नई दिल्ली. घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को ज्यादातर समय सीमित दायरे में कारोबार करके सपाट स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी. बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में तेजी आ गई, लेकिन पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये दोनों सूचकांक गिरावट का शिकार हो गए. पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.39 अंक की सांकेतिक कमजोरी के साथ बंद हुआ. दूसरी ओर, निफ्टी ने 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ आज के कारोबार…
Author: News Desk
– विहिप के संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा- 5 जनवरी को विजयवाड़ा से होगी शुरुआत नई दिल्ली. हिन्दू मन्दिरों की सरकारी नियंत्रण से मुक्ति के लिए विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने अगले महीने से देश व्यापी जन-जागरण अभियान शुरू करने की घोषणा की है. विहिप के संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने गुरुवार को यहां प्रेस वार्ता में यह घोषणा की. मिलिंद परांडे ने कहा कि अब सभी राज्य सरकारों को मंदिरों के नियंत्रण, प्रबंधन और दैनंदिनी कार्यों से स्वयं को अविलंब अलग कर लेना चाहिए, क्योंकि उनका यह कार्य हिंदू समाज के प्रति भेदभावपूर्ण है. संतों और हिंदू समाज…
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप गुरुवार को डाउन हो गई. हालांकि लगभग डेढ़ घंटे ठप रहने के बाद अब दोनों सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. सभी सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो गई हैं. आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक करने में समस्या आने पर कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत दर्ज की. उन्होंने लिखा कि वह टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं. ऑनलाइन आउटेज को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर ने आउटेज रिपोर्ट में उछाल दिखाया. इसमें 2,500 से ज़्यादा उपयोगकर्ता प्रभावित…
नई दिल्ली. अक्टूबर और नवंबर में घरेलू शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर रजिस्टर होने वाले निवेशकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. नवंबर में एनएसई से कुल 15.20 लाख नए निवेशक जुड़े, जो पिछले 7 महीने का सबसे निचला स्तर है. हालांकि एनएसई पर रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या नवंबर के महीने तक 10.72 करोड़ हो गई थी. इस साल फरवरी में रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 9 करोड़ से कुछ अधिक थी, जो अगस्त तक 10 करोड़ हो गई थी. एनएसई की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर-नवंबर में बाजार में…
कोलकाता. अभिषेक बनर्जी का नाम लेकर कालना नगरपालिका के चेयरमैन को धमकी देने और पांच लाख रुपये की मांग करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी हुगली से हुई है. चेयरमैन की शिकायत पर शेक्सपियर सरणी थाने की पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर तीनों को पकड़ा. कालना नगरपालिका के चेयरमैन को बुधवार की शाम एक अज्ञात नंबर से फोन आया. कॉल करने वाले ने खुद को अभिषेक बनर्जी के कार्यालय का सदस्य बताया और दावा किया कि चेयरमैन के खिलाफ वित्तीय गड़बड़ी के कई आरोप लगे हैं. धमकी दी गई कि यदि…
पूर्व मेदिनीपुर, 26 दिसंबर (हि. स.). पूर्व मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम एक नंबर ब्लॉक के गोकुलनगर पंचायत क्षेत्र के वृन्दावन चौक इलाके में गुरुवार सुबह एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृत तृणमूल कार्यकर्ता का नाम महादेव विषयी (52) था. स्थानीय एवं पुलिस सूत्रों के अनुसार महादेव तृणमूल बूथ कार्यकर्ता थे. वह पार्टी के लगभग सभी कार्यक्रमों में नजर आते थे. उनकी वृन्दावन चौक के बाजार इलाके में चाय और खाने की दुकान है. आरोप है कि बुधवार रात दुकान बंद कर वापस लौटते समय कुछ बदमाशों ने उन्हें उठा लिया. रात को वृन्दावन घर…
लातेहार. नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासी पदाधिकारी रौशन कुमार बक्सी को पलामू एसीबी की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित के जरिये विद्यालय में दूध आपूर्ति करने वाले विक्रेता से बिल भुगतान के बदले रिश्वत ली जा रही थी. पलामू एसीबी के एसपी अंजनी अंजन ने इसकी पुष्टि की है. मिली जानकारी के अनुसार सूचक ने पलामू एसीबी की टीम को सूचना दिया था कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्रशासी पदाधिकारी के जरिये दूध के पैसे भुगतान के लिए रिश्वत मांगी जा रही है .सूचना मिलने के बाद एसीबी की टीम ने एसपी…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार द्वारा ऑब्जर्वेशन होम एवं बाल गृह का औचक निरीक्षण किया गया.मौके पर कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रजीत सिंह एवं सुदीप्त राज उपस्थित रहे. निरीक्षण के दौरान ऑब्जर्वेशन होम का जांच किए जाने पर मोबाइल, बीड़ी, रस्सी, गांजा आदि जप्त होने पर अनुमंडलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए ऑब्जर्वेशन होम प्रबंधन को कार्यशैली में सुधार लाने को लेकर सख्त निर्देश दिए. इंट्री गेट पर भी गार्ड द्वारा बगैर पूछताछ के इंट्री देने पर उन्होने फटकार लगाई एवं बगैर इंट्री किए किसी को भी परिसर…
कैबिनेट की बैठक लगेगी प्रस्ताव पर मुहर Ranchi. हेमंत सोरेन की सरकार नये साल में झारखंड के लोगों को महंगाई का झटका देने की तैयारी में है. झारखंड में पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है. हेमंत सरकार इसकी तैयारी में लगी है. मंईयां सम्मान समेत विभिन्न योजनाओं के लिए सरकार का मकसद राजस्व बढ़ाने की है. दरअसल राज्य सरकार सेस लगाने की तैयारी कर रही है. दरअसल पथ निर्माण विभाग ने सड़कों के निर्माण के लिए सेस लगाने को लेकर नियमावली का प्रारूप तैयार किया है. वाणिज्य कर विभाग ने सेस लगाने और उसकी वसूली करने पर सहमति दे दी है.…
New Delhi. पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के प्रभाव से देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और ठंड की स्थिति बनी हुई है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आनेवाले दिनों में यह प्रभाव और भी तेज होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट व और अधिक ठंड पड़ने का अनुमान है. दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना जतायी गयी है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से, ओडिशा, तटीय आंध्र पद्रेश, तटीय तमिलनाडु, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है. इधर, राजस्थान और पंजाब में हुई बारिश के बाद…
