Author: News Desk

कोलकाता. गंगासागर मेले को लेकर इस बार सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. प्रशासन को आशंका है कि मेले में आतंकी और घुसपैठिए सक्रिय हो सकते हैं. इसे देखते हुए दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने 13 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना बनाई है.सोमवार को सागर मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में जिला मजिस्ट्रेट सुमित गुप्ता और सुंदरबन पुलिस जिला के एसपी कोटेश्वर राव ने सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि इस बार जल, थल और वायु तीनों स्तरों पर निगरानी की जाएगी. पुलिसकर्मियों के साथ कोस्ट गार्ड, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन…

Read More

कोलकाता. ओडिशा के सिमलीपाल टाइगर रिज़र्व से पश्चिम बंगाल पहुंची बाघिन ज़ीनत, बांकुड़ा जिले में पकड़ी गई है. ये फिलहाल कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर के पशु चिकित्सा अस्पताल में है. अधिकारियों ने बताया कि ज़ीनत स्वस्थ है और उसकी देखभाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में की जा रही है. पश्चिम बंगाल के वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी कि तीन वर्षीय बाघिन को रविवार दोपहर बेहोश करने वाले इंजेक्शन के जरिए पकड़ा गया. उसे रात के समय बांकुड़ा से कोलकाता लाया गया. अस्पताल पहुंचने पर उसकी स्वास्थ्य जांच की गई. सोमवार सुबह तीन पशु चिकित्सकों…

Read More

मुंबई/नई दिल्ली. आयकर विभाग ने सोमवार को विवाद के चलते विश्वास योजना के तहत कर बकाया का निर्धारण करने और ब्याज तथा जुर्माने की छूट के लिए जानकारी दाखिल करने की तारीख 31 जनवरी तक बढ़ा दी है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इससे संबंधित परिपत्र संख्या 20/2024 जारी किया है. आयकर विभाग ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी एक बयान में बताया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से जारी एक परिपत्र में विवाद के चलते विश्वास योजना के तहत देय राशि निर्धारित करने की नियत तारीख 31 दिसंबर, 2024 से बढ़ाकर 31 जनवरी, 2025 कर दी…

Read More

श्रीहरिकोटा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को अपना महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग (स्पेडेक्स) मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया. श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से निर्धारित समय सोमवार रात दस बजे इसे लॉन्च कर दिया गया. इसरो ने कहा कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. इस मिशन के जरिए भारत अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक वाला दुनिया का चौथा देश बनने की ओर अग्रसर है. इसरो के मुताबिक, स्‍पाडेक्‍स मिशन के तहत दो छोटे अंतरिक्ष यान (प्रत्येक का वजन लगभग 220 किग्रा) पीएसएलवी-सी60 द्वारा स्वतंत्र रूप से और एक साथ, 55 डिग्री झुकाव…

Read More

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आआपा) सांसद संजय सिंह ने सोमवार को यहां कहा कि वे भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय और पार्टी सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे. यह मामला उनकी पत्नी अनिता सिंह के वोट काटने के आरोपों से जुड़ा हुआ है. संवाददाता सम्मेलन में संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा दिल्ली में पूर्वांचलियों के वोट कटवाए जा रहे हैं. उन्हें रोहिंग्या और बांग्लादेशी बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मैंने संसद में जब यह मुद्दा उठाया तो सबक सिखाने के लिए मुझे निशाना बनाया गया. मेरी पत्नी अनीता…

Read More

महानगर अध्यक्ष की अगुवाई में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिलाध्यक्षों, संयोजक और सह संयोजकों ने भाग लिया जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर में भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने और अभियान की व्यापक सफलता सुनिश्चित करने के लिए आगामी 3 जनवरी को भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जमशेदपुर प्रवास पर आएंगे. इस दौरान वे महानगर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन देंगे. प्रदेश महामंत्री के प्रवास और बैठक की तैयारी को लेकर सोमवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक…

Read More

इस्लामाबाद. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ रहा है. अब आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में एक पाकिस्तानी सैन्य अड्डे पर कब्जा कर लिया है. बताया जा रहा है कि टीटीपी के हमले के बाद सैन्य चौकी से पाकिस्तानी सैनिक भाग खड़े हुए. दरअसल, टीटीपी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि उसने 30 दिसंबर को खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में एक पाकिस्तानी सैन्य अड्डे को अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं, पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने कहा है कि…

Read More

लातेहार. लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने मनिका थाना क्षेत्र के दुंदु जंगल के पास छापेमारी अभियान चलाकर भाकपा माओवादी नक्सली चंद्रदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस दौरान दो अत्याधुनिक एके-47 राइफल, 91 गोलियां सहित अन्य सामान भी बरामद किया है. गिरफ्तार नक्सली चंद्रदेव सिंह मनिका थाना क्षेत्र के कुई गांव का रहने वाला है. गिरफ्तार नक्सली चंद्रदेव सिंह माओवादी कमांडर छोटू खरवार की हत्याकांड का भी अभियुक्त है. सोमवार को प्रेस वार्ता करते हुए एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादियों का एक दस्ता मनिका…

Read More

शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस कर रही जांच : थाना प्रभारी    पलामू. गढवा के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर मेराल थाने में एफआईआर दर्ज कराने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है. विधायक के अलावा तीसरटेटुका के मुखिया पति जगजीवन राम के विरुद्ध संजय कुमार चौबे ने कथित गाली गलौज करने, धमकी देने और 35 लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप भी एफआईआर दर्ज कराई है. दोनों के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है. संजय चौबे की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि पेशका ऑफिस से बघेसर तक सड़क निर्माण…

Read More

रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को राज्य में इको टूरिज्म के विकास के लिए एक बेहतर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. उन्होंने झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव अलका तिवारी, वन पर्यावरण विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी एवं पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार के साथ राज्य में इको टूरिज्म की संभावनाओं एवं उन्हें विकसित करने निमित्त बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव अधिकारियों को दिए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं. राज्य में इको टूरिज्म को इस प्रकार विकसित किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार…

Read More