Author: News Desk

Chamoli.उत्तराखंड में ऋषिकेश -कर्णप्रयाग रेल लाइन पर गौचर के पास बन रही सुरंग के भीतर हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया. कर्णप्रयाग के पुलिस थानाध्यक्ष डीएस रावत ने गुरुवार को बताया कि हादसा एडिट टनल संख्या 15 में बुधवार को हुआ. उन्होंने बताया कि हादसे में झारखंड निवासी 39 वर्षीय श्यामलाल मरांडी की मौत हो गयी, जबकि मध्यप्रदेश का रहने वाला दीपचंद्र घायल हो गया. रावत ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है. उन्होंने बताया कि घायल मजदूर का रुद्रप्रयाग के जिला…

Read More

New Delhi. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने तीन कोचिंग संस्थानों पर सिविल सेवा परीक्षाओं में अपनी सफलता दर के बारे में भ्रामक विज्ञापन देने पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. आधिकारिक बयान में कहा गया कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की 2022 और 2023 की सिविल सेवा परीक्षाओं के परिणामों के संबंध में भ्रामक दावे करने करने को लेकर वाजीराव एंड रेड्डी इंस्टिट्यूट और स्टडीआईक्यू आईएएस पर क्रमश: सात-सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि एज आईएएस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. बयान…

Read More

नई दिल्ली. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के एम्स में निधन हो गया. 92 वर्षीय डॉ. सिंह को शाम के समय सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्राथमिक जांच के बाद उन्हें इमरजेंसी विभाग (आईसीयू) में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनका निधन हो गया. 2004 में प्रधानमंत्री बने थे मनमोहन सिंह डॉ मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. इससे पहले वह भारत के वित्त मंत्री और वित्त सचिव भी रह चुके हैं. नरसिम्हा राव की सरकार के दौरान अर्थव्यवस्था…

Read More

Ghatshila. घाटशिला थाना क्षेत्र के एनएच 18 पर काशिदा के पास वृद्धा को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर वैन से टकरा गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार कालचिती निवासी सुखलाल सिंह और बाइक पर पीछे बैठे पवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. मिलन नमाता को दुर्घटना में चोट आयी है. स्थानीय लोग और राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. डॉ आरएन टुडू ने उनका प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति देखते हुए सुखलाल सिंह और पवन सिंह को एमजीएम रेफर कर दिया. मिलन नमाता का इलाज अनुमंडल अस्पताल में हुआ. सूचना मिलते ही…

Read More

जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार में आहूत बैठक में उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के विभागीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की गई . परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपाकंर चौधरी समेत सभी विभागीय पदाधिकारी एवं ट्रेनिंग पार्टनर बैठक में उपस्थित रहे . बैठक में जिले में संचालित स्कील सेंटर एवं संबंधित ट्रेनिंग सेंटर में उपलब्ध ट्रेड, नामांकित प्रक्षिणार्थियों की संख्या एवं उनका प्लेसमेंट प्रतिशत आदि की गहनता से समीक्षा की गई. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि जिला के कौशल प्रशिक्षित युवाओं को जिला में ही रोजगार मिले, अधिकारी इस दिशा में विशेष प्रयास करें. पूर्वी…

Read More

उपायुक्त की अध्यक्षता में आहूत हुई आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग की समीक्षात्मक बैठक, बीएसओ पोटका एवं गुड़ांबादा को किया गया शो-कॉज 31 दिसंबर तक 6 और धान अधिप्राप्ति केन्द्र खोले जाने का निर्देश जमशेदपुर.  समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आहूत हुई. बैठक में खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण, चना दाल/नमक/चीनी वितरण, डाकिया योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की समीक्षा में पाया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) एवं…

Read More

Bhuvaneshvar.ओडिशा में उस सरकारी अधिकारी के परिवार के सदस्यों ने बुधवार को उम्मीद जताई कि “दोषी” को कानून के अनुसार सजा दी जाएगी, जिनके साथ निवर्तमान राज्यपाल रघुबर दास के बेटे ने करीब छह महीने पहले कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था. सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) बैकुंठ प्रधान की पत्नी सायोजी ने कहा, “हमें उम्मीद है कि अब सरकार कार्रवाई करेगी क्योंकि रघुबर दास अब राज्यपाल नहीं हैं। वह और उनका बेटा अब आम नागरिक हैं. हालांकि 13 जुलाई को जब मैं मिली थी तो दास ने मुझे न्याय का आश्वासन दिया था, लेकिन किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं…

Read More

Ranchi ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास गुरुवार को विशेष विमान से भुवनेश्वर से रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए ताशा पार्टी ने जमकर ढोल-नगाड़े बजाये. टर्मिनल बिल्डिंग से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं में उनसे मिलने की होड़ मच गयी. इस क्रम में कार्यकर्ताओं ने आपस में धक्का-मुक्की भी की. इस दौरान कई कार्यकर्ता और मीडिया कर्मी गिर गये, जिससे उन्हें हल्की चोट भी लगी. रघुवर दास को अपने वाहन तक पहुंचने में करीब 25 मिनट लगा. ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास को वहां राजभवन में विदाई दी गयी. राजभवन के आला अधिकारियों…

Read More

New Delhi. देश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2023-24 के दौरान 2,604.74 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिला, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस को 281.38 करोड़ रुपये मिले. निर्वाचन आयोग द्वारा सार्वजनिक की गई दोनों दलों की चंदा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. रिपोर्ट में सूचीबद्ध चंदा लोकसभा चुनाव से पहले 31 मार्च, 2024 तक प्राप्त हुआ था. भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले 740 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिलने की घोषणा की थी जबकि कांग्रेस ने 2018-19 में 146 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा प्राप्त करने का दावा किया था.…

Read More

New Delhi. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पूर्व आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच खाई बढ़ती जा रही है. अजय माकन के अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल कहने पर आप भड़क गयी है. पार्टी ने मांग की है कि कांग्रेस 24 घंटे के अंदर अजय माकन पर कार्रवाई करे. आप ने कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से बाहर करने की धमकी देते हुए अन्य विपक्षी दलों से परामर्श करने का संकेत भी दिया. गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली की सीएम आतिशी और आप के सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. आतिशी ने कहा, कांग्रेस के बयानों और…

Read More