Patna. बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (पीएससी) के प्रश्नपत्र लीक होने का दावा करने वाले अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को पटना में विरोध-प्रदर्शन किया. पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने बताया कि पुलिसकर्मियों को प्रदर्शनकारियों पर उस समय लाठीचार्ज करना पड़ा, जब उनमें से कुछ बैरिकेड तोड़कर बीपीएससी कार्यालय तक पहुंच गए और यातायात बाधित किया. मिश्रा ने कहा, पीएसी अभ्यर्थियों सहित अन्य लोगों का एक समूह बुधवार दोपहर बेली रोड स्थित बीपीएससी कार्यालय के पास एकत्र हुआ. समूह में शामिल…
Author: News Desk
Bokaro.हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर गांव निवासी बिरजू सिंह उर्फ टिकला (40) का शव हरिहरपुर पुलिस ने बुधवार को कोरकोट्टा गांव के पास एक पानी भरे दलदल खेत से बरामद किया है. एक महिला से अवैध संबंध के कारण उसकी हत्या कर शव को खेत में गाड़ दिया गया था. टिकला पिछले आठ दिनों से गायब था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया तथा इस मामले में कपिल ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. कपिल ने पुलिस के समक्ष टिकला की हत्या करने की बात स्वीकारी है. कपिल ने पूछताछ के दौरान हरिहरपुर…
नीतिन मदन कुलकर्णी, अजय सिंह व सत्येंद्र सिंह को सीएस रैंक में मिली प्रोन्नति Ranchi. राज्य सरकार ने प्रधान सचिव रैंक के दो अधिकारियों को सीएस रैंक तथा दिल्ली में पदस्थापित एक अधिकारी को प्रोफार्मा सीएस रैंक में प्रोन्नति दी है. इन्हें एक जनवरी 2025 के प्रभाव से प्रोन्नति दी गयी है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को सीएस रैंक में प्रोन्नति देते हुए उसी विभाग में पदस्थापित किया गया है. वहीं, राज्यपाल के प्रधान सचिव नीतिन मदन कुलकर्णी को भी सीएस रैंक में प्रोन्नति देते हुए राज्यपाल का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. केंद्र सरकार…
Manoharpur. नक्सल प्रभावित सारंडा के छोटानागरा-जराईकेला थाना के सीमावर्ती मरांगपोंगा और दलाईगारा के बीच जंगल/ पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने बुधवार को नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया. यहां नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाया गया एक पांच किलो का आइइडी बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से नष्ट किया गया है. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने प्रेस रिलीज जारी कर दी. उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पतिराम मांझी अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील होने…
Jamshedpur. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन (03309/03310) के परिचालन की अवधि को 29 जनवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया है़ यह ट्रेन कोडरमा, गया, डीडीयू, प्रयागराज जंक्शन और दिल्ली के रास्ते संचालित होती है़ हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल अब 28 जनवरी 2025 तक हर मंगलवार और शनिवार को धनबाद से जम्मूतवी के लिए चलेगी़ वहीं गाड़ी संख्या 03310 जम्मूतवी-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल 29 जनवरी 2025 तक हर बुधवार और रविवार को जम्मूतवी से धनबाद के लिए संचालित की…
Jamshedpur. डिमना चौक पर बुधवार को स्कूटी को लेकर रिकवरी एजेंट और मानगो के शशि कुमार के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गयी. जिसमें शशि कुमार घायल हो गया. मारपीट के दौरान एनएच पर जाम लग गया. सूचना मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस को देख रिकवरी एजेंट फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से स्कूटी और एक बाइक को कब्जे में लेकर थाना ले गयी. कुछ देर के बाद दोनों पक्ष एमजीएम थाना पहुंचे. घायल शशि कुमार के अनुसार वह स्कूटी से डिमना चौक पहुंचे थे. इसी बीच रिकवरी एजेंट पहुंचा…
New Delhi.दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को सार्वजनिक नोटिस जारी कर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (भाषा) की महिलाओं को 2,100 रुपये और बुजुर्गों को मुफ्त इलाज देने की योजनाओं से खुद को अलग कर लिया, जिससे विधानसभा चुनावों से पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है. दोनों विभागों ने लोगों को आगाह किया कि ‘‘अस्तित्वहीन’’ योजनाओं में पंजीकरण के नाम पर किसी से भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और कहा कि किसी भी निजी व्यक्ति या राजनीतिक दल द्वारा इस तरह के फॉर्म भरवाना या जानकारी एकत्र किया जाना ‘‘धोखाधड़ी’’…
Chaibasa . पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में छोटानागरा-जराईकेला थाना के सीमावर्ती मरांगपोंगा और दलाईगारा के बीच जंगली, पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने को लेकर नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) I.ED बरामद किया है. जिसे सुरक्षा की दृष्टिकोण से है उसे उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखरने बताया कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि…
Jamshedpur. कदमा उलियान में बुधवार को शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती मनायी गयी. जयंती समारेाह में झामुमो, आजसू, कांग्रेस, राजद सहित अन्य राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के नेता, कार्यकर्ता व सदस्यों ने भाग लिया. सभी ने शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. साथ ही उनकी आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. समारोह में राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शामिल हुए. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य के आदिवासी व मूलवासियों के हक के लिए एक लंबा संघर्ष किया. शहीद निर्मल महतो और दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने एक लंबे सफर…
Ranchi. शहीद निर्मल महतो की जयंती के अवसर पर जेल मोड़ (रांची) स्थित उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माल्यार्पण कर नमन किया. मौके पर सीएम ने कहा कि झारखंड की धरती पर निर्मल महतो जैसे महापुरुषों का जन्म हुआ. इनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए हम राज्य की जनता के बीच रहते हैं. कार्यक्रम का आयोजन झामुमो रांची जिला समिति द्वारा किया गया था. सीएम ने कहा कि झारखंडी अस्मिता, मूलवासी आदिवासियों की भावना के साथ इस अग्रणी नेताओं ने राज्य की जनता को एकत्रित कर रखा और हमलोग भी उनके विचारों के साथ राज्य की जनता के…
