Author: News Desk

New Delhi. निर्वाचन आयोग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया और इन मतदाताओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही. निर्वाचन आयोग ने कहा कि महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 65.78 रहा जबकि पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 65.55 था. आयोग ने कहा कि इस बार चुनाव लड़ने वाली महिला उम्मीदवारों की संख्या 800 रही जबकि 2019 के चुनावों में यह संख्या 726 थी. निर्वाचन आयोग ने कहा,‘स्वतः संज्ञान लेकर की गई इस पहल का मकसद जनता का विश्वास बढ़ाना है,…

Read More

New Delhi शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नयी दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री स्व डॉ मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, राज्य की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और संजय प्रसाद यादव भी थे. अपने शोक संदेश में उन्होंने लिखा कि मरांग बुरु दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें. शोकाकुल परिजनों समेत देश को दुःख की यह घड़ी सहने की शक्ति और साहस दें.

Read More

Jamshedpur.ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद रघुवर दास रांची में एक दिन बिताने के बाद जमशेदपुर पहुंचे. यहां उनसे मिलने वालों का तांता लग गया. एग्रिको स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने यहां उनका भव्य स्वागत किया. हालांकि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के कारण स्वागत के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया था. जमशेदपुर पहुंचने पर एग्रिको आवास पर रघुवर दास का विधायक नवीन जायसवाल, विधायक आलोक चौरसिया, अमर बाउरी और भानु प्रताप शाही ने रघुवर दास का स्वागत किया. भाजपा कार्यकर्ता भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे. इसके बाद उन्होंने सभी के अभिवादन…

Read More

Jamshedpur. हॉर्टिकल्चर सोसाइटी जमशेदपुर और टाटा स्टील यूआइएसएल के संयुक्त तत्वावधान में गोपाल मैदान और तुलसी भवन बिष्टुपुर में 29 दिसंबर से 34वें एनुअल फ्लावर शो और 41वें ऑल इंडिया रोज कन्वेंशन सह रोज शो का आयोजन होगा, जो एक जनवरी 2025 तक चलेगा. यह जानकारी सोसाइटी की अध्यक्ष सुमिता नूपुर ने दी. उन्होंने कहा कि हर दिन सुबह नौ से रात्रि नौ बजे तक शो होगा. 29 दिसंबर को अपराह्न साढ़े तीन बजे मुख्य अतिथि वीपी (सीएस) चाणक्य चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे.

Read More

Jamshedpur. नये साल में सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की चाल दुनिया को दो सूर्यग्रहणों और दो चंद्रग्रहणों के रोमांचक दृश्य दिखायेगी. उज्जैन की प्रतिष्ठित वेधशाला का यह पूर्वानुमान है कि भारत में इनमें से केवल एक ग्रहण ही निहारा जा सकेगा. ग्रहणों का सिलसिला 14 मार्च को दिन में लगने वाले पूर्ण चंद्रग्रहण से शुरू होगा. यह भारत में नहीं देखा जा सकेगा, यह दिन के समय होगा. 29 मार्च को आंशिक सूर्यग्रहण होगा. इसे भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा. यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड, आईस लैंड, उत्तरी अटलांटिक महासागर, संपूर्ण यूरोप और उत्तर-पश्चिमी रूस में देखा जा…

Read More

Jamshedpur. बागबेड़ा रोड नंबर 6 स्थित स्क्रैप टाल में शुक्रवार की रात आग लग गयी. आग लगने से अफरा- तफरी मच गयी. स्क्रैप टाल में कागज और कार्टून थे. सूचना मिलने पर झारखंड अग्निशमन की एक दमकल पहुंची. दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. उक्त स्क्रैप टाल बागबेड़ा कॉलोनी निवासी राजू शर्मा का है. आग लगने से स्क्रैप टाल के बगल में रामाशीष शर्मा के निर्माणाधीन भवन में भी आग लग गयी थी. राजू शर्मा के अनुसार चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर की डॉ मौसमी पॉल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (सत्र 2024-25) की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष चुनी गयी हैं. जबकि दुमका के मनोज सोरेन परिषद के प्रदेश मंत्री के चुने गये हैं. इनका चयन शुक्रवार को विद्यार्थी परिषद के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय किया गया. चुनाव अधिकारी प्रदेश छात्रा प्रमुख प्रो पुष्कर बाला ने परिणाम की घोषणा की. दोनों पदाधिकारी धनबाद में तीन से पांच जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले 25वें प्रदेश अधिवेशन में अपना कार्यभार संभालेंगे. डॉ मौसमी पॉल जमशेदपुर की निवासी हैं. वर्तमान में वे लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष हैं. इनके 20…

Read More

Dhanbad. एसीबी की टीम ने शुक्रवार को कोर्टमोड़ स्थित जिला अभिलेखागार के प्रधान सहायक संजय कुमार और अनुबंधकर्मी सोमनाथ चटर्जी को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से जमीन के कागजात का नकल निकालने के नाम पर घूस का 6500 रुपये जब्त किया गया है. एसीबी धनबाद की टीम दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. आइआइटी आइएसएम के लैब टेक्नीशियन धैया निवासी मनोहर महतो की टुंडी में जमीन है. वह उसी जमीन के कागजात का नकल निकालने के लिए पिछले एक माह से चक्कर लगा रहे थे. इसके लिए संजय कुमार ने घूस मांगा. मनोहर ने…

Read More

Dhanbad.गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाघाटा स्थित पार्थ इस्पात प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में शुक्रवार की सुबह आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. शुक्रवार की अहले सुबह पार्थ इस्पात में लगे ट्रांसफॉर्मर में पहले आग लगी. इसके बाद आग तेजी से आस-पास फैल गयी और फैक्ट्री में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फैक्ट्री के मजदूरों के अनुसार जोरदार आवाज के साथ फैक्ट्री के ट्रांसफॉर्मर में पहले आग लगी. बाद में आग फैक्ट्री के अंदर में फैलने लगी. मजदूरों…

Read More

Hazaribagh. हजारीबाग सदर एसडीएम अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी की स्थिति नाजुक बनी हुई है. उनका इलाज रांची के देवकमल अस्पताल में चल रहा है. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. डॉक्टरों के अनुसार, अनीता कुमारी का शरीर 65 फीसदी तक जल चुका है, इसलिए अगले तीन दिनों तक उनकी स्थिति क्रिटिकल है. वहीं चेहरा भी झुलस गया है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है. प्लास्टिक सर्जन सह अस्पताल के संचालक डॉ अनंत सिन्हा ने बताया कि फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है. उनकी स्थिति बहुत गंभीर है. उल्लेखनीय है कि हजारीबाग एसडीएम के सरकारी आवास पर उनकी…

Read More