Kabul अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमले के बाद तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच सीमा पर शनिवार की सुबह टकराव शुरू हो गयी है. अफगानी मीडिया के हवाले से खबर आ रही है कि तालिबान की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 19 सैनिकों की मौत हो गयी है और तीन आम नागरिक भी मारे गये हैं. टकराव अफगानिस्तान के पूर्वी खोस्त और पक्तिया प्रांतों में हो रहा है, जो पाकिस्तान की सीमा से सटे हैं. तालिबान ने दावा किया है कि अफगान सीमा बलों ने खोस्त प्रांत के अली शिर जिले में कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को खाक कर…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इस पर पुलिस मुख्यालय पैनी नजर रखेगा. इसके मद्देनजर हर मंगलवार को 16 जिलों रांची, धनबाद, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खूंटी, गुमला, लातेहार, गढ़वा, पलामू, बोकारो, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, सिमडेगा व लोहरदगा की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा होगी. इस संबंध में आइजी अभियान अमोल वीणुकांत होमकर ने संबंधित जिलों के एसएसपी व एसपी को पत्र लिखा है. वहीं इसको लेकर संबंधित रेंज के डीआइजी बैठक से पूर्व अपने क्षेत्र के जिलों में चलाये जा रहे नक्सल अभियान, कांड का अनुसंधान व उससे जुड़े दस्तावेज की समीक्षा सुनिश्चित करेंगे.…
Ranchi. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. श्री मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि झारखंड की अबुआ सरकार समुदाय विशेष के लोगों को जमीन विवाद से जुड़े मामलों में खुला संरक्षण दे रही है. इसका सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों को भुगतना पड़ रहा है. पाकुड़ में समुदाय विशेष द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करना यह दर्शाता है कि इन्हें किस हद तक सरकार का संरक्षण प्राप्त है. संताल परगना समेत पूरे प्रदेश में आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जे की घटना बढ़ रही है. आदिवासी समाज झारखंड की…
Ranchi. अबुआ आवास के निर्माण के लिए जिलों में पैसे की कमी नहीं होगी. दो से तीन दिनों के अंदर विभाग को 800 करोड़ रुपये इसके लिए मिल जायेंगे. वहीं, विभाग से सारे जिलों को राशि ट्रांसफर भी कर दी जायेगी. फिलहाल जिलों में राशि की कमी हो रही थी. कहीं-कहीं निर्माण के लिए पैसे देने में परेशानी आ रही थी. इस तरह अब राशि की व्यवस्था की गयी है. विभाग को पैसा मिलते ही जिलों को भी पैसा मिल जायेगा. इस तरह प्रखंडों में योजना की प्रगति के मुताबिक राशि रिलीज की जायेगी. लाभुकों के कार्यों की प्रगति देख…
Jamshedpur. सोनारी थाना अंतर्गत साई मंदिर के पास शनिवार को बिष्टुपुर यातायात थाना के हवलदार मोतीलाल यादव को बिना हेलमेट फर्राटा भरते स्कूटी सवार को रोकना भारी पड़ गया. स्कूटी सवार दो नाबालिग हवलदार मोतीलाल यादव को घसीट ले गये. इसके बाद स्कूटी बेकाबू होकर पलट गयी. इस घटना में हवलदार मोतीलाल यादव के हाथ, पैर समेत शरीर के कई जगहों पर गंभीर चोट लगे. हादसा के बाद चेकिंग में तैनात पुलिसकर्मी व सहायक पुलिस के जवान ने स्कूटी सवार दोनों नाबालिग को पकड़ लिया. नाबालिग ने हेलमेट नहीं पहना था. वहीं, घायल हवलदार मोतीलाल यादव को पुलिसकर्मियों ने आनन…
Jamshedpur. जमशेदपुर महानगर भाजपा में फिर विवाद भाजपा परसुडीह मंडल के अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज के साथ उनके महामंत्री एवं तमाम पदाधिकारियों ने भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की कार्यशैली व तानाशाही पूर्ण रवैया के खिलाफ अपने पद से इस्तीफा दे दिया. भाजपा परसुडीह मंडल में सुधांशु ओझा के मनमानी ढंग से सदस्यता प्रभारी थोपे जाने को लेकर मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने अपना कई बार विरोध जताया परंतु उनके द्वारा कोई संज्ञान ना लेकर सिर्फ अपनी मनमानी चलाई गई. विगत विधानसभा चुनाव के समय से ही जिला अध्यक्ष मंडल के कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे थे. उनके इस…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने पथ निर्माण विभाग में कार्यरत कनीय अभियंताओं को वरीयता के आधार पर सहायक अभियंता के पद पर प्रोन्नति के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई के दाैरान प्रार्थी व राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद अदालत नेे प्रार्थी कनीय अभियंताओं (जेइ) को सहायक अभियंता (एइ) के पद पर प्रोन्नति देने का आदेश दिया. हाइकोर्ट ने कहा कि जिस तिथि से वरीयता सूची में प्रार्थियों से कनीय अभियंताओं को प्रोन्नति का लाभ दिया गया है, उसी तिथि से प्रोन्नति का लाभ दिया जाये. साथ ही अदालत…
Jamshedpur.राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने कदमा स्थित आवासीय कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता और कांग्रेसजन मौजूद थे. कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, पूर्व अध्यक्ष विजय खां समेत अन्य नेताओं ने मनमोहन सिंह को याद किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की. साकची में झामुमो ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला संपर्क कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन होने पर शनिवार की शाम को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पार्टी के…
Jamshedpur.डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर शनिवार को खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के रोकथाम के लिए जिला खनन कार्यालय की ओर से छापेमारी की गयी. इस दौरान गालूडीह थाना अंतर्गत मौजा घुटिया में बिना लाइसेंस अवैध रूप से ईंट भट्ठा संचालन करते हुए पाया गया. साथ ही स्थल पर कोयला खनिज का भंडारण लगभग 60 एमटी , 8000 घन मीटर मिट्टी का भंडारण और 3000 कच्चे इट का निर्माण मिला. भंडारित खनिजों को जब्त करते हुए जिम्मेनामा पर सौंपते हुए अवैध इट भट्ठा संचालनकर्ता के खिलाफ गालूडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जबकि गुड़ाबांदा थाना अंतर्गत…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में शनिवार को रतन टाटा का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान प्रबंधन, यूनियन के पदाधिकारियों, कमेटी मेंबरों, स्कूली बच्चों सहित महिलाओं ने दिवंगत रतन टाटा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. बच्चों को टॉफी भेंट की गयी. इस अवसर पर अंजनी सूत मंडली की ओर से सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो उठा. कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, ईआर हेड सौमिक रॉय, एडमिन हेड वीएन सिंह, जीएम राजीव बंसल , संजय सिन्हा, विष्णु दीक्षित, टाउन हेड रजत सिंह, जीजी मंडल, विजय…
