जमशेदपुर. रविवार की दोपहर सुंदरनगर थाना के सामने स्थित थाना के मलखाने में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे वहां खड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां जलकर राख हो गईं. यह सभी गाड़ियां पुलिस द्वारा जब्त की गई थीं. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग से थाना परिसर में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए. पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक इसका स्पष्ट…
Author: News Desk
जमशेदपुर. टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को मेन रोड में एक तेज रफ्तार कार (जेएच05सीजेड-4230) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. टक्कर से कार का अगला चक्का टूटकर अलग हो गया. गनीमत रही कि कार का एयर बैग खुल गया, जिससे कार चालक डोमन मार्डी बाल-बाल बच गये. घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है. घटना के संबंध में डाेमन मार्डी ने बताया कि वह कार उनके भाई की है. वह गाड़ी चलाने का काम करते हैं. रविवार को वह परसुडीह से गाड़ी लेकर साकची की ओर जा रहा था. उसी दौरान कार अनियंत्रित होकर जेम्को रोड में डिवाइडर से…
चाईबासा. झारखंड पुलिस एसोसिएशन चाईबासा शाखा का के चुनाव में अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों के लिए रविवार को गुप्त मतदान हुआ. इसमें अध्यक्ष पद पर पुअनि विक्रांत मुंडा और कोषाध्यक्ष पद पर पुअनि केशव कुमार मेहता जीते. बाकी पदों के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए. चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विक्रांत मुंडा को 146 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी पुअनि विनोद सिंह को 94 मत मिले. कोषाध्यक्ष पद पर पुअनि केशव मेहता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सअनि बीरबल चौबे को 86 मतों से पराजित किया. केशव मेहता को 163 और सअनि बीरबल चौबे को 77 मत मिले. अध्यक्ष पद पर दो…
Weather Forecast: रांची-झारखंड में चार जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध रहने का अनुमान है. इसके बाद मौसम साफ रह सकता है. सोमवार की सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है. उसके बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. राजधानी रांची और उसके नजदीक के इलाकों में भी इसी तरह का मौसम रहेगा. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 30 दिसंबर को झारखंड के पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में घना कोहरा छाया रह सकता है. सात जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गयी है. मौसम विभाग की…
बहरागोड़ा. बहरागोड़ा केशरदा पंचायत के महुली गांव निवासी शिक्षक रूपक साहू के घर से शनिवार रात में चोरों ने एक लाख नकदी समेत जेवरों की चोरी कर ली. शिक्षक ने बताया कि टाली घर का ताला तोड़कर घर में रखे लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली. महुली में ऐसी घटना पहली बार होने से लोग काफी भयभीत हैं. स्थानीय लोग बदमाशों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं. शिक्षक ने बताया कि पलंग में रखे लेपटॉप, मोबाइल, नगद एक लाख रुपया, कान की बाली, नाक का फूल, अंगूठी और 25 साड़ियों की चोरी कर ली. रूपक साहू ने…
जमशेदपुर. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि जनजातीय भाषाओं में 10,000 शिक्षकों की बहाली सरकार करेगी. प्राथमिक विद्यालयों में जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं में घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. इसके लिए जिलों से सर्वे रिपोर्ट मंगवायी गयी है. उसके आधार पर करीब 10 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी. यह नौ जनजातीय और छह क्षेत्रीय भाषाओं में होगी. इसके लिए पश्चिम बंगाल व अन्य राज्यों में क्षेत्रीय व जनजातीय स्कूलों के मॉडल और पढ़ाई का आकलन किया जायेगा. मंत्री ने संकेत दिया कि झारखंड की 15 जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. विद्यालयों में…
ADITYAPUR: मोटल मधुबन में झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन की 6वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के पर्यवेक्षक दीपक श्रीवास्तव और सरायकेला-खरसावां ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार की उपस्थिति में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई. चुने गए पदाधिकारी में अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, सचिव राजीव कुमार वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष गणेश चौधरी और कोषाध्यक्ष सुधीर मंडल शामिल हैं. बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय में आगामी एक सप्ताह के भीतर समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सरायकेला-खरसावां बॉक्सिंग संघ की जिम्मेदारियों का वितरण किया जाएगा. जनवरी 2025 के चौथे सप्ताह में युद्ध वर्ग के…
सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत गोहिरा पुल के समीप पेड़ से लटकता हुआ एक 20 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. महिला की पहचान गोहिरा गांव निवासी हरिपद महतो की पत्नी सविता महतो के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है. प्रभारी थाना प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सविता महतो पिछले सात दिनों से अपने घर से लापता थी. इस संबंध में उसके परिजनों द्वारा 23 दिसंबर को सरायकेला थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया था. रविवार की…
रांची : पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते और देसी पिस्टल के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव और सुशांत यादव उर्फ विक्की यादव शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से सिल्वर फॉईल में लपेटा हुआ 20 पुड़िया (1.90 ग्राम) बरामद किया है. तलाशी के दौरान इनके पास से एक देसी पिस्टल भी बरामद हो गई. साथ ही पुलिस ने इनके मोबाइल और 1300 नकग को भी जब्त कर लिया. इस मामले की जानकारी रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी. इसके बाद पुलिस…
नई दिल्ली. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियां रविवार को गुरुद्वारा मजनू का टीला साहिब के पास यमुना घाट पर विसर्जित कर दी गईं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार शनिवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था. राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने कहा कि बहुत सम्मान के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियों को गुरुद्वारा मजनू का टीला के अस्थि घाट पर यमुना नदी में विसर्जित किया गया. यह बहुत भावुक क्षण था. दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह के…
