चाईबासा. लारसन क्लब चाईबासा ने मिडिलसेक्स क्रिकेट क्लब (एमसीसी) चाईबासा को 55 रनों से पराजित कर 32वीं एसआर रुंगटा ए-डिवीजन लीग का विजेता बन गया. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में टॉस एमसीसी के कप्तान ने जीता और विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. लारसन क्लब ने 34.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 281 रन बनाए. लारसन क्लब की ओर से जन्मजय सिंह यादव ने नौ चौके एवं दो छक्के की मदद से सर्वाधिक 76 रन बनाए. जीत के लिए निर्धारित 35 ओवर में 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी…
Author: News Desk
Jamshedpur. कपाली ओपी के तामुलिया मुख्य सड़क पर टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में कपाली के मिल्लतनगर शाही काॅलोनी निवासी मोहम्मद निजाम की मौत हो गयी. जबकि कार में सवार तीन युवक घायल हो गये. घटना बीते गुरुवार देर रात की है. घटना की सूचना पर आस-पास के लोग पहुंचे और घायलों को ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
Musabani, मुसाबनी पुलिस बल ने छापामारी कर पंपू घाट के रास्ते से बंगाल ले जाये जा रहे लगभग 50 गाय और बैलों को जब्त किया है. छापामारी अभियान डीएसपी संदीप कुमार भगत के नेतृत्व में चलाया गया. पुलिस को देखकर मवेशियों को ले जा रहे लोग भाग निकले. पुलिस ने मुसाबनी थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ झारखंड पशु अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज किया है. जब्त पशुधन को चाकुलिया गौशाला भेजा है. छापामारी दल में मुसाबनी थाना प्रभारी अमीर हम्जा, एस आई चंद्र टुडू ,रामदयाल, हवलदार महेश्वर मोची समेत पुलिस बल के जवान शामिल…
New Delhi. अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ता हुआ तनाव गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर रहा है. पाकिस्तान के हवाई हमले के बाद अफगानी सीमा पर हलचल काफी बढ़ गयी है. तालिबान कभी भी जवाबी कार्रवाई कर सकता है. इसे देखते हुए पाकिस्तान ने अपनी सैन्य तैनाती को बढ़ाने लिए पेशावर और क्वेटा से सशस्त्र बलों को भेजा है. उधर, तालिबान के 15,000 लड़ाके अफगानिस्तान से पाकिस्तान की ओर बढ़ रहे हैं. सूत्रों की मानें तो पाकिस्तानी सेना की कुछ टुकड़ियां अफगान सीमा पर पहुंच गयी हैं. वहीं, अफगान तालिबान मीर अली सीमा के पास पहुंच गया है. हालांकि,…
Jamshedpur: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जमशेदपुर शहर को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है.इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम शताब्दी मजूमदार द्वारा साकची क्षेत्र में कलेक्ट्रेट गोलचक्कर व आसपास तथा बिष्टुपुर में मेन रोड, गोपाल मैदान के आसपास नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने को लेकर जांच अभियान चलाया गया . जांच टीम में कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रजीत सिंह, एमवीआई सूरज हेम्ब्रम व सड़क सुरक्षा की टीम शामिल रही। इस दौरान अवैध रूप से पार्किंग किए गए कई वाहनों के टायर का हवा निकाला गया तथा वाहन चालकों…
Jamshedpur. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन सहित भारतीय उद्योग जगत की कई हस्तियों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें आर्थिक सुधारों का जनक बताया. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि सिंह उन दिग्गजों में से एक थे जिन्होंने एक नये उदारवादी भारत की कल्पना की थी जो आज दुनिया में अपना उचित स्थान ले रहा है. अपने शोक संदेश में चंद्रशेखरन ने कहा कि दिवंगत सिंह के प्रेरक नेतृत्व ने उन्हें दुनिया भर में सम्मान दिलाया. उन्होंने बयान में कहा, ‘हम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर…
New Delhi. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह पार्टी मुख्यालय में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और फिर वहीं से सुबह साढ़े नौ बजे उनकी अंतिम यात्रा भी शुरू होगी. राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भी सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी. अखिल भारतीय…
New Delhi.पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश भर में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान पूरे भारत में राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा. भारत में आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में बृहस्पतिवार रात को निधन हो गया. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को बृहस्पतिवार को भेजे गए पत्र में गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा और राष्ट्रीय शोक के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा. पत्र में…
*हेल्थ सब सेंटर में सीएचओ एवं एएनएम की उपस्थिति सुनिश्चित करायें सभी एमओआईसी *सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा लेने की कार्ययोजना बनायें पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक आहूत की गई. बैठक में आयुष्मान भारत से संबद्ध जिले के अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं, भुगतान एवं अन्य समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई . आठ निजी अस्पताल/ नर्सिंग होम व अनुमंडल अस्पताल घाटशिला एवं सीएचसी डुमरिया में आयुष्मान योजना के तहत इलाज की समीक्षा की गई. बैठक में अस्पतालों…
पूर्वी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार शहर के निजी स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है. धालभूम के अनुमंडलाधिकारी शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रजीत सिंह, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन मौजूद रहे. जांच अभियान कदमा क्षेत्र में टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल के आसपास चलाया गया. पानगुमटी/ दुकानों में सिगरेट व तंबाकू उत्पादों के पैकेटों की जांच की गई. नियमों का उल्लंघन कर तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले तीन दुकानदारों पर…
