New Delhi.दक्षिण मध्य रेलवे ने अपने अधिकारियों को 88,000 से अधिक स्वीकृत पदों में से दो प्रतिशत या 1,839 पद कम करने का निर्देश दिया है. विभिन्न विभाग प्रमुखों को दक्षिण मध्य रेलवे जोन द्वारा मंगलवार को जारी एक परिपत्र के अनुसार, विभिन्न मंडलों और इकाइयों में पदों को 2024-25 वित्त वर्ष में कम कर दिया जाएगा. इसमें रेलवे बोर्ड के 8 मई, 2024 के एक पत्र का हवाला दिया गया जिसमें सभी रेलवे जोन को अपने कुल स्वीकृत पदों में दो प्रतिशत की कमी करने को कहा गया है. दक्षिण मध्य रेलवे ने अपने विभाग प्रमुखों को बोर्ड के…
Author: News Desk
Pryagraj.प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को लेकर रेलवे की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं. उत्तर-मध्य रेलवे पहली बार बहुभाषीय अनाउंसमेंट (मल्टी लैंग्वेज अनाउंसमेंट) की व्यवस्था लागू कर रहा है. इससे देश के अलग-अलग प्रदेशों से प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्टेशनों पर 12 भाषाओं में अनाउंसमेंट किया जायेगा. इसकी मदद से देश के हर कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को उनकी अपनी मातृभाषा में ट्रेन और अन्य जरूरी जानकारियां मिल पायेंगीं. इनमें गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, बांग्ला, असमिया, उड़िया और पंजाबी शामिल हैं. इसके लिए अन्य मंडलों से अनुभवी अनाउंसरों को बुलाया गया…
New Delhi.पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों में 46 लोगों की मौत हो गयी, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने बुधवार को यह जानकारी दी. फितरत ने बताया कि पाकिस्तान की सीमा से सटे पकतीका प्रांत में किये गये हवाई हमलों में छह लोग घायल भी हुए हैं. ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने एक दिन पहले नाम न उजागर करने की शर्त पर एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया था कि मंगलवार का अभियान पकतीका में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक…
Prayagraj.महाकुंभ मेला क्षेत्र में जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य की तस्वीर के साथ डरेंगे तो मरेंगे लिखे होर्डिंग कई स्थानों पर लगाये गये हैं. ये होर्डिंग मेला क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं. यहां लेटे हुए हनुमान मंदिर के पास लगे एक अन्य होर्डिंग में लिखा गया है, सभी हिंदुओं में एकता हो, वक्फ के नाम पर संपत्ति की लूट है, धर्मनिरपेक्ष देश में यह कैसी छूट है. दक्षिणपीठ, नाणीजधाम के जगद्गुरु रामानंदाचार्य की ओर से इस तरह के कई होर्डिंग लगाये गये हैं, जिसकी फोटो यहां आ रहे लोग खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. मेला अधिकारियों…
Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के इस्तीफा पर कहा कि भाजपा में वापसी का संगठन पर व्यापक असर दिखेगा. इस्तीफा संबंधी उनका व्यक्तिगत निर्णय था. उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी. सियासी गलियारों में इस्तीफा को लेकर काफी हलचल है. भाजपा कार्यकर्ता काफी खुश हैं, काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं. जनता भी रघुवर दास के इस फैसले से काफी खुश है. राजनीति में रघुवर दास की वापसी होती है तो यह झारखंड के लिए अच्छी बात होगी, क्योंकि यहां की जनता भी उनकी राह देख रही है. उनकी कमी कहीं…
Jamshedpur. टेल्को थाना क्षेत्र के लेबर ब्यूरो के पास लड़की से छेड़खानी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने पर टेल्को थाना प्रभारी शैलेंद्र ने महिला से अपशब्द भाषा का प्रयोग किया. ऐसा बोलते हुए थाना प्रभारी का वीडियो वायरल भी हो रहा है. वीडियो को एक्स पर पोस्ट भी किया गया है. युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महिला ने डीएसपी सिटी से लिखित शिकायत दर्ज कराई है. बताया जाता है कि मंगलवार को टेल्को में युवती के साथ उज्ज्वल ने छेड़खानी करना शुरू किया तो लड़की ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया. इस दौरान…
Jamshedpur. टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से दो नाबालिग लड़की को बरामद किया गया है. ट्रेन संख्या 18102 टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में रेलकर्मी सीटीआइ लालचंद यादव व डिप्टी सीटीआइ के अप्पाराव द्वारा यह देखा गया कि दो नाबालिग लड़कियां बिना टिकट के सफर कर रही हैं. इसके बाद उसने उन लड़कियों से पूछताछ की, जिसके बाद उक्त दोनों लड़कियों ने बताया कि वे लोग घर छोड़कर आयी है और भाग रही हैं. इसके बाद उन दोनों को टाटानगर आरपीएफ के हवाले कर दिया गया. आरपीएफ द्वारा उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है, जिसके बाद उसको अपने घर वापस भेजने की…
Medninagar.गुजरात के भरूच में दुष्कर्म पीड़िता मृत बच्ची का अंतिम संस्कार बुधवार को उसके पांकी थाना क्षेत्र स्थित पैतृक गांव में किया गया. अंत्येष्टि में राज्य सरकार ओर से वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम शामिल हुए. ग्रामीणों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पलामू के लिए काफी दुखद घटना है. इससे आदर्श समाज शर्मसार हुआ है. उन्होंने कहा कि जो घटना घटी है, उसमें गुजरात सरकार सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करें. मानवीय संवेदना को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा…
Kolkata. पश्चिम बंगाल वन विभाग ने बाघिन ‘जीनत’ को निकटवर्ती मानव बस्तियों में घुसने से रोकने के लिए पुरुलिया जिले के बंदवान वन क्षेत्र के किनारे एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में नायलॉन का जाल लगाया है. वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दो सप्ताह पहले ओडिशा के सिमिलिपाल आरक्षित वन क्षेत्र (एसटीआर) से भटककर पहुंची बाघिन इस समय पुरुलिया जिले में है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं. मुख्य वन संरक्षक एस कुलंदैवेल ने से कहा कि बाघिन को आखिरी बार बंदवान वन क्षेत्र के भीतर एक पहाड़ी के पास कंटीली झाड़ियों में देखा…
Khajuraho. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मध्यप्रदेश में ‘केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना’ की आधारशिला रखते हुए देश में जल संसाधनों के विकास में डॉ. बी.आर. आंबेडकर के योगदान को नजरअंदाज करने का कांग्रेस पर आरोप लगाया. मोदी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि 21वीं सदी में केवल वे देश और क्षेत्र ही आगे बढ़ सकते हैं, जिनके पास पर्याप्त और अच्छी तरह से प्रबंधित जल संसाधन हैं. प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी आंबेडकर के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर विवाद और इस मुद्दे पर विपक्षी कांग्रेस के देशव्यापी विरोध के बीच आई है. मोदी ने…
