Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»National Award: 26 दिसंबर को 17 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
    Breaking News

    National Award: 26 दिसंबर को 17 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित करेंगी. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी. बयान के मुताबिक, मंत्रालय वीर बाल दिवस पर भारतीय बच्चों की क्षमताओं और उपलब्धियों को रेखांकित करने वाली देशव्यापी गतिविधियों का आयोजन करेगा और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित करेगा.

    बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस साल 14 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजेंगी. यह पुरस्कार सात श्रेणियों-कला एवं संस्कृति; बहादुरी; नवाचार; विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; सामाजिक सेवा; खेल और पर्यावरण-में बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को रेखांकित करता है. बयान के अनुसार, इस साल जिन 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना गया है, उनमें सात लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं. इसमें कहा गया है कि प्रत्येक विजेता को एक पदक, प्रमाणपत्र और एक प्रशस्ति पुस्तिका प्रदान की जाएगी.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    वीर बाल दिवस पर होगा कार्यक्रम
    बयान के मुताबिक, वीर बाल दिवस का राष्ट्रीय कार्यक्रम दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुपोषित पंचायत योजना का उद्घाटन करेंगे, जिसका मकसद जमीनी स्तर पर पोषण सुरक्षा को मजबूत करना है. इसमें कहा गया है कि कार्यक्रम में बच्चों के नेतृत्व में विविध संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करने वाला मार्च-पास्ट भी होगा. बयान के अनुसार, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी उद्घाटन भाषण देंगी, जो बच्चों की शिक्षा और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित इस दिवस का माहौल तैयार करेगा.
    बयान में कहा गया है कि पुरस्कार विजेताओं सहित लगभग 3,500 बच्चे इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसमें भारत की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी. माईगव और माईभारत जैसे ऑनलाइन मंचों पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    National Award: President Draupadi Murmu will honor 17 children with 'Prime Minister's National Children's Award' on 26 December
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group