Author: News Desk

Dumri. डुमरी विधायक जयराम महतो के विरुद्ध चंद्रपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सीसीएल ढोरी क्षेत्र के सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश कुमार सिंह की शिकायत पर दर्ज की गयी प्राथमिकी में जयराम महतो और उनके समर्थकों पर मकोली सेंट्रल कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर- डी/02 पर जबरन कब्जा करने, चोरी करने के अलावा सरकारी कार्य में बाधा डालने, मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, सीआइएसएफ जवानों, सीसीएल कर्मियों से अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज करने के आरोप लगाये गये हैं. इस पूरे मामले में डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि यह स्थानीय तथा ग्रामीण लोगों की स्वाभिमान की लड़ाई है. यहां 5500 क्वार्टरों…

Read More

Kendrapara/Berhampur. ओडिशा में बेमौसम बारिश के कारण खरीफ फसल को हुए नुकसान से कथित रूप से परेशान दो किसानों की मौत हो गई. गंजाम जिले में एक किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जबकि दूसरे की केन्द्रपाड़ा जिले में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. किसानों के परिजनों ने यह जानकारी दी. पहली घटना में, गंजाम जिले के छत्रपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारंग गांव में बेमौसम बारिश से फसल नष्ट होने के बाद 64 वर्षीय किसान ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान बनमाली पेंथेई के रूप में हुई है.…

Read More

Ranchi. ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ की बढ़ी हुई राशि 2,500 रुपये का भुगतान लाभुकों के बैंक खाते में किया जाना शुरू कर दिया गया है. 28 दिसंबर को नामकुम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सामूहिक रूप से पांच लाभुक महिलाओं के बैंक खाते में राशि हस्तांतरित करेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंजूरी मिलने के बाद समाज कल्याण विभाग द्वारा योजना के तहत लाभुकों को राशि वितरित करने के लिए 5,225 करोड़ रुपये विभिन्न जिलों को आवंटित किये गये थे. जिलों ने राशि मिलने के बाद उस लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित करने का कार्य शुरू कर दिया है.…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील यूआइएसएल ने टाउन के कैंटीन का रेट बढ़ा दिया है. मैनेजमेंट की ओर से कैंटीन का रेट बढ़ाने को लेकर कोई प्रस्ताव यूनियन को नहीं दिया गया था. लेकिन अचानक से इसका रेट बढ़ा दिया गया है. इसके तहत खाने के रेट को 50 रुपये कर दिया गया है, जो पहले 25 रुपये था. वहीं, कैंटीन के नाश्ते को दस रुपये और उससे अधिक तक कर दिया गया है. इससे ठेका श्रमिकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा है. गौरतलब है कि खर्च को कम करने के लिए और सब्सिडी को बंद करने के लिए कंपनी की ओर से…

Read More

Jamshedpur. बिष्टुपुर थाना अंतर्गत ओसी रोड क्वार्टर नंबर एल 5 में सांसद कार्यालय के पास रह रहे भवेशचंद्र पाल के टाटा स्टील क्वार्टर में बुधवार की शाम महज तीन घंटे के अंदर चोरों ने ताला तोड़कर अलमीरा से 15 लाख के गहने व 1.25 लाख रुपये नगद की चोरी कर ली. भवेशचंद्र पाल बुधवार की शाम करीब 6.30 बजे परिवार के साथ एक रिश्तेदार के घर समारोह में गये थे. रात करीब 9.30 बजे वापस लौटे तो कमरे में घुसने पर अलमीरा खुला पाया. इसके अलावा सामान बिखरा पड़ा था. कमरे का नजारा देख भवेशचंद्र पाल समेत पूरा परिवार हैरान…

Read More

Jamshedpur. पश्चिमी चंपारण के चनबहिया थाना अंतर्गत रतनपुरा निवासी प्रभु राम से भालूबासा में बदमाशों ने एमबीबीएस में नामांकन के नाम पर 2.55 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में प्रभु राम ने सीतारामडेरा थाना में भूलाबासा मेन रोड स्थित साई एजुकेशन क्रिस्टल के डायरेक्टर विकास कुमार सिंह, को-डायरेक्टर सूरज कुमार उर्फ हिमांशु, मनीष कुमार, सुदामा कुमार के अलावा मोबाइल नंबर 7541073344 और 9263799036 के धारक के खिलाफ केस किया है. दर्ज प्राथमिकी में प्रभु राम ने बताया है कि जनवरी 2023 में उनके मोबाइल पर मोबाइल नंबर 8409789993 से फोन आया. फोन करने वाले युवक ने बताया…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ( जेएनएसी ) ने गुरुवार शाम को को साकची बाजार में सैरात की 10 दुकानों को सील कर दिया. पहली बार शहर में सैरात की दुकानों को मासिक किराया नहीं देने पर सील किया गया. सभी 10 दुकानों का लंबे समय से किराया जमा नहीं किया गया था. टीम के साकची बाजार में प्रवेश करते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया. जेएनएसी ने पहले दिन साकची बाजार के मनिहारी लाइन की 8 और झाडू लाइन की 2 दुकानें सील की गयी. उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के आदेश पर जेएनएसी के सिटी मैनेजर प्रकाश साहू,…

Read More

Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना अंतर्गत विद्यापति नगर में बुधवार की देर रात कार खड़ी कर सड़क पर शराब पीते दो युवक और एक युवती को पुलिस ने पकड़ा. पकड़े जाने के बाद युवती पुलिस पदाधिकारी से उलझ गयी. इसके बाद पुलिस दोनों युवक और युवती को थाना ले गयी. इस दौरान युवती ने वहां भी काफी हंगामा किया. जिसके बाद पुलिस ने युवती को महिला थाना भेज दिया. गुरुवार की देर शाम पुलिस ने सभी को हिदायत देकर छोड़ दिया.

Read More

Jamshedpur. परसुडीह थानांतर्गत किताडीह स्थित वैष्णवी अपार्टमेंट के पास की रहने वाली आरती देवी (34) का टीएमएच में बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस मामले में आरती देवी के पिता विगन राम ने आरती के पति संजीव कुमार,ससुर श्रीमंत प्रसाद,सास उर्मिला देवी, राजीव,पंकज, प्रभा देवी,कंचन देवी और अशोक राम के खिलाफ पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है. इस मामले में परसुडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरती देवी के पति संजीव कुमार को हिरासत में ले लिया है. घटना 24 दिसंबर की है. मृतिका आरती के पिता विगन राम ने…

Read More

Mahakumbh Nagar.नये साल को लेकर यहां के मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसी के साथ महाकुम्भ मेला क्षेत्र, प्रयागराज और आसपास के जिलों में खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कुम्भ) राजेश द्विवेदी ने बताया कि गलत इरादों को लेकर यहां कोई भी प्रवेश ना कर सके, इसके लिए जनपद प्रवेश के दौरान एक-एक व्यक्ति की जांच की व्यवस्था की गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया दस्ते तैनात कर दिए गए हैं. द्विवेदी ने बताया है कि मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई…

Read More