Author: News Desk

Jamshedpur. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन सहित भारतीय उद्योग जगत की कई हस्तियों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें आर्थिक सुधारों का जनक बताया. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि सिंह उन दिग्गजों में से एक थे जिन्होंने एक नये उदारवादी भारत की कल्पना की थी जो आज दुनिया में अपना उचित स्थान ले रहा है. अपने शोक संदेश में चंद्रशेखरन ने कहा कि दिवंगत सिंह के प्रेरक नेतृत्व ने उन्हें दुनिया भर में सम्मान दिलाया. उन्होंने बयान में कहा, ‘हम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर…

Read More

New Delhi. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह पार्टी मुख्यालय में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और फिर वहीं से सुबह साढ़े नौ बजे उनकी अंतिम यात्रा भी शुरू होगी. राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भी सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी. अखिल भारतीय…

Read More

New Delhi.पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश भर में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान पूरे भारत में राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा. भारत में आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में बृहस्पतिवार रात को निधन हो गया. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को बृहस्पतिवार को भेजे गए पत्र में गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा और राष्ट्रीय शोक के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा. पत्र में…

Read More

*हेल्थ सब सेंटर में सीएचओ एवं एएनएम की उपस्थिति सुनिश्चित करायें सभी एमओआईसी *सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा लेने की कार्ययोजना बनायें पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक आहूत की गई. बैठक में आयुष्मान भारत से संबद्ध जिले के अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं, भुगतान एवं अन्य समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई . आठ निजी अस्पताल/ नर्सिंग होम व अनुमंडल अस्पताल घाटशिला एवं सीएचसी डुमरिया में आयुष्मान योजना के तहत इलाज की समीक्षा की गई. बैठक में अस्पतालों…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार शहर के निजी स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है. धालभूम के अनुमंडलाधिकारी शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रजीत सिंह, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन मौजूद रहे. जांच अभियान कदमा क्षेत्र में टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल के आसपास चलाया गया. पानगुमटी/ दुकानों में सिगरेट व तंबाकू उत्पादों के पैकेटों की जांच की गई. नियमों का उल्लंघन कर तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले तीन दुकानदारों पर…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मिले. वर्ष 2004 से वर्ष 2014 तक दो बार प्रधानमंत्री रहे सिंह का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया और कहा कि उन्हें एक दयालु इंसान, विद्वान अर्थशास्त्री और सुधारों के लिए समर्पित नेता के रूप में याद किया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो संदेश में…

Read More

पुणे-दानापुर एक्सप्रेस 12149 की घटना, जबलपुर में कोच जांच के दौरान हुआ खुलासा, पूछताछ जारी  JABALPUR. जबलपुर में कोच की जांच के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां पुणे-दानापुर एक्सप्रेस 12149 के एसी-4 कोच के नीचे लगी ट्रॉली से एक युवक को निकाला गया जो इटारसी से जबलपुर तक कोच के नीचे चक्कों के समीप लेटकर सफर कर चुका था. ट्रेन जबलपुर स्टेशन पर पहुंची और रेलवे कर्मी उसकी जांच कर रहे थे, तभी उनकी नजर ट्रॉली में छुपे युवक पर पड़ी. तब तक वह उसी हालत में 250 किमी का सफर कर चुका था. उसे तत्काल बाहर…

Read More

Ranchi. अगले एक वर्ष में झारखंड कैडर के 18 आइएएस अफसर सेवानिवृत्त हो जायेंगे. इन अफसरों में एक को छोड़ कर सभी प्रोन्नति पाकर राज्य प्रशासनिक सेवा से आइएएस बने हैं. उनमें से दो अधिकारी इसी वर्ष 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो जायेंगे. राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी अगले वर्ष सेवानिवृत्त होने वाली एकमात्र डायरेक्ट आइएएस अधिकारी होंगी. वहीं, राज्य प्रशासनिक सेवा से प्रोन्नति पाकर आइएएस बने शेष 15 अधिकारी अगले वर्ष विभिन्न महीनों में सेवानिवृत्त हो जायेंगे. वर्ष 2025 में राज्य प्रशासनिक सेवा व गैर प्रशासनिक सेवा के कुल 15 अधिकारियों को आइएएस में प्रोन्नति मिलेगी. राज्य प्रशासनिक…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील यूआइएसएल ने घर से कचरा उठाव का भी पैसा वसूलेगा. इसे लेकर अपने ग्राहकों को कंपनी ने नोटिस दे दी है. ग्राहकों को कहा गया है कि कंपनी की ओर से पानी और बिजली के बिल के साथ ही कचरा के उठाव का भी पैसा लोगों से लिया जायेगा, जिसका बिल उसके साथ ही दे दिया जायेगा. सरकार की ओर से जारी रेट के मुताबिक ही यह राशि वसूली की जायेगी. गौरतलब है कि पहले कचरा उठाव का पैसा नहीं लगता था. कचरे के उठाव के लिए अलग से दर हर मकान और सार्वजनिक स्थानों के लिए…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के टेल्को में छेड़खानी के आरोपी को थाना से छोड़ने का विरोध करने पहुंची महिला से गाली गलौज करने के आरोपी टेल्को थाना प्रभारी शैलेंद्र को कोल्हान DIG मनोज रतन चौथे ने सस्पेंड कर दिया है. DIG ने कहा कि थाना प्रभारी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. इस मामले को एसएसपी किशोर कौशल ने गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया था. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष मामले की जांच कर रहे हैं. जांच कर उन्होंने रिपोर्ट एसएसपी को गुरुवार की शाम तक सौंप दी. सिटी एसपी ने की जांच इस मामले में गुरुवार को सिटी एसपी कुमार…

Read More