Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Nirmal Mahato Jayanti: कदमा उलियान में शहीद निर्मल महतो की मनी 75वीं जयंती, झामुमो, आजसू, कांग्रेस, राजद सहित विभिन्न दलों के नेता व आमजनों का श्रद्धांजलि देने के लिए दिनभर लगा रहा तांता
    Headlines

    Nirmal Mahato Jayanti: कदमा उलियान में शहीद निर्मल महतो की मनी 75वीं जयंती, झामुमो, आजसू, कांग्रेस, राजद सहित विभिन्न दलों के नेता व आमजनों का श्रद्धांजलि देने के लिए दिनभर लगा रहा तांता

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. कदमा उलियान में बुधवार को शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती मनायी गयी. जयंती समारेाह में झामुमो, आजसू, कांग्रेस, राजद सहित अन्य राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के नेता, कार्यकर्ता व सदस्यों ने भाग लिया. सभी ने शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. साथ ही उनकी आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. समारोह में राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शामिल हुए. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य के आदिवासी व मूलवासियों के हक के लिए एक लंबा संघर्ष किया.

    शहीद निर्मल महतो और दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने एक लंबे सफर की शुरुआत की थी. निर्मल महतो के शहीद होने के बाद शिबू सोरेन ने उनके आदर्शों को लेकर उनके काम को मंजिल तक पहुंचाया और इसी का परिणाम झारखंड का एक नया राज्य बनकर उभरा है. झामुमो उनके सपनों को साकार करने के लिए कटिबद्ध है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की टीम हर क्षेत्र में तेजी से विकास का काम कर रहे हैं.

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    इधर, बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के पास सुबह 11:45 बजे शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि देने का आयोजन किया गया. झामुमो, भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया. इस दौरान वक्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के बलिदान और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया. उन्होंने उनके आदर्शों को अपनाने और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंत्री रामदास सोरेन, विधायक सविता महतो, विधायक मंगल कालिंदी, झामुमो के वरिष्ठ नेता पवन सिंह, पूर्व सांसद सुमन महतो समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए.

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ajsu congress leaders of various parties including JMM Nirmal Mahato Jayanti: 75th birth anniversary of martyr Nirmal Mahato was celebrated in Kadma Ulian RJD and common people kept coming throughout the day to pay tribute
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    September 2, 2026

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    September 2, 2026

    Jamshedpur: एमजीएम और सदर अस्पताल में MRI व CT स्कैन की सुविधा, बढ़ेंगी सीटें, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    September 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    September 2, 2026

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    September 2, 2026

    Jamshedpur: एमजीएम और सदर अस्पताल में MRI व CT स्कैन की सुविधा, बढ़ेंगी सीटें, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    September 2, 2026

    Tata Steel Bonous: टाटा स्टील कर्मचारियों के बोनस मुद्दे पर इस सप्ताह फैसले की उम्मीद

    September 2, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री अगस्त में 49 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने 44,411 वाहन बेचे

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group