमा की शुरुआत करने का श्रेय दिया जाता है. पिया बेनेगल ने बताया कि उनके पिता का किडनी की गंभीर बीमारी के कारण मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में निधन हो गया. उन्होंने कहा, ‘श्याम बेनेगल का शाम 6 बजकर 38 मिनट पर वॉकहार्ट अस्पताल में निधन हो गया. वह कई वर्षों से किडनी रोग से…

Read More

Sukma. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के शिविर पर नक्सलियों ने हमला कर दिया, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो कमांडो घायल हुए हैं.पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गोमगुड़ा गांव के करीब जंगल में नव स्थापित सुरक्षाबलों के शिविर पर नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी.इस घटना में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दो कमांडो घायल हो गए. उन्होंने बताया कि नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है.घायल कमांडो का इलाज किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि गोमगुड़ा…

Read More

Purnia. बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को रौंद दिया जिससे दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात करीब आठ बजे ढोकवा गांव में हुई. धमदाहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संदीप गोल्डी ने बताया, ‘चालक वाहन लेकर फरार हो गया… दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 11 घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान तीन और…

Read More

New Delhi. देश में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले दो विधेयकों पर विचार करने के लिए गठित संसद की संयुक्त समिति की पहली बैठक आठ जनवरी को होगी. सूत्रों ने बताया कि भाजपा सदस्य पीपी चौधरी की अध्यक्षता में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने से संबंधित विधेयकों पर संयुक्त समिति की पहली बैठक एक परिचयात्मक बैठक होने की संभावना है, जिसमें अधिकारी दोनों विधेयकों के बारे में जानकारी देंगे. लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024’ और उससे जुड़े ‘संघ राज्य क्षेत्र…

Read More

Jamshedpur. भाजपा के बर्मामाइंस मंडल में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया. इसमें पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यरूप से शामिल हुई. इस दौरान सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता अभियान के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने मंडल के कार्यकर्ताओं संग स्थानीय निवासियों से घर-घर संपर्क कर भाजपा की नीतियों और विचारधारा से उन्हें अवगत कराया और भाजपा की सदस्यता के लिए प्रेरित किया. अभियान में विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया. अभियान के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि भाजपा…

Read More

Jamshedpur. न्यू श्री दुर्गा ज्वेलरी के मालिक भरत चंद्र नंदी के बैंक खाते से 58.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में साकची पुलिस ने उनके ही अकाउंटेंट केशव कुमार सिंह और उसके साथी कुलवंत सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कुलवंत के घर से 1.10 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल बरामद किया है. अकाउंटेंट केशव कुमार सिंह भरत चंद्र के दुकान में करीब दस वर्षों से काम करता था. 27 नवंबर को भरत चंद्र को उनके साकची स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बैंक खाते से 58.50 लाख रुपये के ट्रांसफर्र की सूचना मिली. छानबीन में…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को अधिकारियों के साथ High Level Meeting की. इस दौरान CM ने कहा कि व्यवस्था ऐसी हो, जिससे बेहतर परिणाम सामने आ सके. वह मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राजस्व संग्रहण, 28 दिसंबर को रांची में आयोजित होने वाले मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम की तैयारियों एवं Jssc CGLपरीक्षा के मसले पर वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्यवासियों की समस्याओं और शिकायतों के निवारण में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए और पूरी निष्पक्षता से जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी करें. High…

Read More

Bengaluru: लोगों को जागरूक करने की कोशिशों के बीच, बेंगलुरु के एक 39 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ‘डिजिटल अरेस्ट’ का शिकार हो गया. साइबर अपराधियों ने डरा-धमका कर उससे 11.8 करोड़ रुपये ठग लिये. पहले उसे भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) अधिकारी बन कर कॉल किया गया. फिर पुलिस बन कर धमकाया गया. उसे डराया गया कि उसके आधार से जुड़े सिम कार्ड का इस्तेमाल अवैध विज्ञापनों और अभद्र संदेश भेजने के लिए किया गया है. उसके आधार कार्ड का दुरुपयोग धनशोधन के लिए बैंक खाते खोलने में भी किया गया है. जालसाज ने उसे मामले को गोपनीय रखने की…

Read More

New Delhi. कप्तान ईशान किशन के शतक की मदद से झारखंड ने विजय हजारे ट्रॉफी में सोमवार को मणिपुर को आठ विकेट से हराया. इस जीत के बाद झारखंड ग्रुप ए में लगातार दो मैच जीत कर शीर्ष पर है. उसके आठ अंक हो गये हैं. दूसरे नंबर पर गुजरात की टीम है. मणिपुर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 253 रन बनाये. जवाब में झारखंड ने 28.3 ओवर में ही दो विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया. झारखंड के लिए कप्तान ईशान किशन ने 78 गेंद पर 134 रन की शतकीय पारी खेली.…

Read More

Jamshedpur. जिला अनुकंपा समिति की बैठक सोमवार को एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कुल 22 मामलों को समिति के निर्णय के लिए रखा, इसमें 12 मामलों में नियुक्त के लिए सहमति प्रदान की. इसमें जिला स्थापना समिति सदस्यों ने क्रमवार आवेदक द्वारा किए गए आवेदन के आलोक में अभिभावक का मृत्यु प्रमाण पत्र एवं परिवार के सदस्यों की जानकारी, एनओसी एवं संबंधित विभागों में रिक्त पड़े पदों की जानकारी ली. जिला अनुकंपा समिति ने लघु वितरणी प्रमंडल संख्या-2 का 1 आवेदन, सहायक आयुक्त उत्पाद कार्यालय से 1, खरकई लिंक नहर प्रमंडल 1, पेयजल…

Read More