Author: News Desk

रांची. राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह कोहरे के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहे. हवा भी लगातार चल रही है. पूर्वानुमान है कि 25, 26 और 27 दिसंबर को सुबह में कोहरा छाया रहेगा. धीरे-धीरे मौसम साफ होगा. इसके बाद 28 दिसंबर को राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे. साथ ही उत्तर पश्चिमी तथा निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी तरह जमशेदपुर…

Read More

लातेहार. पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के उग्रवादी कैला यादव को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक पिस्तौल और गोली बरामद हुई है. गिरफ्तार उग्रवादी पलामू जिले के पाकी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. लातेहार एसपी कुमार गौरव ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पीएलएफआई उग्रवादी कैला यादव लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के डोंकी गांव के आसपास भ्रमणशील है और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना के बाद डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की गई और…

Read More

प्रह्लाद जोशी ने उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रमुख पहल की शुरुआत की नई दिल्ली. केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2024 के अवसर पर कई उपभोक्ता-हितैषी पहलों का शुभारंभ किया. इनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता-सक्षम हेल्पलाइन और भ्रामक विपणन प्रथाओं का पता लगाने के लिए उपकरण शामिल हैं. इसके साथ ही प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों ने इस मौके पर ऑनलाइन शॉपिंग सुरक्षा बढ़ाने का संकल्प लिया. केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के…

Read More

नई दिल्ली. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे उनके जैसे लोग हिसाब-किताब बराबर करने की स्थिति में नहीं होते हैं और उन्हें उदात्तता, उत्कृष्ट गुणों और संवैधानिकता के प्रति प्रतिबद्धता से चलना होता है. उपराष्ट्रपति धनखड़ ने आज उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में महिला पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की और पहली बार उनके खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “चंद्रशेखर जी ने कहा था, सब्ज़ी काटने के चाकू से बाईपास सर्जरी कभी मत करना.. वो तो सब्ज़ी काटने का चाकू भी नहीं था. मेरा नोटिस जिसने लिखा उसके…

Read More

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नीति आयोग में केंदीय बजट 2025-26 की तैयारी को लेकर प्रख्यात अर्थशास्त्रियों और विचारकों के एक समूह के साथ विचार-विमर्श किया. ये बैठक “वैश्विक अनिश्चितता के समय में भारत की विकास गति को बनाए रखना” विषय पर आयोजित की गई. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान अपने संबोधन में वक्ताओं को उनके व्यावहारिक विचारों के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मानसिकता में मूलभूत परिवर्तन के माध्यम से विकसित भारत को प्राप्त किया जा सकता है, जिसका ध्यान 2047 तक…

Read More

नई दिल्ली . दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने लोगों को सलाह दी है कि अपरिचित अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल लेते समय सावधानी बरतें. +91 के अलावा किसी अन्य नंबर (जैसे +8, +85, +65) से आने वाली कॉल धोखाधड़ी से जुड़ी हो सकती है. संचार मंत्रालय का कहना है कि धोखेबाज अब अंतरराष्ट्रीय नंबरों का उपयोग कर रहे हैं. इससे निपटने के लिए 22 अक्टूबर को ‘इंटरनेशनल इनकमिंग स्पूफ़्ड कॉल्स प्रिवेंशन सिस्टम’ लॉन्च किया गया है. 24 घंटों के अंदर भारतीय फोन नंबरों से की जाने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉलों में से लगभग 1.35 करोड़ या 90 प्रतिशत पहचान और ब्लॉक किया गया…

Read More

Gua. टाटा स्टील की विजय-टू लौह अयस्क खदान में सोमवार को जारी झारखंड मजदूर यूनियन की आर्थिक नाकेबंदी मंगलवार को भी जारी रही. मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालिन आर्थिक नाकेबंदी की है. खदान से उत्पादन व माल ढुलाई पूरी तरह से ठप कर दिया है. टाटा स्टील प्रबंधन भी अब तक मजदूरों से वार्ता करने आंदोलन स्थल पर नहीं पहुंचा है. ठंड के बीच सैकड़ों मजदूर डटे रहे. आंदोलन में साथ दे रही सारंडा की ग्रामीण महिलाओं को शाम में वापस भेज दिया गया था. मंगलवार को पुनः ये महिलाएं दिन भर आंदोलन स्थल पर रहीं. यूनियन के…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गयी. इसमें राज्य के सरकारी कर्मियों के महंगाई भत्ता में तीन प्रतिशत वृद्धि का फैसला किया गया. अब तक राज्य सरकार के कर्मियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाता था. वृद्धि के बाद उनको वेतन का 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा. यह एक जुलाई 2024 से देय होगा. कैबिनेट ने कुल 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी. सप्तम वेतन पुनरीक्षण पानेवाले पेंशनधारियों को भी अब 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा. यह जानकारी मंत्रिमंडल समन्वय विभाग के अपर सचिव राजीव रंजन ने दी. उन्होंने बताया कि…

Read More

Chakradharpur.  पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड के गितिउली गांव में हाथी ने वृद्धा को घर से निकाल कुचल दिया. इससे वृद्धा की मौत हो गयी. वृद्धा की पहचान बुधनी सोलंकी (60) के रूप में गयी है. जानकारी के अनुसार, वृद्धा अपने घर में सोयी थी. मंगलवार सुबह चार बजे हाथी वृद्धा के घर की दीवार तोड़ कर अनाज खाने लगा. इसी क्रम में बुधनी हाथी के सूंड की जद में आ गयी. हाथी ने वृद्धा को खींचकर घर से बाहर निकाला और पैरों से कुचल दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर वनकर्मियों ने घटना की जानकारी…

Read More

Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में होने वाले विकास कार्य को देखते हुए आठ जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. 28 को 18478 योग नगरी ऋषिकेष-पुरी उत्कल एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग भाया इब-झारसुगुड़ा रोड- संबलपुर सीटी-तलचर रोड-कटक होकर चलेगी. इसके तहत नेताजी सुभाष इतवारी और टाटा-इतवारी ट्रेन को 29 दिसंबर को रद्द रखा जायेगा. राउरकेला- जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस, राउरकेला-झारसुगोड़ा-राउरकेला मेमू, विशाखापट्टनम-बनारस एक्सप्रेस और बनारस-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस को 29 और 30 दिसंबर को रद्द रखा जायेगा. योगनगरी ऋषिकेष-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन को 28 दिसंबर को डायवर्ट किया गया है. यह ट्रेन झारसुगोड़ा रोड संबलपुर सिटी तारचेर रोड कटक से…

Read More