Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है. एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान अवैध हथियार और गोलियों के साथ दो आरोपियों को धर दबोचा. आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम आशियाना मोड़ पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रुकने का संकेत दिया गया. लेकिन उसने बाइक घुमाकर भागने की कोशिश की. पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रताप मुण्डा उर्फ करतब मुण्डा के रूप में हुई. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और 8 एमएमए केएफ…
Author: News Desk
Garhwa. पूर्व मध्य रेलवे के गढ़वा रोड-डेहरी आन सोन रेलखंड के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर कोयला लोड मालगाड़ी में आग लग गयी. दरअसल, बुधवार की सुबह एक मालगाड़ी के सातवें डिब्बे में आग लगने की घटना सामने आयी. घटना को देख ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर ने तुरंत इसकी सूचना मालगाड़ी चालक को दी. इसके बाद तत्काल ट्रेन को रोक दिया गया और स्टेशन मास्टर समेत अन्य रेल कर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गये. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इसके बाद मालगाड़ी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गयी. आग कैसे लगी है, इसका…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन बोले- अरविंद केजरीवाल ‘एंटी नेशनल’, गठबंधन भूल थी New Delhi.कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने बुधवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर “एंटी नेशनल” (राष्ट्र विरोधी) होने का आरोप लगाया और कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन करना उनकी पार्टी की एक भूल थी, जिसे सुधारना जरूरी है. आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक “श्वेत पत्र ” जारी किए जाने के मौके पर कांग्रेस के कोषाध्यक्ष ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि दिल्ली की दुर्दशा और यहां उनकी पार्टी…
“जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रघुवर दास बोले, भाजपा करेगी मेरे भविष्य की भूमिका फैसला” Bhuvneshwar.ओडिशा के निवर्तमान राज्यपाल रघुबर दास ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनकी भविष्य की भूमिका के बारे में फैसला करेगी. दास ने आज सुबह पुरी में जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. दास ने पुरी में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, ‘मैं एक मजदूर परिवार से आता हूं और 1980 में भाजपा की सदस्यता ली थी. मैंने बूथ स्तरीय समिति के अध्यक्ष से लेकर मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है.मुझे झारखंड के लोगों की…
”राष्ट्र निर्माण के ‘अटल’ आदर्श की शताब्दी’ शीर्षक से छपे इस लेख में पीएम ने लिखा- 25 दिसंबर का दिन भारतीय राजनीति और भारतीय जनमानस के लिए सुशासन का अटल दिवस है” -“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी” New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भविष्य के भारत का ‘परिकल्पना पुरुष’ करार दिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस दिग्गज नेता ने देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए कई बड़े आर्थिक सुधार किए. वाजपेयी की 100वीं जयंती पर एक लेख में मोदी ने कहा कि उन्होंने अपने लंबे संसदीय कार्यकाल का अधिकतर समय…
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने वर्तमान में संचालित सभी एंबुलेंस की जांच का भी दिया निर्देश लाखों की एंबुलेंस के कबाड़ बनने की जांच कब करायेंगे मंत्री ! अवैध वसूली पर भी लगाम की उम्मीद बुलाने के घंटों बाद मिलता है 108 एंबुलेंस की कॉल सेवा का रिस्पांस, उठाये जाते रहे हैं सवाल रांची. राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था का आलम है कि बीमार की मौत एंबुलेंस के इंतजार में हो जाती है तो प्रसूता का प्रसव घर में. कई जगह तो सूचना देने के बाद भी 108 की सेवा नहीं मिल पाती तो कई बार रिस्पांस मिलने के…
रांची. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने झारखंड में भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. सुबह घना कोहरा और शाम में शीतलहर की चपेट में आने से लोग ठिठुर रहे. 25 दिसंबर को झारखंड के दक्षिण और मध्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही कोहरा और शीतलहर भी लोगों को परेशान करेंगे. यह साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बादलों के कारण होगा. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. इस निम्न दबाव…
Chaibasa. चक्रधरपुर में 20 दिसंबर को हजारीबाग जेल के गार्ड की और 22 दिसंबर को चाईबासा में उसकी पत्नी की हत्या मामले का एसपी आशुतोष शेखर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उद्भेदन किया. उन्होंने बताया दोनों की हत्या रुपये के लेनदेन के विवाद को लेकर की गयी है. इस दोहरे हत्याकांड में संलिप्त पश्चिमी सिंहभूम के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है. आरोपियों में रामराई सुरीन (सोनुआ, पश्चिमी सिंहभूम), बुधन सिंह सवैयां उर्फ छोटा (झींकपानी,पश्चिमी सिंहभूम), मंगता सुरीन (सोनुआ, पश्चिमी सिंहभूम) शामिल…
Sonua. सोनुआ स्टेशन में मंगलवार को प्लेटफॉर्म संख्या 2 व 3 के बीच फुटओवरब्रिज के लिए गार्डर की सफलतापूर्वक लॉचिंग की गयी. गार्डर लॉचिंग को लेकर रेलवे के ट्रैफिक विभाग द्वारा मेगा ब्लॉक की अनुमति मिलने के बाद ट्रैक्शन विभाग द्वारा अप व डाउन मेन लाइन से ओएचई तार हटाये गये. इसके बाद रेल कर्मियों द्वारा हैवी क्रेन द्वारा पहले से तैयार गार्डर को चढ़ाया गया. डीआरएम अरुण जातोह राठौड़ ने सोनुआ स्टेशन पहुंच कर निर्माण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने रेल अधिकारी व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. फुट ओवरब्रिज लॉचिंग के लिए मंगलवार को छह घंटे का मेगा…
Ranchi. राज्य के सरकारी स्कूलों के लिए वर्ष 2025 की अवकाश तालिका जारी कर दी गयी है. राज्य के सरकारी स्कूलों में कुल 60 दिनों का अवकाश रहेगा. इनमें से 55 दिनों के अवकाश की तिथि तालिका में निर्धारित कर दी गयी है. वहीं, पांच अवकाश का निर्धारण जिला स्तर पर स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप किया जायेगा. स्थानीय स्तर पर अवकाश का निर्धारण उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति करेगी. जिलों द्वारा निर्धारित अवकाश की जानकारी वार्षिक शैक्षणिक सत्र शुरू होने के पूर्व विभाग को देने का निर्देश दिया गया है. स्कूलों में अगले वर्ष 12 दिन गर्मी…
