Goilkera. हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर चक्रधरपुर रेल मंडल के गोइलकेरा स्टेशन के पास मालगाड़ी के इंजन के निचले हिस्से में आग लग गयी. इंजन में लगी आग देख चालक ने ट्रेक रोक दी. गोइलकेरा के लेवल क्रॉसिंग में मालगाड़ी के रुकते ही फाटक आधे घंटे तक बंद रहा. इससे गोइलकेरा-चाईबासा मार्ग की सड़क यातायात बाधित रही. जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9.55 बजे डाउन लाइन से गुजर रही मालगाड़ी संख्या एचएल-बीसीएन बीएक्सजे के गोइलकेरा पहुंचते ही चलती गाड़ी में रेलकर्मियों ने आगे से दूसरे नंबर के इंजन से आग और धुंआ उठते देखा. तुरंत इसकी सूचना गार्ड और क्रू मेंबर…
Author: News Desk
Jamshedpur. एनएच 33 टाटा-रांची मार्ग स्थित प्राचीन कालीन फदलोगोड़ा (पारडीह) में हर साल की भांति इस साल भी श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की ओर से 31 दिसंबर मंगलवार को नवचंडी महायज्ञ आयोजन किया जाएगा. 1 जनवरी बुधवार को श्री नवचंडी महायज्ञ एवं रुद्राभिषेक किया जाएगा. उसके बाद भक्तों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया है. मालूम हो कि प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारी में महंत विद्यानंद सरस्वती जी व्यस्त है. लेकिन अपने व्यस्तता कार्यक्रम को छोड़कर वे दो दिवसीय श्री नवचंडी महायज्ञ एवं महा रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वापस फ़दलोगोड़ा- पारडीह काली मंदिर…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम के डीसी अनन्य मित्तल ने शनिवार को घाटशिला प्रखंड में नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, स्किल सेंटर और औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आइटीआइ) और कई योजनाओं का औचक निरीक्षण किया. डीसी सबसे पहले एक्सचेंज कार्यालय पहुंचे. यहां एक्सचेंज कार्यालय बंद मिला. उन्होंने नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर में काउंसलर रूम, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी आदि का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद पदाधिकारियों से निबंधित युवाओं की जानकारी ली. डीसी ने बताया कि प्रखंड में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन (एसपीएमआरएम) से संचालित कई योजनाएं बंद हैं. कई योजनाओं का काम पूरा हो गया है. किसी कारणवश योजनाएं धरातल…
Jamshedpur. टाटा ग्रुप के एमिरट्स चेयरमैन रतन टाटा को उनके जन्मदिवस पर मुंबई में टाटा समूह की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में जमशेदपुर से मजदूर नेताओं ने हिस्सा लिया. इसमें टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, महासचिव सतीश सिंह, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमित सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह शामिल हुए. मुंबई के नरिमन प्वाइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर द परफार्मिंग आर्ट भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन टाटा संस के चेयरमैन एन…
Ayodhya. राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने राम जन्मभूमि में चल रहे निर्माण कार्यों की शनिवार को समीक्षा की. मिश्र ने एलएंडटी और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड के अधिकारियों समेत मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ भी एक बैठक की. ट्रस्ट के सूत्रों के मुताबिक विभिन्न लंबित निर्माण कार्यों के लिए संभावित समय सीमाएं तय की गई हैं. मिश्र ने बताया कि हिंदू संतों के मंदिरों के बीच पुष्करी नाम से एक सरोवर निर्माणाधीन है. अगले वर्ष जून तक हिंदू संतों के छह मंदिरों का निर्माण, तालाब और एक किलोमीटर लंबे परकोटे का निर्माण पूरा हो जाएगा.…
New Delhi.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का निर्णय किया है और उनके परिवार को इस बारे में जानकारी भी दी है. इसके साथ ही भाजपा नेता ने कांग्रेस पर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर ‘घटिया राजनीति’ करने का आरोप लगाया. नड्डा की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर देश के पहले सिख प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए कोई यथोचित स्थान नहीं देने का आरोप लगाया है,…
Balasore.ओडिशा के बालासोर जिले में कुछ आदिवासी परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के आरोप में भीड़ ने तीन लोगों को पेड़ से बांध कर उनके साथ मारपीट की.पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को गोबरधनपुर गांव में हुई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया. रेमुना थाने के प्रभारी सुभाषचंद्र मलिक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दो महिलाओं और एक पुरुष को बचाया. उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच के बाद दो समूहों के लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज…
Hazaribag. हजारीबाग सदर के अनुमंडल अधिकारी (एसडीओ) अशोक कुमार की पत्नी अनीता देवी द्वारा कथित तौर पर खुद को आग के हवाले करने के बाद हुई मौत के मामले में कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि अनीता देवी ने बृहस्पतिवार को हजारीबाग के लोहसिंघना स्थित अपने सरकारी आवास पर कथित तौर पर खुद को आग लगा ली थी. उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल की ‘बर्न यूनिट’ में ले जाया गया जहां से उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया लेकिन शुक्रवार को उनकी मौत…
Patna.बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल के तहत शनिवार को तीन अतिरिक्त महानिदेशकों (एडीजी) सहित भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 62 अधिकारियों का तबादला किया. गृह विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा, जिन्हें पहले डीआईजी रैंक में पदोन्नत किया गया था, अब आतंकवाद निरोधी दस्ते के डीआईजी का पदभार संभालेंगे.मिश्रा की जगह अवकाश कुमार लेंगे, जो फिलहाल सीआईडी के पुलिस अधीक्षक हैं. एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. एसटीएफ के एडीजी (ऑपरेशन) अमृत राज को नया एडीजी (सुरक्षा) नियुक्त किया…
जमशेदपुर. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह दो टीटीई की राकेश कुमार पांडे और विनय कुमार चौधरी की सक्रियता से एक यात्री की जान बच गयी. ट्रेन संख्या 12814 में स्टील एक्सप्रेस में सुबह लगभग 06.15 बजे रवाना होने के समय एक यात्री ने दौड़कर चढ़ने का प्रयास कर रहा था. वह संतुलन खोकर दरवाजे के से नीचे प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच गिर पड़ा. हालांकि उसी समय टीटीई राकेश कुमार पांडे ने उसे संभाला और लोगों की मदद से बाहर खींच लिया. इस तरह एक यात्री की जान बचा ली. घायल अवस्था में यात्री को तत्काल ट्रेन के एसी…
