रांची. राज्य सरकार ने सब-डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) रैंक के आठ आईएएस अफसरों को सीनियर टाइम स्केल में प्रोन्नति दी है. प्रोन्नति पाने वाले अफसरों में शताब्दी मजूमदार, उत्कर्ष कुमार, आशीष गंगवार, श्रीकांत यशवंत, ओमप्रकाश गुप्ता, सन्नी राज, अनिमेश रंजन और रिया सिंह शामिल हैं. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है.
Author: News Desk
चाईबासा. पश्चिम सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त कुलदीप चौधरी के अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर की मौजूदगी में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिला अंतर्गत उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुकंपा आधार पर स्थायी नियुक्ति और सेवा काल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर स्थायी नियुक्ति प्रदान करने से संबंधित कुल 70 मामलों को निर्णय हेतु उपस्थापित किया गया. जिसमें उग्रवाद हिंसा से संबंधित 13 मामले तथा सेवा काल में मृत सरकारी सेवकों से संबंधित 57 मामले शामिल हैं. बैठक में…
रांची. हजारीबाग जिले के सदर एसडीओ का सरकार ने तबादला कर दिया है. इस संबंध में सोमवार को कार्मिक, प्रशासनिक, सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. उन्हें प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. उल्लेखनीय है कि एसडीओ पर पत्नी अनिता कुमारी को जलाकर मारने का आरोप लगा है. सदर एसडीओ अशोक कुमार के सरकारी आवास में ही उनकी पत्नी आग लगने से झुलस गई थीं. आनन-फानन में हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में उन्हें लाया गया. वहां से बोकारो रेफर किया गया. बोकारो से रांची के देवकमल अस्पताल रेफर…
जमशेदपुर : बागबेडा थाना क्षेत्र के कीताडीह में एक टेंट हाउस के गोदाम से बर्तन और अन्य सामानों की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पकड़े गए सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है. चोरी के इस मामले में पहले नागा शर्मा को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के दौरान उसने चोरी में शामिल अन्य दो आरोपियों के नाम बताए. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बागबेड़ा कॉलोनी निवासी विकास महतो उर्फ बुलेट महतो (21 वर्ष) एवं यश…
कोडरमा. नीति आयोग के जरिये जारी डेल्टा रैंकिंग में कोडरमा जिले के मरकच्चो और जयनगर प्रखंड का प्रदर्शन सूचकों में शानदार प्रदर्शन करने पर और समूचे ईस्ट जोन में प्रखंड मरकच्चो सितम्बर 23 में द्वितीय एवं प्रखंड जयनगर दिसंबर 23 में द्वितीय स्थान हासिल करने पर एक-एक करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप नीति आयोग भारत सरकार की ओर से दिया गया. आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, बुनियादी ढ़ाचा, कृषि एवं सामाजिक विकास जैसे छह प्रमुख प्रक्षेत्रों में कुल 40 इंडिकेटरों की प्रगति का निगरानी करता है और हर तिमाही डेल्टा रैंकिंग जारी की जाती है. इन…
रामगढ़. रामगढ़ जिले की मांडू थाना पुलिस ने सोमवार को एक ट्रक से 102 बोरिया में करीब 19 क्विंटल 26 किलो डोडा बरामद किया है. पुलिस के अनुसार इसकी कीमत करीब तीन करोड़ रूपये है. इस डोडा को ट्रक में लोडकर हजारीबाग की ओर से रामगढ़ की ओर ले जाया जा रहा था. मिली जानकारी के अनुसार मांडू पुलिस को सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि ट्रक ( पीबी23टी / 1707) में भारी संख्या में डोडा लदा हुआ है. वह रामगढ़ की ओर जा रही है. इसकी सूचना मिलते ही गश्ती में तैनात एएसआई दिलीप कुमार पासवान ने उक्त वाहन…
रांची. झारखंड में पिछले कुछ दिनों की बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार साल के अंत और नए साल की शुरुआत में राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना है. अगले 1-2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है. राजधानी रांची सहित राज्य में सोमवार को सुबह में कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहे. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान…
जमशेदपुर : पूर्व आईपीएस अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष और महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल को श्री श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति, केबुल टाउन, जमशेदपुर की तरफ से श्रद्धांजलि दी गई. श्रद्धांजलि देने वालों ने उनसे जुड़े विचार साझा किये. श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए स्वर्गीय कुणाल किशोर की स्म-तियों को भी लोगों ने साझा किया. समिति से जुड़े आशुतोष राय ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विशेष प्रकाश डाला. खास कर पटना के कंकड़बाग में चलने वाले ख्यातिनाम स्कूल ज्ञान निकेतन के बारे में उन्होंने बात की और…
रांची. रांची के पंडरा के ओटीसी ग्राउंड के समीप सोमवार को आशीर्वाद आटा (आईटीसी कंपनी का फ्रेंचाइजी) के मैनेजर सुमित कुमार गुप्ता से बाइक पर आए तीन अपराधियों में से दो ने 13 लाख रुपये लूट लिए. रुपये लूट कर भागने के दौरान लोटस होटल के मैनेजर सुमित कुमार भी अपराधियों को पकड़ने का प्रयास करने लगे. इसी दौरान अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी. इससे एक गोली लोटस होटल के मैनेजर सुमित कुमार के पेट में लगी, जबकि दूसरी गोली बांह में लगी है. उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई…
जमशेदपुर : जमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसायटी ने टाटा स्टील UISL के सहयोग और टाटा स्टील के प्रायोजन में 29 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक 34वें वार्षिक फूल प्रदर्शनी और 41वें अखिल भारतीय गुलाब सम्मेलन का आयोजन कर रहा है. इस आयोजन में भारत भर से बागवानी प्रेमी शामिल हुए और इसे अद्भुत पुष्पों, नवाचारी पुष्प डिज़ाइनों और बागवानी कौशल का भव्य प्रदर्शन बनाया. इस फूल प्रदर्शनी में 50 शौकिया प्रतियोगियों और 25 संस्थानों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने आठ विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा की : क्राइसेन्थेमम, डेहलिया, गमले के पौधे, बोन्साई, गमले में फल और सब्जियां, मौसमी पौधे, कटे…
