Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को कहा कि अगर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को अलग राज्य नहीं बनाया होता तो प्रदेश के लोगों को कई वर्षों तक इंतजार और संघर्ष करना पड़ता तथा शायद अधिक बलिदान भी देना पड़ता. वाजपेयी को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वाजपेयी ने तत्कालीन अविभाजित बिहार की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सरकार के कड़े विरोध के बावजूद अलग झारखंड बनाने का अपना वादा पूरा किया था. सोरेन…
Author: News Desk
New Delhi.पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा के आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं की बैठक हुई. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, जद (यू) नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, अपना दल (एस) की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ-साथ जद (एस) नेता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी मौजूद थे. बैठक में बिहार के हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (एस) के नेता जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा…
Noamundi.. टाटा स्टील की विजय-टू लौह अयस्क खदान में 23 दिसंबर से शुरू झारखंड मजदूर यूनियन की आर्थिक नाकेबंदी 25 दिसंबर को तीसरे दिन भी जारी रही. खदान के मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालिन आर्थिक नाकेबंदी की है. खदान का उत्पादन व माल ढुलाई को पूरी तरह से ठप कर दिया है. इसके बावजूद टाटा स्टील प्रबंधन वार्ता को तैयार नहीं है. कंपनी प्रबंधन पूरी तरह तटस्थ नजर आ रहा है. अब सभी को चाईबासा के सहायक श्रमायुक्त द्वारा आहुत 27 दिसंबर की वार्ता का इंतजार है. इस आंदोलन के बीच 24 नोवामुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी भी…
Moscow. अजरबैजान एयरलाइन्स का एक विमान बुधवार को कजाखस्तानी शहर अकताऊ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विमान में 67 लोग सवार थे और कम से कम 32 लोग बच गये. कजाखस्तान के आपात मंत्रालय ने एक टेलीग्राम बयान में कहा कि विमान में सवार लोगों में चालक दल के पांच सदस्य शामिल थे. मंत्रालय ने रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘रिया नोवोस्ती’ को बताया कि कम से कम 29 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रूसी समाचार एजेंसी ‘इंटरफैक्स’ ने…
New Delhi. ईसाइयों का प्रमुख त्योहार क्रिसमस पूरी दुनिया में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है और इस बार सांता क्लॉज और क्रिसमस कैरोल अलग अलग और मनोरंजक अंदाज में देखने और सुनने को मिल रहा है. देश के पूर्वी हिस्से में सांता क्लॉज भोजपुरी में ‘जिंगल बेलवा’ गा रहा है तो पश्चिमोत्तर में वह भांगड़ा की धुन पर बल्ले-बल्ले करता नजर आ रहा है. वहीं, हो-हो-हो में कुछ हा-हा-हा जोड़ कर इसे और मनोरंजक रूप दिया गया है. चाहे वह इंस्टाग्राम रील्स हों, यूट्यूब शॉर्ट्स हों या फेसबुक पोस्ट, इस साल सोशल मीडिया हास्यपूर्ण क्रिसमस कैरोल के संग्रह से…
Vatican City. दुनिया भर के ईसाई कैथोलिक धर्मालंबियों के लिए बुधवार को क्रिसमस के साथ ही 2025 पवित्र वर्ष समारोह की शुरुआत हो गई. और इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु वेटिकन सिटी के विश्वप्रसिद्ध सेंट पीटर्स गिरिजाघर में प्रवेश के लिए पवित्र द्वार के बाहर कतार में नजर आए. एक अनुमान के मुताबिक पवित्र वर्ष के दौरान 3.2 करोड़ श्रद्धालुओं के रोम पहुंचने की उम्मीद है. मान्यता के मुताबिक पवित्र द्वार से गुजरने वाले श्रद्धालु को उसके पापों के लिए क्षमा मिल सकती है. इस परंपरा की शुरुआत 1300 ईस्वी में हुई थी और हर 25 साल पर…
Jamshedpur. वसुंधरा एस्टेट मानगो में श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ की शुरुआत बुधवार को शोभा यात्रा से हुई. वृंदावन के कथावाचक बृजनंदन शास्त्री ने श्रीगणेश, मातृका, नवग्रह पूजन के साथ इसकी विधिवत शुरुआत कही. वसुंधरा एस्टेट से एनएच 33 स्थित राधा-कृष्ण मंदिर तक यात्रा गयी. जिसमें शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही. रास्ते भर लोगों ने रुक-रुककर झांकी का दीदार किया. मंदिर में व्यास और राधा-कृष्ण की पूजा हुई. वहां से यात्रा पुन: कथास्थल वसुंधरा एस्टेट के लिए निकली. जिसमें लाल-पीली साड़ी में महिला श्रद्धालु माथे पर पल्लव सहित कलश लेकर मंगल गान गाते चल…
Jamshedpur भारत रत्न प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर गोलमुरी के केबल वेलफेयर क्लब में भाजपा द्वारा बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर 354 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि अटलजी ने अपने विचारों और कार्यों से देश को प्रेरित किया. उनके विचारों से युवाओं को ऊर्जा व प्रेरणा मिलती है. उनके नाम पर आयोजित शिविर समाज सेवा और मानवता का संदेश देते हैं. यह प्रयास उनकी स्मृतियों को जीवित रखने का सराहनीय कदम है. दिनेश कुमार ने कहा कि अटलजी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए यह शिविर…
Adityapur. आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान में बुधवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन कियसा गया. इस समारोह में झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण व उद्योग मंत्री राजद नेता संजय प्रसाद यादव का अभिनंदन किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि झारखंड में नयी उद्योग नीति बनायी जायेगी. साथ ही यहां उद्योगों के विकास के लिए निवेश को बढ़ावा दिया जायेगा, जिससे विदेशी उद्यमी भी आयेंगे और यहां के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. उन्होंने कहा कि वे भाजपा का सबसे बड़ा विरोधी और लालू यादव के शिष्य हैं. जात का नहीं जमात की राजनीति करते…
Jamshedpur. पश्चिमी विक्षोभ के कारण जमशेदपुर में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि राज्य के कई जिलों में बादल छाये रह सकते हैं और बारिश हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी. हालांकि, फिलहाल न्यूनतम तापमान नहीं गिरेगा, लेकिन अधिकतम तापमान गिर सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 28 दिसंबर को राज्य के पश्चिमी तथा निकटवर्ती उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. 29 दिसंबर को राज्य के दक्षिणी-पश्चिम हिस्सों में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. 30 दिसंबर से मौसम साफ होने का अनुमान है. मौसम विज्ञान…
