जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई भू अर्जन संबंधी बैठक जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आहूत बैठक में विकास कार्यों, राजमार्ग निर्माण, रेलवे परियोजना आदि से संबंधित जमीन अधिग्रहण, लंबित मुआवजा भुगतान, सर्वे कार्य की समीक्षा किया गया. जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि पथ निर्माण विभाग अंतर्गत कुल 14 परियोजना संचालित है जिसमें 7 परियोजना में रैयतों को जमीन और मकान के मुआवजा वितरण की कार्रवाई की जा रही है, 7 अन्य में भू अर्जन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा लंबित भू अर्जन को लेकर विभागीय…
Author: News Desk
अवैध खनन- परिवहन के मामले में तत्काल एफआईआर हो, जप्त बालू की तय समयावधि में निलामी करें, सूचनातंत्र मजबूत करें… जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की मासिक बैठक आहूत की गई . उपायुक्त ने अवैध खनन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए खनन माफियाओं पर नकेल कसने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होने कहा कि खनन टास्क फोर्स अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें, जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाएं और संबंधित विभाग जैसे खनन, वन, परिवहन, प्रदूषण, कारखाना, पुलिस के…
रांची. राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कैशियर से 13 लाख रुपये लूट लिए. लूट की घटना का विरोध करने पर एक होटल मैनेजर को गोली मार दी. होटल मैनेजर का नाम सुमित कुमार बताया गया है. वह होटल लोटस के मैनेजर बताये जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, आशीर्वाद आटा के कैशियर सुमित कुमार गुप्ता आईसीआईसीआई बैंक में 13 लाख रुपये जमा करने पहुंचे थे. इसी दौरान तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने मारपीट कर और हथियार का भय दिखाकर रुपये लूट लिये. सभी बदमास मुंह पर रुमाल बांधे हुए थे.…
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि भवन का किया औचक निरीक्षण रांची. झारखंड में अब एक एकड़ से कम में बने निजी तालाबों का भी सरकार जीर्णोद्धार कराएगी. अगले वित्तीय वर्ष में निजी तालाब को लेकर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग को प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही अब तालाब के जीर्णोद्धार के दौरान एक तरफ से सीढ़ी का निर्माण भी कराया जाएगा. इसके निर्देश कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को कांके कृषि भवन के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए. वर्तमान में निजी तालाब के जीर्णोद्धार के लिए कम से…
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक मारवाड़ी समाज को गति एवं मजबूती प्रदान करने हेतु अग्रसेन भवन साकची में सम्पन्न हुई, जिसमें भारी संख्या में जिले की सभी शाखाओं से युवा, नारीशक्ति एवं बुजुर्ग सदस्य उपस्थित हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता को मजबूत करना और उसे और बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा करना था. समाज के लिए एक स्थायी कार्यालय की आवश्यकता और इसके क्रियान्वयन के लिए रूपरेखा तैयार की गई. इसके साथ ही, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और उन्हें सहयोग प्रदान करने के उपायों पर भी व्यापक चर्चा हुई.…
पलामू. संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मेदिनीनगर सर्किट हाउस में मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल को लेकर आयोजित बैठक में सफाई पर नाराजगी जतायी. 300 बेड वाले एमआरएमसीएच में 135 सफाई कर्मियों को तीन शिफ्ट में लगाना है लेकिन यहां मात्र 51 कर्मी ही कार्यरत हैं. दिसंबर 2024 तक 47 कर्मियों की ही हाजिरी बनी पाई गई. मंत्री ने मैनपॉवर देने वाली कंपनी बालाजी को तीन दिनों के भीतर सरकार के एग्रीमेंट के अनुसार 135 कर्मियों को एमआरएमसीएच में लगाने का निर्देश दिया. मंत्री ने यह भी कहा कि एक जनवरी से सारे कर्मियों की अटेंडेंस…
कोलकाता. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने बांग्लादेश से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती जिलों की मतदाता सूचियों की सघन जांच शुरू की है. खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के अनुसार, बांग्लादेशी कट्टरपंथी समूहों के कुछ सदस्यों ने अवैध रूप से भारतीय मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करवाया है. सीईओ कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार, यह प्रक्रिया मुर्शिदाबाद जिले से शुरू की गई है. हाल ही में बांग्लादेश-आधारित कट्टरपंथी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के कार्यकर्ता शाद रदी उर्फ शाब शेख की गिरफ्तारी के बाद यह पता चला कि उसने न केवल मुर्शिदाबाद में मतदाता सूची…
वाराणसी. धर्म नगरी काशी में सोमवती अमावस्या पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई. गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु महिलाओं ने पीपल के पेड़ की परिक्रमा कर जल देने के बाद शिवमंदिरों में हाजिरी लगाई. ठंड और कोहरे के बीच अमावस्या स्नान के लिए श्रद्धालु तड़के ही गंगाघाटों पर पहुंचने लगे. प्राचीन दशाश्वमेधघाट ,शीतलाघाट,अहिल्याबाईघाट, मानमंदिर घाट,पंचगंगाघाट,अस्सीघाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. गंगा स्नान के बाद अलसुबह से ही श्रद्धालुओं ने पीपल के पेड़ की परिक्रमा कर जल देने के बाद श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई. नगर के मोहल्लों…
नई दिल्ली. घरेलू सर्राफा बाजार में आज सांकेतिक गिरावट नजर आ रही है. सोने के भाव में आई कमजोरी की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,980 रुपये से लेकर 77,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है. इसी तरह 22 कैरेट सोना 71,490 रुपये से लेकर 71,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है. चांदी की कीमत में आज 300 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी आई है. इस कमजोरी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 92,300 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है.…
नई दिल्ली. घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है. आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी. बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार कुछ देर के लिए हरे निशान में जरूर आया, लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इसने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया. हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद बाजार में एक बार फिर खरीदारी का जोर बनता हुआ नजर आ रहा है. सुबह 10 बजे तक के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.27 प्रतिशत…
