Author: News Desk

नई दिल्ली/पटना. प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 1.27 लाख अवसरों के लिए करीब 6.21 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं. इस योजना की घोषणा 2024-25 के केंद्रीय बजट में की गई थी, जिसके तहत पांच साल में शीर्ष-500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है. इसके लिए चयन की प्रक्रिया जारी है. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने रविवार को जारी एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्नशिप के 1.27 लाख अवसरों के लिए अबतक करीब 6.21 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं. इंटर्नशिप के लिए चयन की प्रक्रिया जारी है. मंत्रालय के मुताबिक चालू…

Read More

पटना. कटिहार-जोगबनी रेलखंड में नियमित रूप से चलने वाली डेमू ट्रेन से कोरोना का साया अब हट गया है. नियमित रूप से ट्रेन संख्या में जीरो जोड़कर स्पेशल ट्रेन के परिचालन वाली गाड़ियों से जीरो संख्या को हटा दिया गया है.जिससे इस रेलखंड पर नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन वाली आर्थिक बोझ से निजात मिल जाएगी. आगामी एक जनवरी से रेलखंड में नियमित परिचालन होने वाले वाले यात्री डेमू ट्रेन सामान्य ट्रेन के रूप में परिचालित होगी. कोरोना कल में चलने वाली ट्रेनों के नियमित नंबर को हटाकर उसके आगे जीरो लगाकर स्पेशल ट्रेन के रूप में…

Read More

पटना. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) की 70वीं पीटी परीक्षा को फिर से कराने की मांग को लेकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों को वार्ता करने के लिए आज देर शाम बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बुलाया है. दूसरी ओर, हजारों अभ्यर्थी जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के नेतृत्व में गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच कर चुके हैं. गांधी मैदान में अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है. हालांकि, देखना यह है कि अभ्यर्थी मुख्य सचिव से मिलने को तैयार होते हैं या नहीं. अभ्यर्थियों की ओर से लगातार सिर्फ…

Read More

रांची. राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कांची नदी पुल के समीप रविवार को एक ट्रेलर की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में जमशेदपुर निवासी सुमित कुमार मिश्रा, पुलकीत सिंह और निखिल कुमार हैं. सभी भुईयांडीह, जमशेदपुर के रहने वाले हैं. जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर से 11 युवकों का ग्रुप बाइक से पिकनिक मनाने दशम फॉल जा रहा था. इसी क्रम में कांची नदी पुल के समीप ट्रेलर के चपेट में आने से तीन युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का…

Read More

रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर कैमरून में फंसे झारखंड के 47 प्रवासी श्रमिकों में से 11 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी हो गई. सभी श्रमिकों को श्रम विभाग के जरिये उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया. बाकी बचे 36 श्रमिकों की वापसी भी सुनिश्चित की जा रही है. यह है मामला सेंट्रल अफ्रीका के कैमरून के एमएस ट्रांस रेल लाइटिंग लिमिटेड में कार्यरत झारखंड के हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह जिलों के 47 श्रमिकों के वेतन भुगतान और कंपनी के जरिये अच्छा व्यवहार नहीं किए जाने की जानकारी मुख्यमंत्री को प्राप्त हुई थी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य प्रवासी नियंत्रण…

Read More

रांची. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने झारखंड के चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारी की घोषणा की है. प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा को झारखंड का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र, सुनीता सिंह एवं दुर्गा मरांडी को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है. इस संबंध में रविवार को पत्र जारी किया किया गया है.

Read More

चतरा. हजारीबाग के सदर एसडीओ अशोक कुमार का सामाजिक बहिष्कार किया गया है. यह फैसला रविवार को उनके पैतृक गांव चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के बेलगडा के ग्रामीणों ने सुनाया है. अपनी दिवंगत पत्नी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर यहां के ग्रामीण एसडीओ अशोक कुमार के प्रति खासे नाराज हैं. सामाजिक बहिष्कार के साथ उनके गांव में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाई गई है. ग्रामीणों ने कहा है कि एसडीओ पर पत्नी को जलाकर मार देने का आरोप लगा है. रविवार को उनकी दिवंगत पत्नी का अंतिम संस्कार मोक्षदायिनी फल्गु नदी के उद्गम स्थली बेलगडा…

Read More

खूंटी. जिले के कर्रा प्रखंड में जंगली हाथियों का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है. शायद ही कोई ऐसी रात गुजरती है, जब जंगली हाथी किसी न किसी गांव में जान-माल की क्षति न पहुंचाते हों. इसी क्रम में गजराजों ने कर्रा प्रखंड की छाता पंचायत के केदली गांव में सोहराई उरांव नामक 36 वर्षीय युवक को शनिवार की देर रात सूंढ़ से उठाकर पटक दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल खूंटी ले गये, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई. सोहराई उरांव के…

Read More

रांची. राजधानी रांची के बिल्डर और भारतीय जनता पार्टी के नेता रमेश सिंह को पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के नाम पर फोन करके संगठन की मदद करने की बात कही गई है. इस संबंध में रमेश सिंह ने सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. रमेश ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि शनिवार को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को पीएलएफआई संगठन से जुड़े होने की बात कही. साथ ही उसने कहा कि संगठन के कमांडर सहित सदस्यों की नजर उन पर है. संगठन को सहयोग करें. संगठन…

Read More

भरुच. भरुच जिले के दहेज स्थित जीएफएल कंपनी के सीएमएस प्लांट में शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे वाल्व में लीकेज हाेने गैस रिसाव हाे गया. इस घटना में चार श्रमिकों की मौत हो गई. स्थानीय पुलिस ने शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. दहेज थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शनिवार रात साढ़े नौ बजे के आसपास दहेज स्थित जीएफएल कंपनी के प्रोडक्शन विभाग में बड़ा हादसा हाे गया. यहां क्लोरो मिथाइल प्लांट के ग्राउंड फ्लोर पर रीसाइकल कॉलम टॉप कंडेन्सर पाइप लाइन, जहां मिथाइल क्लोराइड, सीटी क्लोरोफॉम और एचसीएल वेपर…

Read More