अध्यक्ष, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग ने उपायुक्त, कल्याण व शिक्षा विभागीय पदाधिकारी एवं अल्पसंख्यक विद्यालय/ कॉलेज के प्रतिनिधि के साथ की बैठक जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग के अध्यक्ष डॉ. शाहिद अख्तर ने उपायुक्त अनन्य मित्तल, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार और जिले में अवस्थित प्रारंभिक एवं माध्यमिक अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त विद्यालय/ कॉलेज के सचिव, प्राचार्य व समिति के सदस्य के साथ बैठक किया . बैठक में अल्पसंख्यक आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला गया, साथ ही अल्पसंख्यक विद्यालय/ कॉलेज…
Author: News Desk
मुख्य आरोपी बीरबल सरदार को निमडीह रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया, उसकी निशानदेही पर रवि महतो पकड़ाया Saraikela. गम्हरिया में पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सोनू सरदार की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. SIT ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी बीरबल सरदार और एक अन्य आरोपी रवि महतो उर्फ कोका को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और स्कूटी भी बरामद कर ली गई है. सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के जरिये एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि यह मामला 13-14 दिसंबर 2024 की रात का…
New Delhi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित करेंगी. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी. बयान के मुताबिक, मंत्रालय वीर बाल दिवस पर भारतीय बच्चों की क्षमताओं और उपलब्धियों को रेखांकित करने वाली देशव्यापी गतिविधियों का आयोजन करेगा और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित करेगा. बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस साल 14 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजेंगी. यह पुरस्कार…
Jamshedpur.अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार मंगलवार को रेडक्रॉस भवन पहुंचीं. यहां तीसरे तल में अवस्थित सखी- वन स्टॉप सेंटर व चाईल्ड हेल्पलाइन का औचक निरीक्षण किया गया. मौके पर कार्यपालक दण्डाधिकारी सुदीप्त राज उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान उन्होने वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जाने वाली चिकित्सा सुविधा, काउंसलर, चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति, विधिक सहायता एवं परामर्श, पुलिस सहायता इत्यादि सुविधाओं का निरीक्षण कर जानकारी ली तथा संचालक से उनकी समस्याओं को भी सुना. रात्रि प्रहरी नहीं होने के कारण वर्तमान में पीड़ित महिलाओं को नाईट स्टे नहीं कराये जाने की बात सामने आई, पेयजल की समस्या…
‘वॉयस कॉल’ और ‘एसएमएस’ के लिए जारी करना होगा अलग ‘रिचार्ज प्लान’, रिचार्ज कूपन पर 90 दिन की सीमा भी हटायी New Delhi. दूरसंचार नियामक ट्राई ने सोमवार को शुल्क नियमों में संशोधन कर मोबाइल पर केवल बातचीत और एसएमएस की सुविधा का उपयोग करने वाले लोगों को राहत दी. इसके तहत मोबाइल सेवा प्रदाताओं को इंटरनेट का उपयोग नहीं करने वाले ग्राहकों के लिए ‘वॉयस कॉल’ और एसएमएस के लिए एक अलग ‘प्लान’ जारी करने को अनिवार्य किया गया है. नियामक ने विशेष रिचार्ज कूपन पर 90 दिन की सीमा हटा दी और इसे बढ़ाकर 365 दिन कर दिया.…
Khunti. खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर कूल्डा जंगल के पास भीषण हादसा सामने आया है. इस दुर्घटना में GAIL के दो कर्मचारियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान यूपी जौनपुर जिले के हुरहुरी गांव निवासी आशीष कुमार सिंह (31) और डोरंडा दर्जी मोहल्ला निवासी असद अली (32) के रूप में हुई. दोनों कर्मचारी रांची के डोरंडा से रनिया के GAIL स्टेशन एसबी-7 ऑफिस के किसी काम से जा रहे थे. बताया जाता है कि GAIL (INDIA) के दोनों अनुबंध कर्मी इनोवा जेएच 01 एफआर 2706 में बिहार के औरंगाबाद निवासी विजय कुमार के साथ जा रहे थे.…
राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी के बाद उनका DA53 प्रतिशत हो जाएगा Ranchi. CM हेमंत सोरेन सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं.हेमंत सरकार महंगाई भत्ता में 3 प्रतिशत की वृद्धि करने जा रही है. राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी के बाद उनका DA 53 प्रतिशत हो जाएगा. हाल ही में केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है. उसी तर्ज पर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने जा रही है. झारखंड कैबिनेट की बैठक से पहले खबर आई है कि सरकारी…
Jamshedpur.डिमना रोड स्थित मधुसुदन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-505 में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. आग लगने से फ्लैट के एक कमरे में कई समान जलकर राख हो गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद मानगो पुलिस और दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची. इसके बाद आम लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. घटना सोमवार की शाम करीब 6.30 बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 505 नंबर फ्लैट अधिवक्ता राजकुमार कुमार शर्मा का है. सोमवार की देर शाम को उनके एक बेडरूम में अचानक से प्लक में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी बेड…
Jamshedpur. कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाने में माहिर है. आपातकाल और आरक्षण विरोधी नीतियों से कांग्रेस ने संविधान के आदर्श को कुचला है. यह बातें जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहीं. श्री महतो सोमवार को भाजपा के जिला कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उनके साथ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं सह मीडिया प्रभारी अखिल सिंह समेत अन्य मौजूद थे. सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं को आड़े हाथों लिया. सांसद…
Ranchi. प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान करने के लिए देश-विदेश से 45 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आयेंगे. 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ की भव्य तैयारी में उत्तर प्रदेश की सरकार जुटी है. महाकुंभ को भारत की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनाया जा रहा है. महाकुंभ भारत की विविधता को समेटते हुए अनेकता में एकता का उत्सव होगा. उत्तर प्रदेश सरकार महाकुंभ-2025 का न्योता भारत के सभी राज्यों समेत पूरे विश्व में भेज रही है. झारखंड के लोगों को महाकुंभ का न्योता देने के लिए यूपी के दो मंत्रियों ने रोड-शो किया. यूपी के उच्च…
