Author: News Desk

नयी दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट में बृहस्पतिवार को एक जनहित याचिका में स्रोत पर कर कटौती (TDS) प्रणाली को रद्द करने की अपील की गई. याचिका में TDS को ‘मनमाना व तर्कहीन’ और समानता सहित विभिन्न मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया है. जनहित याचिका (PIL) में आयकर अधिनियम के तहत स्रोत पर कर कटौती या टीडीएस ढांचे को चुनौती दी गई है, जिसके तहत भुगतानकर्ता द्वारा भुगतान के समय कर की कटौती और आयकर विभाग में इसे जमा करना अनिवार्य है. काटी गई राशि को भुगतानकर्ता की कर देयता के विरुद्ध समायोजित किया जाता है. अधिवक्ता अश्विनी…

Read More

Belagavi. कर्नाटक के बेलगावी में 1924 के कांग्रेस अधिवेशन का शताब्दी वर्ष समारोह मनाने के लिए कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टर पर भारत के मानचित्र को कथित रूप से गलत तरीके से प्रदर्शित करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. भाजपा ने इसे कांग्रेस की ‘वोट बैंक’ की राजनीति करार दिया है. कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने शताब्दी समारोह के जश्न के तहत पूरे बेलगावी शहर में ये पोस्टर लगाए हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कर्नाटक में इसकी सहयोगी जनता दल (सेक्युलर) के अनुसार, पोस्टर पर प्रदर्शित भारत के मानचित्र में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित…

Read More

गुमला. झारखंड के गुमला जिले में बंदूक से गलती से गोली चल जाने से आठ साल की एक लड़की घायल हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि लड़की आईईडी विस्फोट में घायल नहीं हुई, जैसा कि मीडिया के एक वर्ग ने अपनी खबरों में दावा किया है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे जंगली जानवरों और पक्षियों को भगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक से गलती से चल गई, जिससे अनुष्का नाम की बच्ची घायल हो गई. उन्होंने बच्ची के आईईडी विस्फोट में घायल होने की खबरों को…

Read More

New Delhi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असाधारण साहस और कला, संस्कृति व खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाले 17 बच्चों को बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया. यह पुरस्कार सात श्रेणियों में असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है, जिनमें कला एवं संस्कृति, वीरता, नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण शामिल हैं. चौदह राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए सात लड़कों और 10 लड़कियों को सम्मान के तहत एक पदक, प्रमाण पत्र और एक प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया. पुरस्कार पाने वालों में कला एवं संस्कृति में शानदार…

Read More

Chaibasa. मुफस्सिल थाना के चाईबासा-भरभरिया मुख्य मार्ग पर बरकुंडिया गांव के पास बाइक स्किड करने से गिरकर युवक की मौत हो गयी. घटना बुधवार शाम की है. मृतक विनित किशोर पूर्ति (25) मूल रूप से तांतनगर ओपी के तुइबाना गांव का रहनेवाला था. वर्तमान में वह चाईबासा के तांबो स्थित घर में रहता था. पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मृतक के पिता युधिष्ठिर पूर्ति ने बताया कि विनित किशोर पूर्ति सबसे बड़ा पुत्र था. वह पंजाब में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था. नवंबर 2024 को वह घर लौटा था. उन्होंने बताया कि…

Read More

पूर्वी चंपारण. जिला के रक्सौल शहर स्थित नागा रोड में रक्सौल आरपीएफ व रक्सौल थाना पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर संयुक्त छापेमारी करते हुए करोड़ो रुपये मूल्य के चाईनीज कॉस्टमेटिक व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी नागा रोड निवासी शिव प्रसाद के घर में स्थित गोदाम में हुई है.जहां से 20 पेटी में रखे प्रतिबंधित चाईनीज सामान बरामद किया गया. जिसका अंतराष्ट्रीय कीमत करीब दो करोड़ रूतपएं आंकी गई है. इसकी जानकारी देते हुए रक्सौल आरपीएफ पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि बरामद माल की बुकिंग करने के लिए मंगलवार को रक्सौल पार्सल…

Read More

रांची. राजधानी के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत काठीटांड के पास बैंक में पैसा जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के संचालक से 13 लाख 65 हजार रुपये की छिनैती कर ली गई. घटना गुरुवार दोपहर की है. जानकारी के अनुसार, रिलायंस पेट्रोल पंप के संचालक बैंक में पैसा जमा करने कार से जा रहे थे. बाइक सवार बदमाश काफी दूर से संचालक का पीछा कर रहे थे. जैसे ही बदमाशों को मौका मिला, वे रुपये से भरा बैग छिनकर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही पंप…

Read More

पलामू. पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा पुलिस को सड़क लुटेरों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. लुटेरों के गैंग के नौ सदस्य पुलिस के गिरफ्त में आए हैं. गिरफ्तार अपराधियों में गढ़वा के टंडवा का तैकीर आलम, शिरीया टोंगर का निशार अंसारी उर्फ छोटू, इम्माम अंसारी, परसवान का फिरदौश अंसारी, कदवन का सदरे आलम, पतिहारी का अलताफ अंसारी, बिहार के गया का बुटू यादव, पंकज कुमार यादव और पलामू के चैनपुर का शत्रुधन चौरसिया शामिल है. गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में एसपी दीपक पांडेय ने बताया कि 20 दिसंबर की रात अपराधियों ने एक 18 चक्का ट्रॉली गढ़वा थाना क्षेत्र…

Read More

रांची. भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) के 100 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को राज्य कार्यालय में उल्लास और नए संकल्प के साथ स्थापना दिवस मनाया गया. स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने की. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि भाकपा ने 100 साल के लंबे सफर में देश को बनाने-संवारने, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान के हक और अधिकार के लिए लगातार संघर्ष किया है. संघर्ष के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के सदस्यों ने शहादत देकर लाल झंडे के रंग को और लाल एवं गहरा कर दिया है. वर्ष 2025…

Read More

पलामू.लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारी में प्रशासनिक महकमा जुट गया है. गुरूवार को पिछड़े वर्गों के आरक्षण निर्धारित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) शशि रंजन ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की. बैठक में आरक्षण निर्धारण के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) शशि रंजन ने गुरूवार को कहा कि नगर निकायों में पिछड़े वर्गों के लिये आरक्षण का निर्धारण किया जाना है. ऐसे में सभी संबंधित नगर निकाय पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रा अंतर्गत प्रगणक, पर्यवेक्षक एवं अनुश्रवण समिति की प्रतिनियुक्ति का गठन सुनिश्चित करने का निर्देश…

Read More