Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु डी ब्लॉक रिवर रोड नंबर 6 में गुरुवार की देर रात खुशबू साहू का ( 20 वर्ष) का फंदे से लटका शव पुलिस ने बरामद किया. मृतका का डेढ़ वर्ष पूर्व (27 जून 2023 को) रवि साहू से विवाह हुआ था. उसका मायके सोनारी बुधराम मोहल्ला में हैं. जानकारी मिलने पर शुक्रवार को मृतका के मायके पक्ष के लोग बागुनहातु पहुंचे. उनलोगों ने खुशबू के पति समेत ससुरालवालों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है. इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा किया. पुलिस मृतका के पति रवि साहू…
Author: News Desk
Jamshedpur. टाटा मोटर्स प्रबंधन ने शुक्रवार को 225 कर्मचारियों के स्थायीकरण की सूची जारी की. इसके पहले कंपनी 2024 में चार चरणों में एक हजार बाई सिक्स कर्मियों को स्थायीकरण का तोहफा दे चुकी है. पिछले सितंबर माह में बोनस के साथ 225 की जगह 325 बाई सिक्स कर्मियों को स्थायी किया गया था. पांचवें चरण के साथ स्थायी होने वाले कुल कर्मियों की संख्या 1225 हो गई है. कुल कर्मियों की संख्या 2700 है. इस तरह 2026 तक कंपनी के सारे बाई सिक्स कर्मी, स्थायी हो जाएंगे और कंपनी में टेम्पोरेरी युग का समापन हो जाएगा. इस सूची को…
Ranchi. राज्य के स्कूली बच्चों का अपार आइडी बनाने में हो रहे परेशानी को लेकर स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव ने सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. इसके लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर्याप्त साक्ष्य के साथ बच्चों की नामांकन पंजी के रिकॉर्ड में वन टाइम सुधार कर सकते हैं. शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह द्वारा जिलों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि यूआइडीएआइ द्वारा बच्चों के आधार में पर्याप्त साक्ष्य के साथ उनके नाम, जन्म तिथि व अन्य रिकाॅर्ड में वन टाइम संशोधन का प्रावधान किया गया है. इसके आलोक में जिलों को निर्देश दिया…
Jamshedpur. बिष्टुपुर जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को हो रहे जमशेदपुर एफसी बनाम केरला ब्लास्टर (आइएसएल फुटबॉल मैच) साढ़े सात बजे शाम से शुरू होगा. इधर मैच में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसी अनन्य मित्तल ने मैदान के चारों ओर सात सेक्टरों में नौ पार्किंग स्थलों में व 18 ड्रॉपिंग गेट में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, लाठी पार्टी की तैनाती की है. लॉ एंड आर्डर दंडाधिकारी व नगर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा के वरीय प्रभार में रहेंगे.
Jamshedpur. राउरकेला के बंडामुंडा थाना अंतर्गत रेलवे जूनियर इंजीनियर दिलीप कुमार पंडा के घर में डकैती मामले में मुख्य आरोपी सुनील सिंह को परसुडीह के नामोटोला से पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार सुशील सिंह के घर से पुलिस डकैती के आभूषण, नगद रुपये के अलावा एलईडी समेत कई सामान बरामद की है. पुलिस ने सुशील सिंह के निशानदेही पर कीताडीह में छापामारी कर आभूषण दुकानदार रवि वर्मा को गिरफ्तार किया. पुलिस ने रवि वर्मा के बागबेड़ा स्थित मां गायत्री ज्वेलर्स से सुशील सिंह द्वारा बेची गई गहनों को भी बरामद किया. परसुडीह थाना प्रभारी फैज आलम की अगुवाई में राउरकेला…
Jamshedpur. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉर्पोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी अप्रैल में रिटायर होने वाले है. उनके रिटायरमेंट के बाद कंपनी के इस अहम पद पर कौन आसीन होंगे, इसे लेकर अभी से कयास लगाये जा रहे हैं. तीन नाम इस पद के लिए चल रहे हैं. लेकिन वीपी रॉ मैटेरियल डीबी सुंदरमम का नाम सबसे आगे है. डीबी सुंदररमम 1990 से जीटी के तौर पर काम कर चुके है और कई पदों पर रहे है. 33 साल से अधिक सालों से कंपनी में रहे हैं. माइंस से लेकर तमाम काम के मैनेजमेंट में उनकी पारखी नजर के कारण उनको…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 28 दिसंबर से लेकर एक जनवरी तक छुट्टी रहेगी. शुक्रवार को कंपनी प्रबंधन की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें 28 से लेकर दो जनवरी के बीच की छुटि्टयों की घोषणा की गयी है. कंपनी के सर्कुलर में बताया गया है कि 28, 30 और 31 दिसंबर को ब्लॉक क्लोजर रहेगा. 29 दिसंबर को संडे होने की वजह से साप्ताहिक अवकाश है. एक जनवरी को भी पूरा प्लांट बंद रहेगा. इसकी वजह बिजनेस रिक्वारमेंट कम होना बताया गया है. सर्कुलर के अनुसार कंपनी इस छुट्टी के बदले भविष्य में कर्मचारियों से…
Bhadrak.ओडिशा के भद्रक जिले में बैतरणी नदी के तट पर शैव और बौद्ध देवताओं की प्राचीन मूर्तियां मिली हैं. शोधकर्ताओं ने यह जानकारी दी. ये मूर्तियां इस सप्ताह की शुरुआत में जिले के भंडारीपोखरी प्रखंड के मणिनाथपुर नामक गांव के निकट मिली. शोधकर्ताओं को शैव और बौद्ध देवताओं की 18 प्राचीन मूर्तियां मिलीं, जो छठी या सातवीं शताब्दी की हैं. उन्होंने बताया कि इन कलाकृतियों में जटिल नक्काशीदार लघु मंदिर और ‘अर्घ स्तूप’ शामिल हैं. स्थानीय युवक विवेकानंद की नजर सुबह की सैर के दौरान एक मूर्ति पर पड़ी और उन्होंने तुरंत भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास के…
Mazagaon. मझगांव की अंगरपदा पंचायत अंतर्गत ग्राम महालिपोखर नीचे टोला में गुरुवार देर शाम घर के आंगन में खाना बना रही महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. महालिपोखर निवासी धनेश्वर बुडीउली की पत्नी रायमुनी बुडीउली शाम को घर के आंगन में छह साल की बेटी के साथ खाना बना रही थी. इसी दौरान 2 अपराधियों ने धारदार हथियार से महिला का गला रेत कर हत्या कर दी. बेटी ने देखा कि मां के ऊपर हमला हो रहा था, तो वह डरकर पुराने घर की ओर भाग गयी. स्थानीय ग्रामीणों के…
Ranchi. झारखंड सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में शुक्रवार को सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मनमोहन सिंह का कल रात निधन हो गया था. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सरकार ने शनिवार को ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ (जेएमएमएसवाई) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम सहित अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में भारत सरकार ने 26 दिसंबर से एक जनवरी, 2025 तक सात दिनों का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है. झारखंड सरकार…
