

Jamshedpur. टाटा स्टील कर्मचारियों के बोनस मुद्दे पर चालू सप्ताह निर्णायक हो सकता है। सूत्रों के अनुसार कंपनी के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन फिलहाल शहर में हैं। टाटा वर्कर्स यूनियन बोनस समझौते के लिए प्रबंधन को पत्र भेज चुकी है।
इस सप्ताह एमडी से यूनियन की वार्ता हो सकती है। इसमें अंतिम फैसला हो सकता है या शहर छोड़ने से पहले वे प्रबंधन और यूनियन को दिशा-निर्देश दे सकते हैं। संभावना है कि 10 सितंबर तक बोनस पर कोई निर्णय हो जाएगा।

